मनोज झा ने मोहन भागवत के बयान से अमित शाह को घेरा, कहा- बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए सरकार ला रही UCC
राजद सांसद मनोज झा ने मोहन भागवत के विदेश दौरे पर दिए बयान का हवाला देते हुए केंद्र सरकार और अमित शाह पर UCC को लेकर हमला बोला है।
HighLights
मनोज झा ने मोहन भागवत के विदेश बयान का किया जिक्र।
UCC को बेरोजगारी से ध्यान भटकाने का प्रयास बताया।
संविधान सभा बहस और लॉ कमीशन का दिया हवाला।
डिजिटल डेस्क, पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के हालिया विदेश दौरे पर दिए बयान को लेकर केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बुनियादी समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए यह मुद्दा उठा रही है।
विदेश में दिए बयान पर उठाए सवाल
मनोज झा ने मोहन भागवत के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि अभी मोहन भागवत जी विदेश दौरे पर थे। वो अमेरिका या इंग्लैंड में बोल रहे थे कि एकता के लिए एकरूपता की जरूरत नहीं है। यह शायद अमित शाह जी ने भी देखा होगा।
संविधान सभा की बहस और लॉ कमीशन का हवाला
आरजेडी सांसद ने कहा कि संविधान सभा में अनुच्छेद 44 जो बाद में तब्दील हुआ, उस पर हुई बहस से भी अमित शाह जी वाकिफ होंगे। वो विधि आयोग की रिपोर्ट के बारे में भी जानते होंगे।
मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश
केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करते हुए मनोज कुमार झा ने कहा कि मूल बात यह है कि ये रोजगार नहीं दे सकते हैं... आय की असमानता को दूर नहीं सकते हैं तो इनके लिए क्या है कि UCC ले लो। बच्चे रोजगार मांगे तो UCC, ईमानदार परीक्षा व्यवस्था हो तो UCC, ये महत्वपूर्ण है...
इनपुट एएनआई के साथ
यह भी पढ़ें- UCC पर सियासी घमासान के बीच RJD का JDU को ऑफर: भाई वीरेंद्र बोले- BJP को लात मारें, साथ मिलकर बनाएं सरकार
