Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chapra Vidhan Sabha Chunav Result: छपरा से खेसारी लाल यादव आगे, बीजेपी की छोटी कुमारी पीछे

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 09:24 AM (IST)

    Chapra election Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा सीट पर सबकी नजर है, जहाँ राजद से खेसारी लाल यादव और भाजपा से छोटी कुमारी मैदान में हैं। जन सुराज से जय प्रकाश सिंह भी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले दो चुनावों में भाजपा के सी एन गुप्ता विधायक रहे हैं। 2020 में 50.99% मतदान हुआ था, जबकि 2025 में 58.61% मतदान हुआ।

    Hero Image

    छपरा विधनसभा का रिजल्ट

    डिजिटल डेस्क, छपरा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जिन सीटों की सबसे ज्यादा चर्चा रही उनमें से एक सारण लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली छपरा विधानसभा सीट भी है। इस सीट से भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव राजद के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। खेसारी लाल यादव के खिलाफ बीजेपी ने छोटी कुमारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं जन सुराज से जय प्रकाश सिंह चुनावी मैदान में हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुरुआती रुझान में खेसारी लाल 52 वोटों से आगे हैं। बीजेपी की छोटी कुमारी उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं।

    पिछले दो चुनाव की अगर बात करें(Chapra vidhan sabha Election Result 2025) तो 2015 और 2020 में बीजेपी के डॉ. सी एन गुप्ता यहां से दो बार विधायक रह चुके हैं। वहीं 1957 में हुए पहले चुनाव में यहां कांग्रेस के राम प्रभुनाथ सिंह विधायक बने थे। 2025 के चुनाव में इस सीट पर काफी गहमागहमी देखने को मिल रही है।

    छपरा विधानसभा क्षेत्र(Bihar vidhan sabha chunav Result) में पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान हुआ था। 2020 के चुनाव में इस सीट पर जहां 50.99 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं 2025 में 58.61 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।