Gold Silver Price Today: सोना ₹1.53 लाख के करीब, चांदी ₹2.36 लाख के पार; फेड रिजल्ट के बाद कल गिरेंगे दाम?
Gold Silver Price Today LIVE: बुधवार, 16 सितंबर को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। सोना 1200 रुपए और चांदी में 3800 रुपए से ज्यादा महंगी हो गई। जागरण बिजनेस के लाइव ब्लॉग में पढ़ें पल-पल के अपडेट

मार्केट खुलते ही कीमतों में तूफानी तेजी
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व की मीटिंग से पहले सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने (gold silver price today) को मिला। ग्लोबल बाजार में बुधवार, 16 सितंबर को गोल्ड में करीब 1% की तेजी देखने को मिली। जबकि चांदी में करीब 2% की ताबड़तोड़ तेजी आई।
वहीं घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना बाजार खुलते ही 1289 रुपए महंगा होकर 1,53,419 रुपए के दिन भर के हाई लेवल पर चला गया। वहीं दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 3870 रुपए महंगी होकर 2,35,988 रुपए के दिन भर के हाई लेवल पर पहुंच गई।
फेड मीटिंग से पहले सोने और चांदी की कीमतों में यह तेजी क्यों आई? जागरण बिजनेस के लाइव ब्लॉग में जानिए पल-पल के अपडेट।
17 सितंबर को क्रैश हो सकते हैं सोने-चांदी के दाम!
सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एंक कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक द्वारा बढ़ाई गई ब्याज दरों का असर भारत समेत दुनिया भर के स्टॉक मार्केट और कमोडिटी मार्केट पर दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि कल सुबह सोने और चांदी में बड़ी गिरावट आ सकती है।
Gold Silver Price Hike: फेड के रिजल्ट आते ही भागे सोने-चांदी के दाम
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 1,52,950 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुई। जबकि चांदी में 2,36,100 रुपए प्रति किलोग्राम के लेवल क्लोज हुई। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में सोने में 50 डॉलर की गिरावट देखी गई और कीमत 4341 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी में भी मामूली गिरावट आई और कीमत 64 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करने लगी।
फेड ने 2023 के बाद पहली बार बढ़ाई ब्याज दर
अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने 2023 के बाद पहली बार ब्याज दर बढ़ाने का फैसला किया है, जिसके बाद फेडरल फंड्स रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़कर 3.75% से 4% की नई लक्ष्य सीमा में पहुंच गई है। यह फैसला महंगाई के लगातार ऊंचे स्तर के बीच लिया गया है। अगस्त में अमेरिका की उपभोक्ता महंगाई दर 3.4% रही, जो फेड के 2% लक्ष्य से काफी ऊपर है। फेड की सितंबर बैठक 15-16 सितंबर को हुई और बाजार पहले से ही 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहा था। इससे अमेरिका में कर्ज की लागत बढ़ सकती है और इसका असर वैश्विक बाजारों, डॉलर, सोना और अन्य परिसंपत्तियों पर भी देखने को मिल सकता है।
फेड के फैसले के बीच सोन की कीमतों में दिख रही हलचल
मीराए एसेट शेयरखान के कमोडिटीज प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि सत्र के दौरान हाजिर सोने की कीमत में 1 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई और यह लगभग 4,350 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था, लेकिन निवेशकों द्वारा दिन में बाद में फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के मौद्रिक नीति निर्णय की प्रतीक्षा के कारण यह काफी हद तक 4,300 डॉलर के निशान के आसपास ही सीमित रहा।
सिंह ने कहा कि मंगलवार को तेल की कीमतों में तेज वृद्धि के बावजूद सोने की मजबूती फेडरल रिजर्व के भविष्य के रुख को लेकर अनिश्चितता को दर्शाती है।
उन्होंने आगे कहा, "निवेशक यह जानने में रुचि रखते हैं कि क्या यह ब्याज दर में वृद्धि एक बार की वृद्धि होगी या यह वृद्धि की एक श्रृंखला बन सकती है।"
बाजारों को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व इस बैठक में ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की वृद्धि करेगा।
चांदी के दाम 7000 रुपये की मजबूती
चांदी के दाम में भी दो लगातार सत्र तक स्थिर रहने के बाद उछाल आया। यह पिछले बंद स्तर 2,34,600 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 7,000 रुपये बढ़कर 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर पहुंच गई।
सोना- चांदी के दाम पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, क्योंकि लगातार तीन सत्र में गिरावट के बाद व्यापारियों ने कम कीमत पर खरीदारी की। गांधी ने आगे कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सोने-चांदी के प्रति कारोबारी धारणा बेहतर हुई, जबकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले अमेरिकी बॉण्ड प्रतिफल में नरमी ने कीमती धातुओं को अतिरिक्त समर्थन दिया। वैश्विक बाजार में, हाजिर सोना 53.96 डॉलर या 1.3 प्रतिशत बढ़कर 4,348.10 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 1.5 प्रतिशत बढ़कर 64.61 डॉलर प्रति औंस हो गई। बाजार को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व अपनी बैठक में ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगा।
तीन सत्र की गिरावट के बाद सोने की कीमतें 1,200 रुपये चढ़ीं
सोने की कीमतों में बुधवार को तीन सत्रों की गिरावट के बाद सुधार आया। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद कारोबारी धारणा में सुधार होने से कारोबारियों की सटोरिया लिवाली से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का दाम 1,200 रुपया बढ़कर 1.55 लाख रुपया प्रति 10 ग्राम हो गया। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत मंगलवार के 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 1,200 रुपये बढ़कर 1,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गई।
चांदी में आई तेजी
बुधवार को ग्लोबल मार्केट में मज़बूत ट्रेंड के बीच ट्रेडर्स की ओर से अपनी पोजीशन बढ़ाने से फ़्यूचर्स ट्रेड में चांदी की कीमतें 1.31 प्रतिशत बढ़कर 2,35,170 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी का कॉन्ट्रैक्ट 3,052 रुपये या 1.31 प्रतिशत बढ़कर 2,35,170 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। ट्रेडिंग वॉल्यूम 1,874 लॉट रहा।
चांदी में क्यों आई तेजी
मार्केट एनालिस्ट्स ने सिल्वर फ्यूचर्स की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह ट्रेडर्स की ओर से नई खरीदारी को बताया, जो घरेलू बाजार में मजबूत ट्रेंड की वजह से हुई। ग्लोबल स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.34 प्रतिशत बढ़कर 64.52 डॉलर प्रति औंस हो गई।
सोने में तेजी की क्या है वजह
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,322.14 डॉलर प्रति औंस हो गया।
सोना वायदा कीमतों में तेजी
बुधवार को फ्यूचर्स ट्रेडिंग में सोने की कीमतें ₹803 बढ़कर ₹1,51,612 प्रति 10 ग्राम हो गईं। इसकी वजह हाजिर बाजार में मजबूत मांग के बीच सट्टेबाजों की ओर से नई खरीदारी थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, अक्टूबर डिलीवरी का कॉन्ट्रैक्ट ₹803 यानी 0.53 प्रतिशत बढ़कर ₹1,51,612 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, और इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 775 लॉट रहा।
इंदौर में सोने, चांदी में मांग बढ़िया
Gold Silver Price Indore: स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना एवं चांदी में मांग मंगलवार की तुलना में बढ़िया रही। कारोबारियों के अनुसार औसत भाव इस प्रकार रहे।सोना 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम,चांदी 2,31,500 रुपये प्रति किलोग्राम,चांदी सिक्का 2700 रुपये प्रति नग रहा।
गोल्ड को 10 हजार रुपए बढ़ने में कब-कब लगे कितने दिन?
| रुपए/10 ग्राम | तारीख | कितने दिन लगे |
| 10,000 | 5 मई 2006 | ---- |
| 20,000 | 14 अक्टूबर 2010 | 1623 दिन |
| 30,000 | 1 जून 2012 | 596 दिन |
| 40,000 | 3 जनवरी 2020 | 2772 दिन |
| 50,000 | 22 जुलाई 2020 | 201 दिन |
| 60,000 | 20 मार्च 2023 | 971 दिन |
| 70,000 | 5 अप्रैल 2024 | 382 दिन |
| 80,000 | 24 जनवरी 2025 | 294 दिन |
| 90,000 | 31 मार्च 2025 | 66 दिन |
| 1,00,000 | 13 जून 2025 | 74 दिन |
| 1,10,000 | 15 सितंबर 2025 | 94 दिन |
| 1,20,000 | 6 अक्टूबर 2025 | 21 दिन |
| 1,30,000 | 16 अक्टूबर 2025 | 10 दिन |
| 1,40,000 | 26 दिसंबर 2025 | 72 दिन |
| 1,50,000 | 20 जनवरी 2026 | 26 दिन |
| 1,60,000 | 27 जनवरी 2026 | 7 दिन |
| 1,70,000 | 28 जनवरी 2026 | 1 दिन |
| 1,90,000 | 29 जनवरी 2026 | 1 दिन |
Gold-Silver Import Fall: अगस्त में सोने का आयात घटकर 2.3 अरब डॉलर हुआ
कॉमर्स मिनिस्ट्री के डेटा के मुताबिक, गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी में भारी बढ़ोतरी के बाद अगस्त में भारत का सोने का आयात कम हो गया। डेटा से पता चला कि अगस्त में सोने का आयात 57.75% घटकर 2.3 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, इसी महीने में चांदी का आयात 127% बढ़कर 1.02 अरब डॉलर हो गया। सरकार ने 13 मई से कीमती धातुओं पर आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। अप्रैल-अगस्त 2026-27 के दौरान कुल मिलाकर, सोने का आयात 3.38% बढ़कर 17.47 अरब डॉलर हो गया, जबकि चांदी का आयात 8.81% घटकर 1.74 अरब डॉलर रह गया। सोने के आयात का सबसे बड़ा स्रोत स्विट्जरलैंड था, जिसकी हिस्सेदारी लगभग 40% थी। इसके बाद UAE (16% से ज़्यादा) और दक्षिण अफ्रीका (लगभग 10%) का स्थान रहा। देश के कुल आयात में इस कीमती धातु की हिस्सेदारी 5% से ज़्यादा है। अगस्त में स्विट्जरलैंड से कुल आयात 45.4% घटकर 1.28 अरब डॉलर रह गया। चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता है। आयात मुख्य रूप से ज्वैलरी इंडस्ट्री की मांग को पूरा करने में मदद करता है। आयात का भारत के करंट अकाउंट डेफिसिट (CAD) पर असर पड़ता है।
Gold Silver Price Today: दोपहर 1 बजे तक क्या हैं सोने और चांदी के ताजा रेट?
Gold Silver Price Live Today: MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 1191 रुपए महंगा होकर 1,52,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 3882 रुपए महंगी होकर 2,36,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में 1.5% तक का उछाल, निवेशकों को फेड के फैसले का इंतजार
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी देखने को मिली और दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 1.5 प्रतिशत तक बढ़ गया। MCX पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,50,809 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,291 रुपए या 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,52,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। दोपहर 12 बजे यह 953 रुपए या 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,51,762 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,51,450 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,52,100 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है, यह दिखाता है कि खुलने के बाद सोना सीमित दायरे में बना हुआ है।
सोने के साथ चांदी में भी तेजी देखने को मिल रही है। चांदी का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,32,118 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 3,667 रुपए या 1.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,35,785 रुपए प्रति किलो पर खुला। फिलहाल यह 3,250 रुपए या 1.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,35,988 रुपए प्रति किलो पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,34,540 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,35,988 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर बनाया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है।
Silver Price Today: IBJA पर चांदी कितनी महंगी?
ऑल इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिशन के आज दोपहर 12 बजे के रेट्स के मुताबिक, चांदी 2418 रुपए महंगी हुई और कीमत 2,31,159 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले दिन इसकी कीमत 2,28,741 रुपए प्रति किलोग्राम थी।
Gold Silver Price: IBJA पर कितना महंगा हुआ 24, 22 और 18 कैरेट सोना?
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के ताजा रेट के मुताबिक, 16 सितंबर को 24 कैरेट सोना 992 रुपए महंगा हुआ और कीमत 1,51,894 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,135 रुपए और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,13,921 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
हॉल मार्किंग फीस बढ़ने से आम आदमी पर क्या पड़ेगा असर?
सरकार ने ग्राहकों को फर्जीवाड़े से बचाने के लिए सोने की ज्वैलरी पर हॉलमार्किंग अनिवार्य की है। अब चूंकि हॉलमार्किंग सेंटर्स ज्वेलर्स से ज्यादा फीस लेंगे, तो जाहिर है कि ज्वैलर्स यह अतिरिक्त खर्च मेकिंग या हॉलमार्किंग चार्ज के नाम पर ग्राहकों की जेब से ही निकालेंगे। यानी अब आपकी अगली ज्वैलरी शॉपिंग पर थोड़ा अतिरिक्त बिल बनना तय है।
फीस बढ़ने के बाद क्या होंगे हॉलमार्किंग के नए रेट्स?
गोल्ड हॉलमार्किंग: प्रति पीस फीस अब 75 रुपए हो गई है। इसके अलावा, एक साथ भेजे जाने वाले गोल्ड कंसाइनमेंट के लिए न्यूनतम फीस 200 रुपए तय की गई है।
चांदी पर राहत: चांदी के गहने खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। इसकी हॉलमार्किंग फीस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह पहले की तरह 35 रुपए प्रति आर्टिकल ही बरकरार है।
बता दें कि इन सभी दरों पर नियमों के अनुसार अलग से टैक्स (GST) भी लागू होगा।
त्योहारी सीजन में सोना खरीदना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई हॉलमार्किंग फीस
Gold Silver News Today: त्योहारों और शादियों के सीजन से ठीक पहले सोना खरीदने वालों के लिए एक बड़ा और जरूरी अपडेट है। सोने की शुद्धता की पक्की गारंटी देने वाली 'हॉलमार्किंग' अब महंगी हो गई है। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने गोल्ड हॉलमार्किंग फीस में सीधे 66.7% का बड़ा इजाफा कर दिया है। उपभोक्ता मामले मंत्रालय द्वारा जारी गैजेट नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब सोने के प्रति आर्टिकल (गहने) की हॉलमार्किंग के लिए 45 रुपए की जगह 75 रुपए फीस देनी होगी। आसान भाषा में समझें तो हर एक ज्वेलरी पीस पर हॉलमार्किंग चार्ज में 30 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अधिसूचना के अनुसार, नई दरें 14 सितंबर 2026 से पूरे देश में लागू हो गई हैं।
Gold Reserve in World: किस देश के पास है सबसे ज्यादा सोना?
| देश | सोने का भंडार |
| अमेरिका | 8,133 टन |
| जर्मनी | 3,350 टन |
| इटली | 2,452 टन |
| फ्रांस | 2,437 टन |
| चीन | 2346 टन |
| रूस | 2,283 टन |
| स्विट्ज़रलैंड | 1,040 टन |
| भारत | 881 टन |
| जापान | 846 टन |
| पोलैंड | 632 टन |
Gold Silver Price Today: दिल्ली-मुंबई, रायपुर से लेकर पटना तक क्या हैं ताजा रेट?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹151,730 | ₹139,086 | ₹113,798 | ₹234,110 |
| मुंबई | ₹152,000 | ₹139,333 | ₹114,000 | ₹234,520 |
| पटना | ₹152,020 | ₹139,352 | ₹114,015 | ₹234,290 |
| जयपुर | ₹152,090 | ₹139,416 | ₹114,068 | ₹234,380 |
| कानपुर | ₹152,150 | ₹139,471 | ₹114,113 | ₹234,480 |
| लखनऊ | ₹152,150 | ₹139,471 | ₹114,113 | ₹234,480 |
| भोपाल | ₹152,270 | ₹139,581 | ₹114,203 | ₹234,660 |
| इंदौर | ₹152,270 | ₹139,581 | ₹114,203 | ₹234,660 |
| चंडीगढ़ | ₹152,120 | ₹139,443 | ₹114,090 | ₹234,850 |
| रायपुर | ₹152,060 | ₹139,388 | ₹114,045 | ₹234,750 |
Gold Silver Target Price: एक्सपर्ट ने दिया गोल्ड-सिल्वर का टारगेट प्राइस
कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी का कहना है कि भले ही आज सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। लेकिन फेड मीटिंग के बीच सोने की कीमतें $4,200 से $4,300 के दायरे में निचले स्तर पर स्थिर हो जानी चाहिए और अंततः $4,500 की ओर बढ़नी चाहिए। रेजिस्टेंस $4,400 के पास है, जबकि सपोर्ट $4,270 और फिर $4,230 पर है। चांदी की स्थिति भी उतनी ही सकारात्मक दिख रही है और ऊपर जाने से पहले यह $62 और $63 के बीच एक आधार बना सकती है, जिसका लक्ष्य $66 और संभवतः $67 होगा। अनिंद्य बनर्जी ने बताया कि अगर सोना $4,200 से नीचे या चांदी $62 से नीचे बंद होती है, तो तेजी का नजरिया बेअसर हो जाएगा। इसके विपरीत, यदि फेड दरें न बढ़ाकर बाजार को चौंका देता है, तो दोनों धातुओं में भारी तेजी आ सकती है। फैसले के बजाय अनुमानों और प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कहीं अधिक बारीकी से नजर रखें।
Fed Meeting Today Updates: फेड मीटिंग पर क्या बोले एक्सपर्ट?
कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी ने कहा कि, अगर फेड दरें बढ़ाता भी है, तो यहां से गिरावट सीमित रहनी चाहिए। बशर्ते- फेड चेयरमैन का बयान हॉकिश न हो और आगे कई बार दरें बढ़ाने का संकेत न दे। हालांकि, ऐसा होने की संभावना कम लगती है। अमेरिका में कोर महंगाई दर कम हो रही है। अगस्त में यह गिरकर 2.4% हो गई थी और अभी हेडलाइन महंगाई दर को बढ़ाने वाला मुख्य कारक ऊर्जा है, जो अर्थव्यवस्था के ओवरहीटिंग के बजाय सप्लाई शॉक (आपूर्ति में अचानक कमी) का नतीजा है। ब्याज दरें बढ़ाने से तेल का एक भी अतिरिक्त बैरल पैदा नहीं हो सकता। इसलिए उम्मीद नहीं है कि फेड का रुख आक्रामक रूप से सख्त होगा।
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल पर क्या बोले एक्सपर्ट?
Gold Silver Price Today Live: कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी का कहना है कि, आज की खास बात यह है कि सोने और चांदी ने तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी स्थिति बनाए रखी है। अमेरिका का 10-वर्षीय यील्ड इंट्राडे में 5.04% तक पहुंच गया, जो 2007 के बाद से सबसे अधिक है। डॉलर लगातार पांचवें सत्र में मजबूत हुआ है और बाजार ने आज रात फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की लगभग पूरी संभावना (करीब 90%) मान ली है। कागजों पर तो दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट आनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोना $4,276 के आसपास और चांदी $63 के करीब बनी हुई है। दो दशकों में ब्याज दरों के लिहाज से सबसे कठिन माहौल होने के बावजूद यह मजबूती अपने आप में एक संकेत है।
Silver Price Today Live: MCX पर कितनी महंगी हुई चांदी?
Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 1.36 फीसदी उछली। कीमत 3006 रुपए उछलकर 2,35,125 रुपए प्रति किलोग्राम के लेवल पर पहुंच गई। इस दौरान इसका हाई लेवल 2,35,988 रुपए और लो लेवल 2,34,540 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।
Gold Price Today LIVE: MCX पर कितना महंगा हुआ सोना?
Gold Price Today Live: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 902 रुपए महंगा हुआ। कीमत 0.60% उछलकर 1,51,711 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करती दिखी। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,52,100 रुपए और लो लेवल 1,51,450 रुपए रहा। जबकि दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 870 रुपए तेजकर 1,53,000 रुपए पर कारोबार करता दिखा। 1,53,419 रुपए इसका हाई लेवल और लो लेवल 1,52,797 रुपए रहा।
Gold Silver Price Today LIVE: Comex पर कहां पहुंचे सोने-चांदी के ताजा रेट?
Gold Silver Price Today Comex: ग्लोबल बाजार कोमेक्स पर सोना 0.82% यानी 35.40 डॉलर बढ़कर 4,368 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी में 1.94% की तूफानी तेजी देखने को मिली। चांदी 1.23 डॉलर तेज होकर 65 डॉलर के ऊपर कारोबार करती दिखी।
