JP Associates खरीदने वाले अदाणी का मास्टरस्ट्रोक, अब खरीदेंगे ये विदेशी कंपनी; 27 हजार करोड़ में डन हो गई डील
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने नीदरलैंड स्थित इवोस बी.वी. में 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए इग्नियो इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स के साथ 1.18 बिलियन यूरो का समझौता किया है।

अदाणी पोर्ट्स ने नीदरलैंड की इवोस बी.वी. का अधिग्रहण करेगा।
HighLights
अदाणी पोर्ट्स ने नीदरलैंड की इवोस बी.वी. का अधिग्रहण करेगा।
यह सौदा 1.18 बिलियन यूरो में नकद में होगा।
यूरोप में तरल भंडारण और ऊर्जा हब में उपस्थिति बढ़ेगी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। दिवालिया जेपी एसोसिएट्स (JP Associates) को खरीदने वाले अदाणी अपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के तहत विदेशी कंपनी खरीदेंगे।
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने 'इग्नियो इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स' (Igneo Infrastructure Partners) से नीदरलैंड स्थित 'इवोस बी.वी.' (Evos B.V.) में 100% हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है।
भारत के सबसे बड़े पोर्ट ऑपरेटर ने एक बयान में कहा कि प्रस्तावित सौदा पूरी तरह से नकद (ऑल-कैश) है, जिसका एंटरप्राइज वैल्यू €2.56 बिलियन (भारतीय रुपयों में लगभग 27 हजार करोड़ रुपये) है। इसमें इवोस (Evos) का इक्विटी मूल्य 1.18 बिलियन यूरो आंका गया है, जो CY25 EV/EBITDA के आधार पर 11.7 गुना के अधिग्रहण मल्टीपल (acquisition multiple) को दर्शाता है।
कैसा रहा इवोस का रेवेन्यू
कैलेंडर ईयर 25 के लिए, 'इवोस' का रेवेन्यू 392 मिलियन यूरो और EBITDA 219 मिलियन यूरो रहा रहा है। संयुक्त इकाई के लिए 'प्रो-फॉर्मा नेट डेट-टू-EBITDA' अनुपात 2.76x है (जो APSEZ के FY26 और 'इवोस' के CY25 के वित्तीय आंकड़ों पर आधारित है), और FY27 तक इसके लगभग 2.5x रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- PPF, सुकन्या समृद्धि योजना समेत स्मॉल सेविंग स्कीम पर अगली तिमाही के लिए ब्याज दरें घोषित, 1 जुलाई से नई दरें लागू
इस सौदे के लिए फंड की व्यवस्था कर्ज (debt) के जरिए की जाएगी। साथ ही, यह सौदा नियामक मंजूरियों, अन्य आवश्यक अनुमतियों और 'वर्क्स काउंसिल' (works council) के साथ परामर्श प्रक्रिया के अधीन है।
क्या बोले APSEZ के मैनेजिंग डायरेक्टर
APSEZ के मैनेजिंग डायरेक्टर, करण अदाणी ने कहा, "1 बिलियन टन कार्गो हैंडल करने और एक वास्तविक वैश्विक, इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में 'इवोस' का जुड़ना APSEZ के सफर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हम अपने पोर्टफोलियो में 'इवोस' का स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। इससे हमें दुनिया के प्रमुख लिक्विड स्टोरेज और एनर्जी हब में एक मजबूत उपस्थिति मिलेगी। हम यूरोप के साथ साझेदारी करने, वहां सस्टेनेबल एनर्जी ट्रांजिशन (सतत ऊर्जा परिवर्तन) में सहयोग देने और दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने के लिए उत्सुक हैं। साथ ही, हम अपनी वित्तीय समझदारी को भी बनाए रखेंगे, जो हमारी विकास यात्रा का मुख्य आधार है।"