Sheikhpura Vidhan Sabha Chunav Result: शेखपुरा में राजद-जसुपा से आगे चल रही जदयू, रणधीर कुमार सोनी को 6214 वोट की मिली बढ़त
Sheikhpura election Result: शेखपुरा विधानसभा सीट पर जदयू का बोलबाला देखने को मिल रहा है। जदयू के रणधीर कुमार सोनी 8 राउंड की गिनती के बाद 6214 वोट से आगे चल रहे हैं। राजद के विजय कुमार को वापसी की उम्मीदें बनी हुई हैं। बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है शेखपुरा की सीट जो काफी अहम मानी जाती है। इस सीट पर पहले चरण में चुनाव हुआ था और इस बार भी वही दो मुख्य प्रतिद्वंदी मैदान में है जो पिछली बार थे।

शेखपुरा में दो पुराने प्रतिद्वंदियों में टक्कर
बिहार डेस्क, नई दिल्ली। शेखपुरा विधानसभा सीट पर जदयू का बोलबाला देखने को मिल रहा है। जदयू के रणधीर कुमार सोनी 8 राउंड की गिनती के बाद 6214 वोट से आगे चल रहे हैं। राजद के विजय कुमार को वापसी की उम्मीदें बनी हुई हैं।शेखपुरा विधानसभा का अगला विधायक कौन होगा ये कुछ ही घंटों में तय हो जाएगा। छह नवंबर को हुए चुनावों में जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। जुमई लोकसभा में आने वाली इस सीट से मौजूदा विधायक राष्ट्रीय जनता दल के विजय कुमार हैं।
इस बार चुनावों में विजय एक बार फिर किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं जेडीयू ने रणधीर कुमार सोनी को मौका दिया। रणधीर पिछली बार भी मैदान में थे लेकिन 6116 मतों से हार गए थे। उन्हें 50,249 मत मिले थे और विजय को 56,365 वोट मिले थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।