Airtel के बाद Vi का तोहफा, बिना इंटरनेट वालों के लिए 4 'सिर्फ कॉलिंग' प्लान किए लॉन्च; कीमत कितनी, क्या मिलेंगे फायदे?
Vodafone Idea voice-only: वोडाफोन आइडिया (Vi) ने ट्राई के निर्देशों का पालन करते हुए, बिना इंटरनेट वाले ग्राहकों के लिए ...और पढ़ें
-1793348725376_m.webp)
Vi ने लॉन्च किए बिना इंटरनेट वाले 4 नए 'सिर्फ कॉलिंग' प्लान, जानें कीमत और फायदे

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| अगर आप स्मार्टफोन पर इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल नहीं करते और आपका काम सिर्फ कॉलिंग या मैसेज से ही चल जाता है, तो यह खबर आपके लिए है। दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) के नए निर्देशों का पालन करते हुए, एयरटेल के बाद अब वोडाफोन आइडिया (Vi) ने भी अपने उन ग्राहकों के लिए बड़ा कदम उठाया है, जो केवल कॉलिंग और एसएमएस का उपयोग करना चाहते हैं।
Vi ने बिना इंटरनेट वाले चार नए 'वॉयस और एसएमएस-ओनली' प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिए हैं, और इसके साथ ही वोडाफोन ऐसी सर्विस देने वाली देश की दूसरी टेलीकॉम कंपनी बन गई है।
किन ग्राहकों को मिलेगी राहत?
इन नए प्लान्स के आने से उन मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी, जो बिना इंटरनेट वाला फोन इस्तेमाल करते हैं और बिना बात के महंगे डेटा पैक वाले रिचार्ज कराने से परेशान रहते थे।
यह भी पढ़ें- बिना इंटरनेट वालों के लिए Airtel का तोहफा, लॉन्च किए 3 सस्ते 'सिर्फ कॉलिंग' प्लान; कितनी है कीमत और क्या हैं फायदे?
चारों प्लान्स की कीमत कितनी?
इन प्लान्स की कीमत 179 रुपए से लेकर 2026 रुपए तक है। सबसे सस्ता 179 रुपए का है और सबसे महंगा 206 रुपए का है। आइए जानते हैं किस प्लान की वैलेडिटी कितनी है और क्या-क्या फायदे मिलेंगे।
- ₹179 वाला प्लान: यह 25 दिनों की वैधता (Validity) के साथ आता है, जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
- ₹185 वाला प्लान: इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 एसएमएस दिए जाते हैं।
- ₹203 वाला प्लान: यह 30 दिनों की वैधता प्रदान करता है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस की सुविधा शामिल है।
- ₹206 वाला प्लान: यह पूरे 1 महीने की वैधता वाला प्लान है, जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस मिलते हैं।
वोडाफोन आइडिया के इन पॉकेट-फ्रेंडली प्लान्स से उन बुजुर्गों और सामान्य यूजर्स को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जो इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते और सिर्फ अपनों से जुड़े रहने के लिए फोन का उपयोग करते हैं।
-1793349692758.webp)
एयरटेल लॉन्च कर चुका 3 प्लान
एयरटेल ने ग्राहकों की जरूरत को समझते हुए 3 सस्ते प्लान बाजार में उतारे हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 185 रुपए, 203 रुपए और 206 रुपए रखी गई है। इन तीनों ही प्लान में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग (STD and Raoaming Call) की सुविधा मिलेगी। साथ ही, हर प्लान में 300 मुफ्त एसएमएस भी दिए जाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। चुनाव 2026, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।