विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कार्तिक महीना खत्म होते ही मांस-मछली की बढ़ी डिमांड, पटना की मीट दुकानों में लगी लंबी लाइनें  

Published: Wed, 25 Nov 2026 08:10 PM (IST)

कार्तिक माह समाप्त होते ही पटना में मांस-मछली की मांग में भारी वृद्धि देखी गई, जिससे दुकानों पर लंबी कतारें लग गईं।  

कार्तिक पूर्णिमा के बाद मीट-मछली की दुकानों पर भीड़ बढ़ी। जागरण

कार्तिक पूर्णिमा के बाद मीट-मछली की दुकानों पर भीड़ बढ़ी। जागरण

HighLights

  1. कार्तिक माह समाप्त होते ही मांस-मछली की मांग में भारी वृद्धि।

  2. पटना में 200 टन से अधिक मटन-चिकन की बिक्री हुई।

  3. दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें, कीमतें भी बढ़ीं।

जागरण संवाददाता, पटना। कार्तिक माह खत्म होते ही बुधवार को राजधानी के मांस-मछली की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतार रही। कारोबारियों के अनुसार सामान्य दिनों की तुलना में तीन गुना से अधिक की मांग रही।

राजधानी व आसपास में 200 टन से अधिक मटन-चिकन की बिक्री होने का अनुमान है। थोक कारोबारी रमेश कुमार ने बताया कि होटल की बुकिंग पूरा करने के लिए अलसुबह से ही आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई थी।

छोटे-बड़े सभी प्रकार के होटलों और रेस्टूरेंटों में सामान्य दिनों की तुलना में दो से तीन गुना अधिक मांग रही।

कार्तिक में कम हो जाती मांस की खपत 

कार्तिक मास में बड़ी संख्या में लोग मांस-मछली और लहसून-प्याज खाना छोड़ देते हैं। कार्तिक में मटन और मछली की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम हो जाती है।

आम दिनों में पटना में प्रतिदिन करीब 30 से 40 टन मटन की बिक्री होती है। कार्तिक खत्म होने के बाद बुधवार को मांग बढ़कर करीब 100 से 120 टन तक पहुंच गई।

इसी तरह चिकन की बिक्री भी सामान्य दिनों के मुकाबले कई गुना बढ़ी और एक दिन में 100 टन से अधिक चिकन का करोबार होने का अनुमान है।

पटना में मटन की कीमत 

बाजार समिति के मछली बाजार में काफी भीड़ दिखी। मटन की कीमत 700 से 1100 रुपये प्रति किलो तक रही। चिकन लगभग 160 से 220 रुपये किलो बिका।

मछली की कीमत किस्म के अनुसार करीब 250 से 600 रुपये प्रति किलो तक रही। कारोबारियों के अनुसार अब रविवार को भी मांग में तेजी रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।