Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'बेड-सोफा से लेकर बाथटब तक, बंगले से सब उठा ले गए तेजस्वी यादव', सम्राट चौधरी के पीए का RJD नेता पर बड़ा आरोप

तेजस्वी यादव के 5 देश रत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगले को खाली करने को लेकर बवाल शुरू हो गया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पीए ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव बंगला खाली करने के साथ अपने साथ कीमती सामान भी साथ लेकर चले गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव के लोग बंगले से बेड-सोफा से लेकर बाथटब तक उठा ले गए हैं।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Mon, 07 Oct 2024 04:23 PM (IST)
Hero Image
तेजस्वी यादव पर सरकारी बंगले से कीमती समान ले जाने का आरोप।

डिजिटल डेस्क, पटना। तेजस्वी यादव ने 5 देश रत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगले को खाली कर दिया है। अब इस बंगले में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी शिफ्ट होंगे। सम्राट चौधरी विजयादशमी के दिन इस बंगले में शिफ्ट होंगे। इसके लिए बंगले का नए सिरे से रंग रोगन किया जा रहा है। हालांकि, सम्राट चौधरी के बंगले में शिफ्ट होने से पहले तेजस्वी यादव के बंगले को खाली करने को लेकर सियासत शुरू हो गई है।

बीजेपी नेता और सम्राट चौधरी के निजी सहायक ने तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव ने बंगला तो खाली कर दिया है, लेकिन वह अपने साथ बंगले का कीमती सामान भी उठा ले गए हैं।

भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने आरोप लगाया कि बंगले से बेड, सोफा, बाथरूम टब, यहां तक कि बेसिन नल जैसी कई चीजें गायब हैं। उन्होंने कहा कि वह भवन निर्माण के ओर से तेजस्वी यादव के बंगले के लिए दिए गए सामान की लिस्ट लेकर आएंगे।

यह भी पढ़ें: 'ऐसा होते ही नीतीश कुमार आजीवन CM बने रहेंगे', कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Bharat Ratna: 'नीतीश के लिए पीएम से करेंगे भारत रत्न देने की सिफारिश', जीतन राम मांझी का बड़ा बयान

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें