Move to Jagran APP

Bihar Politics: 'शपथ भूल चरणवंदन में लग गए हैं सम्राट', मुरेठा उतारने पर भड़की RJD; कहा- रघुकुल रीति भूल गए चौधरी

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अयोध्या जाकर मुरेठा का विसर्जन कर दिया है। सम्राट के मुरेठा विसर्जन पर अब राजद ने हमला बोला है। राजद ने सम्राट पर रघुकुल रीति का अपमान करने का आरोप लगाया है। राजद ने कहा कि सम्राट ने बिना प्रण पूरा हुए ही अपना मुरेठा विसर्जित कर दिया है। यह रघुकुल रीति का अपमान है।

By Sunil Raj Edited By: Mohit Tripathi Wed, 03 Jul 2024 02:02 PM (IST)
सम्राट चौधरी ने अयोध्या जाकर किया मुरेठा विसर्जन।

राज्य ब्यूरो, पटना। Samrat Chaudhary Muretha Immersion : बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने बुधवार को अपनी पगड़ी उतार दी। उनका सरयू नदी में खड़े होकर पगड़ी उतारने का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

सम्राट चौधरी के पगड़ी उतारने के बाद राजद ने उनपर हमला किया है। राजद ने सम्राट चौधरी पर आरोप लगाया कि उन्होंने रघुवंशियों की रीति का अपमान किया है।

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि सम्राट चौधरी ने पगड़ी जिस उद्देश्य के लिए धारण की वह मकसद तो पूरा नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने पगड़ी उतार दी। उन्होंने शायद रघुवशियों की रीति का अपमान किया है।

रघुकुल की रीति भूल गए सम्राट

राजद प्रवक्ता ने आगे कहा, हमारे यहां कहा जाता है कि रघुकुल रीति सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाई। लेकिन, सम्राट चौधरी इसे भूल गए। उन्होंने कुल की मर्यादा का अपमान किया है। अब कैसे लोगों को अपनी शक्ल दिखाएंगे। उस दिन को याद करें जिस दिन उन्होंने शपथ ली थी। लेकिन, शपथ भूल अब वे चरणवंदन में लग गए हैं।

सम्राट ने सरयू नदी में प्रवाहित किया मुरेठा

सम्राट चौधरी बुधवार सुबह-सुबह अयोध्या धाम पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू नदी में स्नान करके घाट पर ही मुंडन कराया और अपना मुरेठा नदी में प्रवाहित कर दी।

मुरेठा उतारने के बाद सम्राट चौधरी ने रामलला का दर्शन-पूजन भी किया। उनके साथ नीतीश सरकार के पांच मंत्री और भाजपा पदाधिकारी व कई विधायक थे।

मुरेठा बांधते समय लिया था ऐसा संकल्प  

गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक समय मुरेठा बांधते हुए संकल्प लिया था कि वह इसे तभी उतारेंगे, जब बिहार में सत्तासीन महागठबंधन सरकार को गिरा देंगे और नीतीश कुमार को सीएम पद से हटा देंगे।

यह भी पढ़ें: Samrat Chaudhary: अयोध्या पहुंचने के बाद सम्राट चौधरी ने क्या क्या किया? सरयू में कई मंत्रियों ने भी लगाई डुबकी

Bihar News: सरयू में स्नान के बाद सम्राट चौधरी ने उतारा मुरेठा, ढाई सौ वाहनों के साथ पहुंचे अयोध्या