विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम सूर्य घर योजना: 'पहले आओ, पहले पाओ' की तर्ज पर बिहार के 5 लाख लोगों को मिलेगी बंपर सब्सिडी

Updated: Mon, 17 Aug 2026 06:50 PM (IST)

पीएम सूर्य घर योजना के तहत बिहार में पांच लाख उपभोक्ताओं को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी। राज्य सरकार इस पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी, जिससे कुल सब्सिडी 98,000 रुपये तक हो सकती है।

पीएम सूर्य घर योजना: 'बिहार के 5 लाख लोगों को मिलेगी बंपर सब्सिडी (AI Generated Image)

पीएम सूर्य घर योजना: 'बिहार के 5 लाख लोगों को मिलेगी बंपर सब्सिडी (AI Generated Image)

HighLights

  1. पांच लाख उपभोक्ताओं को पहले आओ-पहले पाओ पर अतिरिक्त सब्सिडी।

  2. राज्य सरकार एक हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी खर्च करेगी।

  3. एक किलोवाट पर कुल 40,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी।

राज्य ब्यूरो, पटना। पीएम सूर्य घर योजना के तहत अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर पांच लाख उपभाेक्ताओं को मिलेगा। राज्य सरकार सब्सिडी पर एक हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सोमवार को इस याेजना की समीक्षा बैठक मेंं यह बात कही।

मालूम हो कि 12 अगस्त को बिहार कैबिनेट ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत 10,000 प्रति किलोवाट (अधिकतम ₹20,000 प्रति लाभार्थी) की अतिरिक्त राज्य सब्सिडी को मंजूरी दी है।

केंद्र की सब्सिडी के साथ मिलकर एक किलोवाट पर 40,000 रुपए, दो किलोवाट पर 80,000 रुपए और तीन किलोवाट पर 98,000 रुपए की कुल सब्सिडी मिलेगी।

इस योजना के लिए जिलावार लक्ष्य तय है। सभी जिलों के लिए कुल 5,00,000 सोलर रूफटाप इंस्टालेशन का अंतिम लक्ष्य निर्धारित कर फील्ड टीमों को भेज दिया गया है। पटना (28,000), पूर्वी चंपारण (24,000) और मुजफ्फरपुर (23,000) सबसे बड़े लक्ष्य वाले जिले हैं।


कार्य में लापरवाही और देरी बरतने वाली एजेंसी M/s Landsky Engineers Pvt. Ltd. का LOA रद्द करते हुए उसे डिबार कर दिया गया है।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि काम न करने वाली एजेंसियों को बख्शा नहीं जाएगा।
सात दिनों से अधिक लंबित 132 निरीक्षणों को अविलंब पूरा करने और 14 दिनों के औसत निरीक्षण समय में कमी लाने के निर्देश दिए गए।


मुख्य सचिव ने विशेष अभियान के तहत राशन कार्ड आवेदन निष्पादन स्थिति की भी समीक्षा की। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने राशन कार्ड निर्गमन की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे और तेज करने का निर्देश दिया।

विशेष अभियान के तहत राज्य भर में 13,93,704 ऑफलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से जांच के उपरांत 11,83,792 आवेदन पात्र पाए गए हैं।