विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जीविका से लोन लेकर पति को मरवाया, ₹40 हजार हायर किया था शूटर; पटना में पत्नी और प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार

Published: Mon, 23 Nov 2026 01:17 AM (IST)

बिहटा में पति की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर को हिरासत में लिया है। मृतक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर जीविका दीदी से लोन लेकर सुपारी दी थी।  

मीडिया को वारदात की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। जागरण

मीडिया को वारदात की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। जागरण

HighLights

  1. मुख्य शूटर नाबालिग हिरासत में, हत्या में प्रयुक्त हथियार नहीं मिला।

  2. पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर जीविका लोन से दी सुपारी।

  3. पति के विरोध पर पत्नी ने प्रेमी संग हत्या कराई।

संवाद सूत्र, बिहटा। बाइक सवार बदमाशों ने बिहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के एक घर में घुसकर गोली मारकर युवक हत्या करने के मामले में मुख्य शूटर को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले का पटाछेप कर दिया है।

हालांकि कांड में प्रयुक्त हथियार अभी भी पुलिस बरामद नहीं कर सकी। गिरफ्तार मुख्य शूटर नाबालिग है। उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

दानापुर डीएसपी टू अमरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की हत्या मामले में एक सप्ताह पूर्व मृतक की पत्नी, प्रेमी एवं एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार किया गया था। वहीं पुलिस कांड के अनुसंधान में लगे रहने पर रविवार को मुख्य शूटर को भी हिरासत में लिया।

हत्या के लिए लिया लोन 

मृतक की पत्नी नेहा परवीन उर्फ फौजिया फिरदोश का गांव के ही युवक करण कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति इसका विरोध करता था। इसके बाद पत्नी ने प्रेमी के रास्ते से हटाने का निर्णय ले लिया।

करण कुमार ने एक शूटर को 40 हज़ार रुपये में हायर किया था। इसके लिए प्रेमिका ने जीविका दीदी से लोन लिया और प्रेमी को रुपये देकर हत्या की सुपारी दिलवा दिया।

घर में घुसकर हत्या 

बताते चले कि बीते 10 नवम्बर की देर रात्रि को बाइक सवार युगल बदमाशों ने बिहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के एक घर में घुसकर युवक को गोली मार हत्या कर दी थी।

घटना का अंजाम देने के बाद अपराधी मृतक का मोबाइल लेकर फरार हो गया था। मृतक युवक की पहचान सिमरी निवासी 32 वर्षीय इरफान इमाम उर्फ कल्लू ड्राइवर के रूप में की गयी थी।

36 घंटे के अंदर हुआ हत्या का खुलासा 

घटना के बाद दानापुर डीएसपी टू अमरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व स्पेशल टीम का गठन किया गया था। पति की हत्या किसी दुश्मन से ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिये सुपारी किलर से कराई थी।

पुलिस ने घटना के 36 घंटे के भीतर मृतक की पत्नी नेहा परवीन उर्फ फोजिया फिरदोश, प्रेमी सह पड़ोसी सिमरी गांव निवासी प्रमोद चौधरी का पुत्र करण चौधरी एवं एक नाबालिग को हिरासत में लिया था।

यह भी पढ़ें- भिखारी ठाकुर की जयंती पर देशभर से जुटेंगे भोजपुरी विद्वान, आरा में 3 दिनों तक होंगे रंगारंग कार्यक्रम 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।