सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनिल अग्रवाल की कंपनी ने चुकाया भारी कर्ज, वेदांता ग्रुप के गिरवी रखे 213 करोड़ शेयर रिलीज; समाप्त हुए प्रतिबंध

Updated: Mon, 24 Aug 2026 04:06 PM (IST)

वेदांता लिमिटेड ने अपने सभी ऋणों का भुगतान कर दिया है, जिससे कंपनी के 54.72% गिरवी शेयर मुक्त हो गए हैं। इस कदम से 213 करोड़ से अधिक गिरवी शेयरों पर से बोझ हटा और प्रमोटर ग्रुप पर लगे प्रतिबंध भी समाप्त हुए।

कंपनी के 54.72% गिरवी रखे गए शेयर अब पूरी तरह रिलीज

कंपनी के 54.72% गिरवी रखे गए शेयर अब पूरी तरह रिलीज

HighLights

  1. वेदांता ने विभिन्न लोन फैसिलिटी का कर्ज चुकाया।

  2. कंपनी के 54.72% गिरवी शेयर अब मुक्त हुए।

  3. गिरवी शेयरों पर से एनकम्ब्रेंस' का बोझ हट गया है। 

नई दिल्ली। मशहूर माइनिंग उद्योगपति अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने अपने विभिन्न लोन फैसिलिटी (Loan Facilities) के तहत लिए गए कर्ज का पूरा भुगतान कर दिया है, जिसके बाद कंपनी के 54.72% गिरवी रखे गए शेयर अब पूरी तरह रिलीज हो गए हैं।

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई फाइलिंग के अनुसार, वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (VRL) की सहायक कंपनियों द्वारा गिरवी रखे गए 2,13,96,51,763 शेयरों पर से 'एनकम्ब्रेंस' (Encumbrance) का बोझ हट गया है। 

रिपोर्ट में और क्या कहा गया?

रिपोर्ट के अनुसार, वेदांता ग्रुप ने तीन प्रमुख फैसिलिटी एग्रीमेंट्स के तहत लिए गए कर्ज और अन्य देनदारियों का पूरी तरह से भुगतान कर दिया है। इन ऋणों के लिए ट्विन स्टार होल्डिंग्स , वेल्टर ट्रेडिंग लिमिटेड और वेदांता होल्डिंग्स मॉरीशस जैसी सहायक कंपनियों के शेयर गिरवी रखे गए थे।

डिमर्ज्ड कंपनियों को भी मिली राहत

रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वेदांता लिमिटेड की चार डिमर्ज्ड कंपनी—वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड, वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड, वेदांता पावर लिमिटेड और वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड—के शेयरों पर से भी सभी बोझ हटा लिए गए हैं। कर्ज के पूर्ण भुगतान के बाद अब इन संस्थाओं के शेयरों पर कोई बकाया गिरवी नहीं है।

क्या था प्रतिबंध?

इन ऋण समझौतों के तहत, वेदांता ग्रुप पर कुछ शर्तें लागू थीं। इनमें एक 'नेगेटिव लियन' (Negative Lien) शामिल था, जिसके तहत प्रमोटर ग्रुप को वेदांता लिमिटेड में कम से कम 50.1% हिस्सेदारी बनाए रखनी अनिवार्य थी और वे इन शेयरों पर कोई नया बोझ नहीं डाल सकते थे। अब कर्ज चुकाने के बाद ये सभी प्रतिबंध समाप्त हो गए हैं।

ये भी पढ़ें - अंबानी-अदाणी नहीं, 129 साल पुराना बिजनेस ग्रुप इस राज्य में लगाएगा ₹20000 करोड़; 40 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

बता दें कि यह एक्सचेंज फाइलिंग कारोबारी सत्र के दौरान दी गई। वेदांता लिमिटेड के शेयर 24 अगस्त को 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 277 रुपये पर बंद हुए हैं। 

सोर्स - एक्सचेंज फाइलिंग