सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुराना कर्ज चुकाने के लिए नया लोन लेना सही है? क्या हैं इसके फायदे और नुकसान

    Updated: Thu, 24 Oct 2024 09:00 AM (IST)

    How to clear loans कई लोग पुराने कर्जों को चुकाने के लिए नया लोन लेने की सोचते हैं। उन्हें लगता है कि कर्ज चुकाने के लिए यह आइडिया बेहतर रहेगा। कुछ मा ...और पढ़ें

    अगर आप बार-बार कर्ज लेते हैं, तो इससे आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब हो सकता है।
    अगर आप बार-बार कर्ज लेते हैं, तो इससे आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब हो सकता है।

    HighLights

    1. कर्ज चुकाने के लिए नया लोन लेना हमेशा सही उपाय नहीं होता।
    2. आप कर्ज के कभी न निकल पाने वाले जाल में फंस सकते हैं।
    3. इसकी जगह आप सभी कर्ज को एक ही लोन में मिला सकते हैं।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। हमें अक्सर अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लेना पड़ता है। कई बार हम जान-पहचान वालों से उधार लेते हैं या फिर बैंक या किसी अन्य वित्तीय संस्थान से लोन लेना पड़ता है। कुछ लोग मजबूरी में एक से अधिक लोन भी लेते हैं।

    ऐसे में कभी-कभी मन में ख्याल आता है कि क्या नया लोन लेकर पुराने सभी कर्ज को खत्म करना बेहतर रहेगा। आइए इसका जवाब जानते हैं।

    कर्ज चुकाने के लिए नया लोन लेना सही?

    पुराने कर्ज को चुकाने के लिए नया लोन लेना कुछ खास परिस्थितियों में ही सही पड़ता है। अब जैसे कि आपने क्रेडिट कार्ड से ज्यादा पैसे खर्च कर दिए हैं और उस पर ड्यू डेट के बाद 30 फीसदी ब्याज देना पड़ रहा है। इसे चुकाने के लिए आप पर्सनल लोन ले सकते है, जिसकी ब्याज दर 15 फीसदी के आसपास पड़ेगी। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि पुराने कर्ज चुकाने के लिए नया लोन तभी लें, जब नए लोन की ब्याज दर पुराने वाले कर्ज से कम हो।

    कर्ज चुकाने के लिए नया लोन लेने के नुकसान

    • आप कर्ज के कभी न निकल पाने वाले जाल में फंस सकते हैं। आपको हमेशा एक कर्ज चुकाने के लिए दूसरा लेने की जरूरत पड़ती रहेगी।
    • अगर नया लोन महंगा हुआ तो आपकी परेशानी बढ़ जाएगी, साथ ही आपके कर्ज का बोझ भी। इससे आपकी आर्थिक स्थिरता खतरे में आ सकती है।
    • फ्रेश पर्सनल लोन के साथ ओरिजिनेशन फीस, प्रीपेमेंट पेनल्टी जैसे अतिरिक्त चार्ज भी आते हैं। इससे आपके लोन की रकम का बोझ बढ़ सकता है।
    • अगर आप बार-बार कर्ज लेते हैं, तो इससे आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब हो सकता है। फिर आपके लिए भविष्य में कर्ज लेना मुश्किल हो सकता है।
    • अगर आप फ्रेश लोन उठाते हैं और उसके रीपेमेंट में देरी कर देते हैं, तो काफी हद तक आशंका रहेगी कि आपका क्रेडिट स्कोर नेगेटिव में चला जाए।

    इन उपायों पर कर सकते हैं अमल

    • आप अपने सभी कर्ज को एक ही लोन में मिला सकते हैं। इसे अगर कम ब्याज दर चुकाने की सुविधा मिले, तो आपके लिए और भी बेहतर होगा।
    • आप अपने बजट को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं। अपने खर्च को कम करके कर्ज चुकाने के लिए अधिक पैसे बचा सकते हैं।
    • आप अपने कर्जदाता से भी बात कर सकते हैं। अगर वे कर्ज माफी या उसमें किसी तरह की रियायत दे सकें, तो आपके लिए ज्यादा बेहतर होगा।
    • आप किसी पेशेवर कर्ज सलाहकार से मशविरा भी कर सकते हैं। इससे आपको अपना कर्ज चुकाने के लिए बेहतर योजना बनाने में मदद मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें : EPF के पैसों से होम लोन चुकाना सही या गलत? समझिए पूरा हिसाब

     

    खबरें और भी