विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नीतीश अभी ईश्वर हैं, मरने के बाद भगवान हो जाएंगे', मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के बयान से बिहार की सियासत गरम

Published: Fri, 06 Nov 2026 09:34 PM (IST)

मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने नीतीश कुमार को 'ईश्वर' बताया, कहा मरने के बाद 'भगवान' हो जाएंगे। उनके इस बयान ...और पढ़ें

नीतीश कुमार को मानते हैं ईश्वर

नीतीश कुमार को मानते हैं ईश्वर

HighLights

  1. मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने नीतीश कुमार को 'ईश्वर' समान बताया।

  2. महिलाएं और लड़कियां नीतीश कुमार के कार्यों से काफी प्रभावित हैं।

  3. मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार का सम्मान बरकरार।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद भी नीतीश कुमार की लोकप्रियता को लेकर चर्चाएं जारी हैं। इसी बीच सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में योजना एवं विकास मंत्री बने भगवान सिंह कुशवाहा ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार अभी ईश्वर हैं और अगर उनकी मृत्यु हो जाएगी तो वे भगवान हो जाएंगे।

गांवों में लोग नीतीश कुमार को मानते हैं ईश्वर

भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि गांवों में लोग नीतीश कुमार को ईश्वर के समान मानते हैं। खासकर महिलाएं और लड़कियां उनके कामों से काफी प्रभावित हैं।

उन्होंने दावा किया कि कई महिलाएं और लड़कियां नीतीश कुमार के कार्यों की वजह से उनकी पूजा भी करती हैं। उनके अनुसार, नीतीश कुमार ने महिलाओं के उत्थान और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए काफी काम किया है।

महिलाओं के लिए किए गए कामों का किया जिक्र

मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार की नीतियों का असर महिलाओं के जीवन में साफ दिखाई देता है। उनकी सरकार में महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर मिले हैं।

बड़ी संख्या में महिलाएं उनकी नीतियों की वजह से सरकारी नौकरियों तक पहुंची हैं। यही वजह है कि महिलाओं के बीच नीतीश कुमार की लोकप्रियता आज भी बनी हुई है।

मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी कायम है सम्मान

भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि भले ही नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री का पद छोड़ दिया है, लेकिन लोगों के मन में उनके प्रति सम्मान कम नहीं हुआ है। गांवों में आज भी लोग उन्हें भगवान के समान मानते हैं। उनके बयान ने बिहार की सियासत में नीतीश कुमार के राजनीतिक प्रभाव और लोकप्रियता को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- गयाजी में नीतीश कुमार ने किया ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का उद्घाटन, दिख रही बिहार के बदलाव की कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।