सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एंटीलिया भी पड़ा कम? अंबानी ने खरीदा लुटियंस में नया शानदार बंगला, बेचने वाला है देश का पहला 'मोबाइल किंग'!

Updated: Mon, 31 Aug 2026 09:34 AM (IST)

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दिल्ली के लुटियंस जोन में भूपेंद्र कुमार मोदी से 350 करोड़ रुपये में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। ...और पढ़ें

अंबानी ने खरीदा नया घर

अंबानी ने खरीदा नया घर

HighLights

  1. रिलायंस ने दिल्ली के लुटियंस जोन में प्रॉपर्टी खरीदी

  2. डील 350 करोड़ रुपये में भूपेंद्र मोदी से हुई

  3. कर्मचारियों के लिए गेस्ट हाउस के रूप में उपयोग होगा

नई दिल्ली। दिल्ली में 350 करोड़ रुपये की एक प्रॉपर्टी डील हुई है। ये प्रॉपर्टी दिल्ली के फेमस लुटियंस जोन में है। खास बात ये है कि यह डील भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़ी है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पृथ्वीराज रोड पर एक बंगला खरीदा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सौदे में अनंत अंबानी से जुड़ा फैमिली ऑफिस भी शामिल है। यह प्रॉपर्टी सिंगापुर के बिजनेसमैन भूपेंद्र कुमार मोदी ने बेची है, जिन्हें बीके मोदी या डॉ एम के नाम से भी जाना जाता है।

इसलिए होगा घर का इस्तेमाल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह डील जुलाई के आखिर में 3.5 अरब रुपये (यानी टैक्स के अलावा लगभग 36.7 मिलियन डॉलर) में हुई थी। रिलायंस की तरफ से ये कन्फर्म किया गया है कि यह प्रॉपर्टी अंबानी परिवार का घर नहीं बनेगी। बल्कि इसे दिल्ली आने वाले कर्मचारियों के लिए गेस्ट हाउस के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।

क्यों चर्चा में रहता है लुटियंस?

लुटियंस इसलिए फेमस और चर्चा में रहता है, क्योंकि ये राजधानी के सबसे पसंदीदा इलाकों में से एक है। इसकी लोकेशन से ही पता चल जाता है कि इस डील ने क्यों सबका ध्यान खींचा है। लुटियंस बंगलो जोन में सीनियर पॉलिटिकल लीडर, सरकारी अधिकारी और भारत के कुछ सबसे अमीर बिजनेस परिवार रहते हैं।

कौन हैं भूपेंद्र मोदी?

अगर आपको प्राइवेट टेलीकॉम का शुरुआती दौर याद है, तो फिर भूपेंद्र मोदी नाम आपने सुना होगा। मोदी बिजनेस परिवार में जन्मे, उन्होंने इंटरनेशनल पार्टनरशिप और टेलीकम्युनिकेशन, टेक्नोलॉजी और कंज्यूमर बिजनेस में कई वेंचर्स के जरिए पहचान बनाई। बड़ी इंटरनेशनल कंपनियों के साथ जॉइंट वेंचर बनाने के चलते मोदी को "भारत का JV किंग" कहा जाता है।
उनके बिजनेस पार्टनरशिप में जेरॉक्स (Xerox), अल्काटेल (Alcatel), ओलिवेट्टी (Olivetti) और टेल्स्ट्रा (Telstra) जैसी कंपनियाँ शामिल रहीं। उनकी कंपनी 'मोदी टेल्स्ट्रा' (Modi Telstra) ने 1995 में भारत में सबसे पहले सेल्युलर मोबाइल सर्विस शुरू की थी।
मोदी का नाम जुड़ते ही ये बंगले की बिक्री का मामला काफी दिलचस्प हो जाता है।

सिंगापुर से कनेक्शन क्या है?

बाद में मोदी ने अपना कॉरपोरेट बेस सिंगापुर में शिफ्ट कर लिया और 2012 में सिंगापुर के नागरिक बन गए। तब से उन्होंने कई सेक्टर में अपना बिजनेस एक्सपेंड किया है। साथ ही भारत से भी अपने संबंध बनाए रखे हैं।

ये भी पढ़ें - महंगे अंडों के दौर में छाया 'एग सिटी ऑफ इंडिया': जानिए तमिलनाडु के नमक्कल की कहानी, जिसके मुरीद हैं अरब के शेख!