Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pappu Yadav: पप्पू यादव ने संसदीय क्षेत्र पूर्णिया के लिए कर दी बड़ी डिमांड, क्या नीतीश कुमार पूरी करेंगे मुराद

पूर्णिया में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अमौर और बैसा प्रखंड के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को सरकारी राहत का पूरा लाभ दिलाने के निर्देश दिए। अमौर बैसा और बायसी प्रखंड को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने की मांग की। सांसद ने बाढ़ पीड़ितों के बीच साड़ी लुंगी सूखा राशन और आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

By Narendra Kumar Anand Edited By: Mohit Tripathi Updated: Mon, 07 Oct 2024 04:44 PM (IST)
Hero Image
सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पूर्णिया में बांटी राहत सामाग्री। (फाइल फोटो)

संवाददाता जागरण, पूर्णिया। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पूर्णिया जिले के अमौर और बैसा प्रखंड के बीडीओ, सीओ, मुखिया, प्रमुख और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बाढ़ की गंभीर स्थिति की समीक्षा की। बैठक के दौरान सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ के प्रकोप और सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ से प्रभावित हर व्यक्ति को सरकारी राहत का पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने अमौर, और बैसा, एवं बायसी प्रखंड को तत्काल बाढ़ ग्रस्त घोषित करने की मांग की और सभी गांवों में सूखा राशन, तिरपाल और कम्युनिटी किचन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ में सरकार द्वारा जो आर्थिक मदद दिया जायेगा। वह पीड़ित व्यक्ति के हर परिवार को मिलना चाहिए।

सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया जिला और किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के अमौर प्रखंड के नितेंद्र पंचायत, आमगाछी पंचायत, बालूगंज गांव, रहीका टोल, मचहत्ता, रंगरैया लालटोली पंचायत सहित कई अन्य क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों की स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान, उन्होंने हजारों प्रभावित परिवारों के बीच साड़ी, लुंगी और सूखा राशन वितरित किया। इसके साथ ही प्रत्येक पीड़ित परिवार को एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

अमौर प्रखंड के लोग लगातार दो दिनों से धरने पर बैठकर बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग कर रहे हैं, जिसे सांसद पप्पू यादव ने समर्थन दिया। उन्होंने अमौर प्रखंड के 24 पंचायत और 1 नगर पंचायत में तत्काल राहत सामग्री पहुंचाने और कम्युनिटी किचन शुरू करने का निर्देश दिया, ताकि बाढ़ पीड़ितों को आवश्यक सहायता मिल सके।

यह भी पढ़ें: Ration Card: राशनकार्ड से कट सकता है 1.79 लाख लोगों का नाम, 31 दिसंबर तक निपटा लें ये जरूरी काम

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें