सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीन की होगी छुट्टी! सरकारी कंपनी BEML बनाएगी टनल बोरिंग मशीन, मोदी सरकार ने भी खोला ₹11 हजार करोड़ का खजाना

Published: Wed, 25 Nov 2026 07:51 PM (GMT+05:30)

भारत अब टनल बोरिंग मशीन (TBM) के लिए चीन पर निर्भर नहीं रहेगा, क्योंकि सरकारी कंपनी BEML इनका निर्माण करेगी। केंद्र सरकार ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए ₹11,000 करोड़ की प्रोत्साहन योजना को भी मंजूरी दी है।

सरकारी कंपनी BEML अब टनल बोरिंग मशीनें बनाएगी।

सरकारी कंपनी BEML अब टनल बोरिंग मशीनें बनाएगी।

HighLights

  1. सरकारी कंपनी BEML अब टनल बोरिंग मशीनें बनाएगी।

  2. चीन के TBM निर्यात प्रतिबंधों का सामना करने को भारत तैयार।

  3. सरकार ने घरेलू विनिर्माण को ₹11,000 करोड़ दिए।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी टनल बोरिंग मशीन (TBM) बनाने वाली कंपनियों में जर्मनी की हेरेनक्नेक्ट एजी (Herrenknecht AG) और चीनी की चाइना रेलवे इंजीनियरिंग इक्विपमेंट ग्रुप (CREG और चाइना रेलवे कंस्ट्रक्शन हेवी इंडस्ट्री (CRCHI) जैसों का नाम शामिल है। भारत में इस तरह की मशीनें बनती तो लेकिन फिलहाल भारतीय स्वामित्व वाली कोई भी कंपनी पर पूरी टनल बोरिंग मशीनें (TBMs) नहीं बना रही है।

इन मशीनों के लिए हम विदेशी देशों खासकर चीन पर निर्भर हैं। लेकिन चीन ने बीते 18 नवंबर से टनल बोरिंग मशीनों (TBMs) के निर्यात पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए है। इसकी घोषणा 19 अक्टूबर को ही गई गई थी। चीन इसी तरह रेयर अर्थ एलिमेंट्स के एक्सपोर्ट्स पर तरह-तरह के प्रतिबंध लगाता है। ऐसे में भारत ने बड़ा कदम उठाया है। सरकारी कंपनी BEML टनल बोरिंग मशीन बनाएगी।

इतना ही नहीं केंद्रीय कैबिनेट ने आज यानी बुधवार 25 नवंबर को घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 1.2 अरब डॉलर (करीब 11 हजार करोड़ रुपये) की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी। इस योजना में टनल बोरिंग मशीनों (TBMs) के साथ-साथ अन्य भारी मशीनें भी शामिल हैं। इसका उद्देश्य चीन से होने वाले आयात पर निर्भरता को कम करना है, क्योंकि बीजिंग ने प्रमुख मशीनरी के निर्यात पर नियंत्रण लगा दिया है।

चीन की होगी छुट्टी, भारत खुद बनाएगा बोरिंग टनल मशीन

भारत की सरकारी रक्षा और इंजीनियरिंग कंपनी, BEML लिमिटेड, टनल-बोरिंग मशीनें (TBM) विकसित करने की योजना बना रही है। कंपनी को उम्मीद है कि देश में बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के तेजी से हो रहे विकास के चलते, विदेशी आपूर्तिकर्ताओं की जगह लेने के लिए स्वदेशी प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।

BEML के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर शांतनु रॉय ने एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में बताया कि शुरुआत में उनका फोकस छोटी टनल-बोरिंग मशीनों (TBM) पर होगा, जिनका इस्तेमाल मेट्रो रेल, जलविद्युत, सिंचाई और जल परियोजनाओं में किया जाता है। इसके बाद कंपनी बड़े उपकरणों के क्षेत्र में भी विस्तार करेगी।

शांतनु रॉय ने कहा- "हमने अपना होमवर्क कर लिया है और हम एक योजना के साथ तैयार हैं।"

विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर बढ़ती निर्भरता

जैसे-जैसे भारत बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) पर अपना खर्च बढ़ा रहा है, निर्माण उपकरणों के लिए विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर उसकी निर्भरता भी बढ़ती जा रही है। हाल ही में चीन ने निर्माण उपकरणों की कुछ श्रेणियों के निर्यात पर सख्ती बढ़ा दी है, जिससे विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भर रहने के जोखिम और भी स्पष्ट हो गए हैं।

शांतनु रॉय ने बताया कि BEML की योजनाएं इन नई पाबंदियों के लागू होने से पहले ही शुरू हो चुकी थीं। इससे पता चलता है कि कंपनी को घरेलू विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) में एक दीर्घकालिक अवसर दिखाई दे रहा है।

रॉय का अनुमान है कि भारत का TBM (टनल बोरिंग मशीन) बाजार अगले सात से आठ वर्षों में सालाना लगभग 12% की दर से बढ़ सकता है, जो वैश्विक बाजार की अनुमानित वृद्धि दर से लगभग दोगुना है।

देश मेट्रो नेटवर्क, रेलवे, जलविद्युत परियोजनाओं, सिंचाई प्रणालियों और रणनीतिक सड़क बुनियादी ढांचे में निवेश कर रहा है। चीन के साथ हिमालयी सीमा के पास की परियोजनाओं में, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण, बड़े पैमाने पर सुरंगें बनाने की भी आवश्यकता है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में सुरंग परियोजनाओं में 9.6 अरब डॉलर तक का निवेश करना है।

यह भी पढ़ें- कभी बाजार पर था राज, आज बर्बाद! JP Associates से अनिल अंबानी की RHFL तक, 21वीं सदी में डूबीं ये 5 बड़ी कंपनियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।