सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

₹5000000000 का बड़ा दांव, राधाकिशन दमानी का अहम एलान; DMart से शॉपिंग करने वालों को मिलेगा फायदा

Updated: Fri, 21 Aug 2026 08:32 AM (IST)

DMart की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने अपनी ऑनलाइन ग्रॉसरी सब्सिडियरी DMart Ready में ₹500 करोड़ के नए निवेश को मंज़ूरी दी है।

डीमार्ट ने Avenue E-Commerce में ₹500 करोड़ तक के नए निवेश को मंज़ूरी दी।

डीमार्ट ने Avenue E-Commerce में ₹500 करोड़ तक के नए निवेश को मंज़ूरी दी।

HighLights

  1. DMart ने ऑनलाइन ग्रॉसरी सब्सिडियरी में ₹500 करोड़ निवेश को मंज़ूरी दी।

  2. DMart Ready 11 शहरों पर मुख्य रुप से ध्यान केंद्रित करेगी।

  3. कंपनी का लक्ष्य टिकाऊ और मुनाफ़े वाला ई-कॉमर्स मॉडल बनाना है।

नई दिल्ली। देश के दिग्गज कारोबारी और निवेशक राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) अपने रिटेल बिजनेस में 500 करोड़ का नया दांव लगाने जा रहे हैं। दरअसल, सुपरमार्केट चेन DMart की पैरेंट कंपनी Avenue Supermarts ने अपनी ऑनलाइन ग्रॉसरी सब्सिडियरी Avenue E-Commerce में ₹500 करोड़ तक के नए निवेश को मंज़ूरी दी है। कंपनी बढ़ते नुकसान के बावजूद DMart Ready में निवेश जारी रखे हुए है।

कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में मंज़ूर किए गए इस निवेश से AEL में कुल निवेश लगभग ₹2,000 करोड़ तक पहुँच सकता है; इसमें FY26 के दौरान किया गया ₹350 करोड़ का निवेश भी शामिल है। कंपनी ने गुरुवार को एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी।

क्या है DMart का प्लान?

DMart Ready को चलाने वाली कंपनी Avenue E-Commerce ने बताया कि FY26 में उसका रेवेन्यू 17% बढ़कर ₹4,094 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹3,502 करोड़ था। हालांकि, FY25 में उसका नुकसान ₹247 करोड़ से बढ़कर ₹307 करोड़ हो गया।

कंपनी की एजीएम रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी ने अपने होम-डिलीवरी बिज़नेस को मज़बूत किया और अपनी सर्विस का दायरा 18 शहरों तक बढ़ाया। इसके अलावा, 8 नए फुलफिलमेंट सेंटर जोड़े और टेक्नोलॉजी, कस्टमर इंटरफेस और डिलीवरी क्षमताओं में निवेश किया।

हालांकि, कंपनी ने DMart Ready के लिए अपना फोकस काफी कम कर दिया है और अब उन 11 शहरों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहां से उसका ज़्यादातर ऑनलाइन बिज़नेस आता है।

मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO अंशुल असावा ने इन्वेस्टर्स से कहा, "हमने सोच-समझकर यह फ़ैसला किया है कि हम उन 11 अहम शहरों में DMart Ready पर ज़्यादा ज़ोर देंगे, जहाँ से हमारा ज़्यादातर ऑनलाइन बिज़नेस आता है। हम चाहते हैं कि हमारी टीम पूरी तरह से इस बात पर ध्यान दे कि हम यहाँ सच में एक टिकाऊ और मुनाफ़े वाला ई-कॉमर्स मॉडल चला सकते हैं।"

बता दें कि डीमार्ट ने पिछले कुछ तिमाही नतीजों में इस बात का जिक्र किया था कि ऑनलाइन ग्रॉसरी एप से उसके बिजनेस को चुनौती मिल रही है, जिसका असर शेयर प्राइस पर भी देखने को मिला। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में डीमार्ट के शेयरों में गिरावट आई है। इस साल अप्रैल से शेयरों में लगातार गिरावट आई है और 4644 रुपये से टूटकर 3755 रुपये तक जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अनिल अग्रवाल की Vedanta Aluminium ने फिर किया धमाका, IIT Delhi के साथ मिलकर बना दिए दो नए एडवांस मेटल

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)