सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JP Associates को मिली कर्ज से आजादी! गौतम अदाणी के मोर्चा संभालते ही बदली तस्वीर; CARE ने वापस ली नेगेटिव रेटिंग्स

Updated: Sun, 23 Aug 2026 09:55 AM (GMT+05:30)

अदाणी ग्रुप द्वारा अधिग्रहित दिवालिया जयप्रकाश एसोसिएट्स अब कर्ज मुक्त हो गई है। कंपनी ने सभी देनदारों का भुगतान कर दिया है और CARE रेटिंग्स ने अपनी सभी रेटिंग्स वापस ले ली हैं, साथ ही इसका नाम भी बदल दिया गया है।

दिवालिया जयप्रकाश एसोसिएट्स अब अदाणी ग्रुप के तहत कर्ज मुक्त।

दिवालिया जयप्रकाश एसोसिएट्स अब अदाणी ग्रुप के तहत कर्ज मुक्त।

HighLights

  1. दिवालिया जयप्रकाश एसोसिएट्स अब अदाणी ग्रुप के तहत कर्ज मुक्त।

  2. CARE रेटिंग्स ने कंपनी की सभी रेटिंग्स तत्काल प्रभाव से वापस लीं।

  3. कंपनी का नाम बदलकर अदाणी इंफ्रास्ट्रक्चर इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस लिमिटेड।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत की दिग्गज कंपनी रही जयप्रकाश एसोसिएट्स (JP Associates) शेयर बाजार से डीलिस्ट हो चुकी है। इसके बावजूद कंपनी को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, यह कंपनी दिवालिया होकर अदाणी ग्रुप के हाथों बिकी थी। इसे खरीदने के लिए अदाणी ग्रुप ने लगभग 15 हजार रुपये खर्च किए। हालांकि, यह पैसा लेंडर्स को कई किस्तों में दिया जाएगा। रेजोल्यूशन प्लान के अनुसार ही अदाणी ग्रुप जेपी एसोसिएट्स के लेंडर्स को पैसा देगा।

दिवालिया जेपी ग्रुप की पैरेंट कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के कायाकल्प की दिशा में अदाणी ग्रुप ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, रेटिंग एजेंसी CARE Ratings (CareEdge Ratings) ने कंपनी की बैंक सुविधाओं और नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) पर दी गई अपनी सभी रेटिंग्स को तत्काल प्रभाव से वापस (Withdraw) ले लिया है। यानी इस एजेंसी ने जेपी ग्रुप की पैरेंट कंपनी को जो नेगेटिव रेटिंग्स दे रखी थी, अब उसे वापस ले ली है।

क्यों वापस ली गई रेटिंग्स

CARE Ratings ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि रेटिंग वापस लेने का मुख्य कारण कंपनी द्वारा 'रेजोल्यूशन प्लान' (Resolution Plan) का सफलतापूर्वक कार्यान्वयन है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) द्वारा अनुमोदित योजना के अनुसार, कंपनी ने अपनी सभी बैंक सुविधाओं और ऋण साधनों का पूरा भुगतान कर दिया है। अब कंपनी पर कोई भी बकाया राशि शेष नहीं है और उसे कर्जदाताओं से 'नो ड्यूज सर्टिफिकेट' (No Dues Certificate) भी प्राप्त हो चुका है।

केयर रेटिंग्स लिमिटेड ने अपनी रिपोर्ट में लिखा- "जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड की बैंक सुविधाओं और गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NCD) मुद्दे को दी गई रेटिंग को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। जेएएल राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) द्वारा अनुमोदित समाधान योजना (Resolution Plan) को सफलतापूर्वक लागू करने में सक्षम है। कार्यान्वित आरपी के अनुरूप, कंपनी ने उपरोक्त बैंक सुविधाओं/उपकरणों का पुनर्भुगतान/समाप्ति कर दिया है और ट्रस्टियों/उधारदाताओं से नो ड्यूज सर्टिफिकेट और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय पर शुल्क संतुष्टि के माध्यम से आज तक सुविधाओं और उपकरणों के तहत कोई राशि बकाया नहीं है।"

JP Associates का नाम भी बदला

जयप्रकाश एसोसिएट्स का नाम भी बदल गया है। इस दिवालिया कंपनी को खरीदने वाले अदाणी ग्रुप ने JAL का नाम अब बदलकर 'अदाणी इंफ्रास्ट्रक्चर इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस लिमिटेड' (Adani Infrastructure Integrated Solutions Limited) कर दिया गया है। यह कंपनी कभी जेपी ग्रुप (Jaypee Group) की फ्लैगशिप कंपनी हुआ करती थी, जिसका कारोबार इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, सीमेंट, रियल एस्टेट और पावर जैसे कई क्षेत्रों में फैला था।

यह भी पढ़ें- Yamuna Expressway बनाने वाली JP Associates कैसे हुई दिवालिया, आखिर गौड़ परिवार से कहां हुई चूक? बिका साम्राज्य

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)