सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: सोने में हल्की गिरावट, चांदी भी लुढ़की; कितनी हुई आपके शहर में कीमत?

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 10:58 AM (IST)

    14 नवंबर, शुक्रवार को सोने में हल्की गिरावट (Gold Price Today) देखी गई है। वहीं चांदी भी थोड़ी नरम होती दिख रही है। एमसीएक्स में सुबह 10.30 बजे के आसपास चांदी (Silver Price Today) में 920 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। हालांकि सोने में केवल 103 रुपये प्रति 10 ग्राम की ही गिरावट देखी गई है। 

    Hero Image

    नई दिल्ली। 14 नवंबर, शुक्रवार को सोने में हल्की गिरावट (Gold Price Today) देखी गई है। वहीं चांदी भी थोड़ी नरम होती दिख रही है।  एमसीएक्स में सुबह 10.30 बजे के आसपास चांदी (Silver Price Today) में 920 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। हालांकि सोने में केवल 103 रुपये प्रति 10 ग्राम की ही गिरावट देखी गई है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का भाव कितना चल रहा है?

    Gold Price Today: कितना है सोने का भाव?

    आज 14 नवंबर को एमसीएक्स में सुबह 10.39 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत 126,648 रुपये चल रही है। इसमें 103 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने सुबह 10.30 बजे तक 126,748 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 127,048 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    यह भी पढ़ें:- Gold History: कितना था औरंगजेब के पास सोना? एक ऐसा सिक्का जिसके लिए लगी 56 लाख रुपये की बोली, पढ़ें पूरी कहानी

    Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

    सुबह 10.43 बजे 1 किलो चांदी का भाव 161,525 रुपये चल रहा है। इसमें 945 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। सुबह 10.45 तक चांदी ने 161.380 रुपये का लो रिकॉर्ड और 162,470 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    आपके शहर में कितनी है कीमत?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹126,610 ₹161,660
    जयपुर ₹126,660 ₹161,730
    कानपुर ₹126,760 ₹161,850
    लखनऊ ₹126,760 ₹161,850
    भोपाल ₹126,860 ₹161,980
    इंदौर ₹126,860 ₹161,980
    चंडीगढ़ ₹126,720 ₹161,810
    रायपुर ₹127,330 ₹161,750


    14 नवंबर को पटना में सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 126,610 रुपये है। वहीं यहां चांदी भी सबसे कम दाम पर मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी 161,660 रुपये में बेची जा रही है। भोपाल और इंदौर में सोना आज सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 126,860 रुपये है। इसके साथ ही यहां चांदी का दाम भी सबसे ज्यादा है। भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी 161,980 रुपये में मिल रही है। 



     


    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें