विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जो मां का सम्मान नहीं करता, वह लोगों का क्या करेगा'; असम के मुख्यमंत्री पर पप्पू यादव का पलटवार

Published: Fri, 06 Nov 2026 08:19 PM (IST)

सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें भाजपा का 'साइबर पक्षी' बताया।

'जो मां का सम्मान नहीं करता, वह लोगों का क्या करेगा'; असम के मुख्यमंत्री पर पप्पू यादव का पलटवार

'जो मां का सम्मान नहीं करता, वह लोगों का क्या करेगा'; असम के मुख्यमंत्री पर पप्पू यादव का पलटवार

HighLights

  1. पप्पू यादव ने हिमंत सरमा को भाजपा का 'साइबर पक्षी' कहा।

  2. केंद्र सरकार की नीतियों, बेरोजगारी और महंगाई पर उठाए सवाल।

  3. संविधान और लोकतंत्र की रक्षा को बताया अपना मुख्य लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर सांसद पप्पू यादव ने नाराजगी जताते हुए पलटवार किया। उन्होंने सरमा को भाजपा का ‘साइबर पक्षी’ बताया और कहा कि उनके कार्यक्रम में गिनती के लोग पहुंचे थे।

पप्पू यादव ने कहा, “जो व्यक्ति अपनी मां का सम्मान नहीं करता, वह पूर्णिया में लोगों का सम्मान करने आए थे।” उन्होंने चुनौती दी कि सरमा हिंदी पट्टी में जहां से चुनाव लड़ना चाहें, वे वहां निर्दलीय चुनाव लड़कर उन्हें हरा सकते हैं।

यादव ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भागलपुर पहुंचे थे, जहां करीब 300 लोग मौजूद थे। उनके छोटे कार्यकर्ता भी रैली में कम से कम 200 बाइक ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में जेडीयू के बिना भाजपा की कोई इज्जत नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग द्वारा 13 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने से उनकी जिंदगी मुश्किल हो गई है और उन्हें नागरिकता को लेकर चिंता है।

यादव के मुताबिक, 2014 से एनडीए सरकार आने के बाद दो करोड़ नौकरियां चली गईं और महंगाई बढ़ी। जीएसटी व नोटबंदी से व्यापारी और किसान बर्बाद हुए। विदेशी कर्ज 33 मिलियन डॉलर से बढ़कर 89 मिलियन डॉलर हो गया।

उन्होंने बेरोजगारी, पलायन, हॉर्मुज विवाद में 13 भारतीयों की मौत पर सरकार की प्रतिक्रिया न आने और चाइना के 100 किलोमीटर अंदर आने पर भी चिंता जताई।

बिहार में बिजली बिल माफी के बाद वसूली की तैयारी और महिलाओं को दिए गए 10 हजार रुपये वापस लेने की आशंका भी उन्होंने जताई।

यादव ने कहा कि उनका लक्ष्य संविधान और लोकतंत्र की रक्षा तथा जरूरतमंदों की मदद करना है। उनके प्रयास से रोजगार मेले में हर तीन महीने पर 4 से 6 हजार रोजगार दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पप्पू यादव ने बारामुड़ी खटाल हटाने पर धनबाद प्रशासन को घेरा, भू-माफिया से मिलीभगत का आरोप

यह भी पढ़ें- 'सजा दिलाकर ही मानेंगे', धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सांसद पप्पू यादव ने दी शिकायत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।