Gold Silver Price Today LIVE: चांदी में ₹3600 की भारी गिरावट, कीमत ₹1.90 लाख पर आई; सोना हुआ कितना सस्ता?
Gold Silver Price Today LIVE: अमेरिकी फेड रिजर्व के फैसले के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी में ₹1700 की गिरावट आई, जबकि सोना भी सस्ता हुआ। आपके शहर में क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम?

Gold Silver Price Today LIVE: मार्केट खुलते ही चांदी टूटी, सोना भी सस्ता; क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम?
Gold Silver Price Today LIVE: अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व बैंक के फैसले के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट में सोना 4050 डॉलर और चांदी 43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1700 रुपए टूटकर 1.92 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के (gold silver price today) आसपास हो गई।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज दिन भर गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फेड रिजर्व के बाद अमेरिकी जीडीपी, पीसीई और बेरोजगारी भत्ते के आंकड़े सोने-चांदी की कीमतों पर असर डाल सकते हैं।
इसके अलावा, यूरोपियन सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ जापान भी ब्याज दरों (ECB and BOJ intrest rate) पर बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो भारत समेत दुनिया भर के मार्केट असर डाल सकते हैं। जागरण बिजनेस के लाइव ब्लॉग में जानें पल-पल के अपडेट।
Silver Price Crash: चांदी में 3600 रुपए की भारी गिरावट
Silver News Today: शाम 6 बजते ही चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचें (MCX) पर चांदी 1.38% तक टूट गई। पिछले दिन के क्लोज के मुकाबले चांदी 3605 रुपए टूट गई और कीमत 1,90,720 रुपए के लो लेवल पर चली गई। खबर लिखे जाने तक चांदी 3045 रुपए गिरकर 1,91,280 रुपए पर कारोबार करती दिखी। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,93,912 रुपए रहा। जबकि पिछले दिन यह 1,94,325 रुपए पर क्लोज हुई थी।
Silver Price Today: आपके शहर में क्या हैं चांदी के ताजा रेट?
| शहर | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹191,210 |
| मुंबई | ₹191,310 |
| पटना | ₹191,210 |
| जयपुर | ₹191,290 |
| कानपुर | ₹191,360 |
| लखनऊ | ₹191,360 |
| भोपाल | ₹191,510 |
| इंदौर | ₹191,510 |
| चंडीगढ़ | ₹190,930 |
| रायपुर | ₹190,850 |
Gold Price Today: सुबह से शाम तक कितना सस्ता हुआ 24, 22 और 18 कैरेट सोना?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) |
| नई दिल्ली | ₹143,070 | ₹131,148 | ₹107,303 |
| मुंबई | ₹143,190 | ₹131,258 | ₹107,393 |
| पटना | ₹143,120 | ₹131,193 | ₹107,340 |
| जयपुर | ₹143,170 | ₹131,239 | ₹107,378 |
| कानपुर | ₹143,230 | ₹131,294 | ₹107,423 |
| लखनऊ | ₹143,230 | ₹131,294 | ₹107,423 |
| भोपाल | ₹143,340 | ₹131,395 | ₹107,505 |
| इंदौर | ₹143,340 | ₹131,395 | ₹107,505 |
| चंडीगढ़ | ₹143,140 | ₹131,212 | ₹107,355 |
| रायपुर | ₹143,080 | ₹131,157 | ₹107,310 |
Gold Silver News Today: MCX पर कितना सस्ता हो गया सोना-चांदी?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 396 रुपए सस्ता होकर 1,43,309 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान गोल्ड का हाई लेवल 1,43,920 रुपए और लो लेवल 1,42,968 रुपए रहा। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान गोल्ड 1,43,705 रुपए पर क्लोज हुआ था।
चांदी में 1.38% की गिरावट आई। कीमत 2675 रुपए गिरकर 1,91,650 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। कारोबारी सत्र के दौरान चांदी का हाई लेवल 1,93,912 रुपए और लो लेवल 1,91,401 रुपए रहा। जबकि पिछले दिन यह 1,94,325 रुपए पर क्लोज हुआ था।
Gold Silver and Crude Oil Price: ग्लोबल मार्केट में कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर और क्रूड ऑयल?
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड 0.34% यानी 14 डॉलर की गिरावट दर्ज हुई और कीमत 4037 डॉलर प्रति औंस हो गई। चांदी में 1.85% की बड़ी गिरावट आई और कीमत 52 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करने लगी। WTI क्रूड में भी 1% से ज्यादा की गिरावट आई और कीमत 101 डॉलर प्रति बैरल हो गई। जबकि ब्रेंट ऑयल 114 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।
Gold Silver Price Today: शाम 5 बजे तक कहां पहुंचे 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम?

Gold Price News Today: ज्वैलरी खरीदारों और निवेशकों पर क्या असर?
कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट का बाजार और निवेशकों पर मिला-जुला असर पड़ रहा है।
- ज्वैलरी डिमांड: ऊंचे दामों के मुकाबले अब मांग कुछ संभली है, हालांकि ग्राहक बजट को ध्यान में रखते हुए 14 से 18 कैरेट के किफायती विकल्पों की ओर शिफ्ट हो रहे हैं।
- निवेशकों की स्थिति: जिन निवेशकों ने 1.5 लाख रुपए के पार जाने के बाद इस तेजी के दौर में एंट्री की थी, वे फिलहाल घाटे में हैं और बाजार के संभलने का इंतजार कर रहे हैं।
- मार्केट सपोर्ट: केंद्रीय बैंकों और ग्लोबल ईटीएफ निवेशकों की तरफ से लगातार हो रही सुरक्षित निवेश (Safe-haven) की खरीदारी से सोने को बड़ा सपोर्ट मिल रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक अमेरिका में महंगाई और वास्तविक ब्याज दरों में नरमी के स्पष्ट आंकड़े सामने नहीं आते, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है। हालांकि, फिजिकल ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए मौजूदा कीमतें काफी अनुकूल साबित हो रही हैं।
Gold Price News Today: किन 4 फैक्टर्स पर निर्भर करती है गोल्ड की चाल?
सोने की चाल मुख्य रूप से चार बड़े कारकों पर निर्भर है- महंगाई, ब्याज दरें, बॉन्ड यील्ड और डॉलर। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष केविन वॉर्श के नेतृत्व में हाल ही में ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला लिया गया है। हालांकि, फेड के भीतर 10-2 का वोटिंग आंकड़ा यह बताता है कि अधिकारियों में मतभेद है, क्योंकि दो अधिकारियों ने 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी का समर्थन किया था। इससे दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना अभी भी मजबूत बनी हुई है। इसके अलावा, अमेरिका के 10 साल के बॉन्ड की यील्ड 5% से नीचे आ गई है, और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों व बॉन्ड यील्ड में नरमी के कारण सोना 4,000 डॉलर के स्तर पर मजबूत सपोर्ट पा रहा है।
Gold News Today: गोल्ड ने कब बनाया था ऑल टाइम हाई?
इस साल 29 जनवरी को भारतीय वायदा बाजार (MCX) पर गोल्ड ने अपना ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। तब सोने की कीमत 1,93,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर पहुंच गई थी। हालांकि, मौजूदा समय में सोना इस शिखर से काफी नीचे चल रहा है। एमसीएक्स (MCX) गोल्ड 1,43,405 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार (gold rate today) कर रहा है। यह कीमत इसके ऑल-टाइम हाई से करीब 50,000 रुपए यानी 25% तक कम है। अगर सोने को दोबारा 1.93 लाख रुपए के अपने पुराने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना है, तो मौजूदा कीमतों से लगभग 25% की जोरदार छलांग लगानी होगी।
Gold Price Crash: ऑल टाइम हाई से 25% सस्ता हो चुका सोना
Gold Price Today: 6 नवंबर को धनतेरस और 8 नवंबर को दीवाली है। फिर भी सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब 25% तक सस्ता (gold price crash) हो चुका है। लेकिन मिडिल ईस्ट में तनाव, अमेरिकी में बढ़ती महंगाई और क्रूड ऑयल की उछलती कीमतों का असर सीधा सोने पर दिखाई दे रहा है। आज, गुरुवार यानीा करवाचौथ (29 अक्टूबर) के दिन भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 782 रुपए सस्ता हो गया और कीमत 1,42,968 रुपए प्रति 10 ग्राम (gold price today) हो गई।
Gold Silver Price Today: अमेरिकी डेटा और फेड रिजर्व के रुख से दबाव में क्यों है सोना-चांदी?
ग्लोबल बाजार में अमेरिकी डेटा और फेडरल रिजर्व के फैसलों से पहले निवेशकों की सतर्कता के चलते गोल्ड और सिल्वर (Gold and Silver) की कीमतों में नरमी आई है। कोटक नियो की कमोडिटी रिसर्च एवीपी कायनात चैनवाला के अनुसार, स्पॉट गोल्ड फिसलकर 4,030 डॉलर से नीचे आ गया है, जबकि पिछले सत्र में यह 4,065 डॉलर के ऊपर बंद हुआ था। वहीं, सिल्वर में भी गिरावट देखने को मिली है और यह 52.5 डॉलर से नीचे आ गया है, जो पहले 54 डॉलर के करीब था। फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरें स्थिर रखने और 10-2 के बहुमत से साफ है कि अधिकारियों में मतभेद है। अब अमेरिकी महंगाई और जीडीपी के आंकड़े तय करेंगे कि दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ेंगी या नहीं। इसके अलावा, AI निवेश की अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से कच्चे तेल के दाम बढ़ने का असर भी गोल्ड और सिल्वर की चाल पर साफ दिख रहा है।
Gold ETF इंडस्ट्री ने बनाया महारिकॉर्ड!
देश की गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (Gold ETF) इंडस्ट्री ने बड़ा मुकाम हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। 30 सितंबर 2026 तक देश की सभी 26 गोल्ड ईटीएफ स्कीमों का कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) बढ़कर 1.86 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया है। आईसीआरए (ICRA) एनालिटिक्स की ताजा रिपोर्ट में यह अहम जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस सेक्टर में मार्केट शेयर का बड़ा हिस्सा चुनिंदा फंड्स के पास ही केंद्रित है। शीर्ष 5 गोल्ड ईटीएफ स्कीमों के पास कुल इंडस्ट्री का 80.2 प्रतिशत मार्केट शेयर है, जो अकेले लगभग 1.49 लाख करोड़ रुपए का भारी-भरकम फंड मैनेज करते हैं।
MCX पर कितने गिरे गोल्ड-सिल्वर के दाम?
Gold Silver Price Today: एमसीएक्स पर दोपहर 1 बजे तक सोने और चांदी में गिरावट दर्ज हुई। गोल्ड में 446 रुपए की गिरावट आई और कीमत 1,43,259 रुपए प्रति 10 ग्राम के साथ दिन भर के लो लेवल पर चली गई। इस दौरान गोल्ड का हाई लेवल 1,43,920 रुपए रहा। वहीं चांदी में 2619 रुपए तक की गिरावट आई। खबर लिखे जाने तक चांदी 1,91,706 रुपए के दिन के लो लेवल पर चली गई। खबर लिखे जाने तक चांदी 1,92,181 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
करवाचौथ पर दिल्ली से पटना तक क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट सोने के दाम?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹143,570 | ₹131,606 | ₹107,678 | ₹193,090 |
| मुंबई | ₹143,820 | ₹131,835 | ₹107,865 | ₹193,430 |
| पटना | ₹143,740 | ₹131,762 | ₹107,805 | ₹193,320 |
| जयपुर | ₹143,800 | ₹131,817 | ₹107,850 | ₹193,400 |
| कानपुर | ₹143,860 | ₹131,872 | ₹107,895 | ₹193,480 |
| लखनऊ | ₹143,860 | ₹131,872 | ₹107,895 | ₹193,480 |
| भोपाल | ₹143,970 | ₹131,973 | ₹107,978 | ₹193,630 |
| इंदौर | ₹143,870 | ₹131,881 | ₹107,903 | ₹193,510 |
| चंडीगढ़ | ₹143,720 | ₹131,743 | ₹107,790 | ₹193,310 |
| रायपुर | ₹143,660 | ₹131,688 | ₹107,745 | ₹193,230 |
Gold Silver Price Today: IBJA पर कितना सस्ता हुआ 24, 22 और 18 कैरेट सोना?

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के दोपहर 12 बजे जारी ताजा रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 563 रुपए सस्ता हो गया और कीमत 1,42,144 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले दिन इसकी कीमत 1,42,707 रुपए थी। इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत 516 रुपए सस्ती होकर 1,30,204 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि 18 कैरेट सोना 422 रुपए सस्ता हो गया और कीमत 1,06,608 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
गोल्ड खरीदने से आखिर क्यों बच रहे हैं बड़े ज्वैलर्स?
पिछले हफ्ते सोने का भाव जुलाई के बाद पहली बार 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया। इस साल फरवरी के आखिर में अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से इसके भाव में लगभग 24% की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि जनवरी में कीमतें 5,400 डॉलर के पार रिकॉर्ड स्तर पर थीं। समित गुहा का कहना है कि बड़ी कंपनियां आमतौर पर कीमतों में तेजी आने पर स्टॉक सुरक्षित करने के लिए खरीदारी बढ़ाती हैं। वहीं, जब उन्हें आगे और गिरावट की उम्मीद होती है, तो वे नया माल खरीदने के बजाय अपने पास मौजूद पुराने स्टॉक को खाली करने पर ज्यादा जोर देती हैं।
Gold Price Drop: 24% सस्ता होने के बाद भी सोना क्यों नहीं खरीद रहे ज्वैलर्स?
फेस्टिव सीजन से पहले सोने की कीमतों में 24% की भारी गिरावट के बावजूद देश के बड़े ज्वैलर्स सोना खरीदने से कतरा रहे हैं। देश की सबसे बड़ी प्रीशियस मेटल रिफाइनर कंपनी एमएमटीसी-पाम (MMTC-PAMP) के मुताबिक, मांग के इस सबसे व्यस्त सीजन में भी बाजार में वैसी रौनक गायब है जिसकी उम्मीद की जा रही थी। सरकारी कंपनी MMTC लिमिटेड और स्विस रिफाइनरी PAMP SA के संयुक्त उद्यम, MMTC-PAMP इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर समित गुहा ने बताया कि देश की बड़ी ज्वैलरी चेन अभी तक पूरी तरह से बाजार में नहीं लौटी हैं। हालांकि छोटे और मध्यम आकार के ज्वैलर्स की तरफ से कुछ छिटपुट ऑर्डर जरूर मिल रहे हैं, लेकिन सोने के कुल कारोबार में बड़ा हिस्सा रखने वाली बड़ी कंपनियां अभी भी 'इंतजार करो और देखो' की नीति अपना रही हैं।
Gold Silver Price Target: साल 2027 की शुरुआत में सुधार की उम्मीद
सुकडन फाइनेंशियल (Sucden Financial) की ताजा तिमाही रिपोर्ट के अनुसार, शॉर्ट टर्म गिरावट के बाद साल 2027 की शुरुआत में कीमती धातुओं में फिर से तेजी लौट सकती है। जैसे ही फेडरल रिजर्व का कसाव चक्र पूरा होगा, जनवरी के मध्य तक सोना रिकवर होकर 4,200 से 4,300 डॉलर प्रति औंस और चांदी 57 से 60 डॉलर प्रति औंस के दायरे में वापस पहुंच सकती है।
Gold Silver Price Target: सोने और चांदी की कीमतों में आ सकती है और गिरावट, क्या कहती है नई रिपोर्ट?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। सुकडन फाइनेंशियल (Sucden Financial) की ताजा तिमाही रिपोर्ट के अनुसार, भले ही इस समय सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस के अहम सपोर्ट स्तर से ऊपर बना हुआ है, लेकिन साल के अंत तक इसमें गिरावट देखने को मिल सकती है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त नीतियों के कारण साल के आखिर तक सोना गिरकर 3,900 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ सकता है। वहीं, चांदी पर दबाव और ज्यादा रहने की उम्मीद है। औद्योगिक मांग में कमी और ऊंचे ब्याज दरों के चलते चांदी की कीमतें गिरकर 50 से 53 डॉलर प्रति औंस (करीब 1.53 लाख रुपए प्रति किलोग्राम) तक लुढ़क सकती हैं। हालांकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा, लेकिन बाजार में दिसंबर के दौरान ब्याज दरें बढ़ने की संभावना करीब 80% तक जताई जा रही है।
Crude Oil Price: कमजोर वैश्विक रुख से कच्चे तेल के वायदा भाव में गिरावट
वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चे तेल की कीमत 156 रुपए यानी 1.59 प्रतिशत के नुकसान के साथ 9,642 रुपये प्रति बैरल पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में नवंबर में आपूर्ति वाले कच्चे तेल के अनुबंध का भाव 156 रुपये टूटकर 9,642 रुपये प्रति बैरल पर आ गया। इसमें कुल 3,906 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि निवेशकों के मुनाफावसूली के लिए अपने सौदों को काटने से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) कच्चा तेल 1.43% गिरकर 101.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं, ब्रेंट क्रूड का भाव 1.15 प्रतिशत टूटकर 113.99 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
Silver Price Today: आपके शहर में कहां पहुंचे चांदी के दाम?
| शहर | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹193,090 |
| मुंबई | ₹193,430 |
| पटना | ₹193,320 |
| जयपुर | ₹193,400 |
| कानपुर | ₹193,480 |
| लखनऊ | ₹193,480 |
| भोपाल | ₹193,630 |
| इंदौर | ₹193,510 |
| चंडीगढ़ | ₹193,310 |
| रायपुर | ₹193,230 |
Gold Price Today: आपके शहर में क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) |
| नई दिल्ली | ₹143,570 | ₹131,606 | ₹107,678 |
| मुंबई | ₹143,820 | ₹131,835 | ₹107,865 |
| पटना | ₹143,740 | ₹131,762 | ₹107,805 |
| जयपुर | ₹143,800 | ₹131,817 | ₹107,850 |
| कानपुर | ₹143,860 | ₹131,872 | ₹107,895 |
| लखनऊ | ₹143,860 | ₹131,872 | ₹107,895 |
| भोपाल | ₹143,970 | ₹131,973 | ₹107,978 |
| इंदौर | ₹143,870 | ₹131,881 | ₹107,903 |
| चंडीगढ़ | ₹143,720 | ₹131,743 | ₹107,790 |
| रायपुर | ₹143,660 | ₹131,688 | ₹107,745 |
Silver Price Today: MCX पर क्या हैं चांदी के ताजा रेट?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:05 बजे तक चांदी 617 रुपए गिरकर 1,93,708 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी। इस दौरान चांदी का हाई लेवल 1,93,912 रुपए और लो लेवल 1,92,576 रुपए रहा। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 1,94,325 रुपए पर क्लोज हुई थी।
Gold Price Today: MCX पर क्या हैं गोल्ड के ताजा रेट?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:05 बजे तक सोना 85 रुपए महंगा होकर 1,43,790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,43,920 रुपए और लो लेवल 1,43,500 रुपए रहा। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 1,43,705 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था।
