संजय झा के बयान पर उमेश कुशवाहा ने लगाई मुहर, बोले- JDU मतलब नीतीश कुमार
जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी के नाम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम ...और पढ़ें

जदयू का नाम JDN करने की मांग ने पकड़ी जोर। फाइल
HighLights
उमेश कुशवाहा ने संजय झा के JDU-नीतीश कुमार नाम विचार का समर्थन किया।
नीतीश कुमार JDU के सर्वमान्य नेता और सबसे बड़ी पूंजी हैं।
पार्टी के नाम में बदलाव की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।
डिजिटल डेस्क, पटना। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नाम में मुख्यमंत्री रहे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का नाम जोड़ने की मांग अब पार्टी के भीतर जोर पकड़ती दिख रही है।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भी इस भावना का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, 'JDU मतलब नीतीश कुमार।'
उमेश कुशवाहा ने खगड़िया में आयोजित ‘फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने पार्टी के नाम को नीतीश कुमार के नाम से जोड़ने को लेकर जो भावना व्यक्त की है, वह जदयू के प्रत्येक कार्यकर्ता के अंतर्मन की अभिव्यक्ति है।
'नीतीश कुमार हमारी पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी'
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार जदयू के सर्वमान्य नेता हैं और वही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उनके अनुसार, नीतीश कुमार के अथक परिश्रम, संघर्ष और खून-पसीने से पार्टी का निर्माण और विस्तार हुआ है।
उन्होंने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता नीतीश कुमार के आदर्शों, सिद्धांतों और विचारधारा से प्रेरित है। न्याय के साथ विकास के संकल्प को आत्मसात करते हुए कार्यकर्ता विकसित बिहार की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यह भी पढ़ें- 'नाम में नहीं, नीतीश कुमार के काम में है असली पहचान'; नीतीशपुर की मांग पर JDU का जवाब
'नाम में बदलाव की भावना लाखों कार्यकर्ताओं की आवाज'
उमेश कुशवाहा ने कहा कि संजय झा ने पार्टी के नाम को नीतीश कुमार के नाम से जोड़ने की जो बात कही है, वह केवल किसी एक नेता की व्यक्तिगत भावना नहीं है।
उनके मुताबिक यह पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं की सामूहिक भावना और नीतीश कुमार के प्रति उनकी अटूट आस्था को आवाज देने जैसा है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के प्रति पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्ठा, श्रद्धा और विश्वास अडिग है। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि वह और पार्टी के कार्यकर्ता संजय झा की इस भावना के साथ पूरी दृढ़ता से खड़े हैं और इसमें किसी तरह के किंतु-परंतु की गुंजाइश नहीं है।
क्या JDU का नाम बदलेगा?
संजय झा और उमेश कुशवाहा के बयानों के बाद अब राजनीतिक चर्चा इस बात को लेकर तेज हो गई है कि क्या जदयू के नाम में वास्तव में नीतीश कुमार का नाम जोड़ा जाएगा।
फिलहाल पार्टी की ओर से नाम बदलने को लेकर कोई औपचारिक निर्णय सामने नहीं आया है। हालांकि, पार्टी के शीर्ष नेताओं के लगातार समर्थन से यह मुद्दा जदयू की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।
