सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bima Sugam: जल्द आने वाला है सरकारी पोर्टल बीमा सुगम, क्या इसके आने से सस्ते हो जाएंगे इंश्योरेंस प्लान?

By Jagran BusinessEdited By: Ayushi Modi
Updated: Tue, 30 Jun 2026 08:08 PM (GMT+05:30)

Bima Sugam: सरकार का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म 'बीमा सुगम' सितंबर के अंत तक शुरू होगा, जिससे बीमा खरीदना आसान और सस्ता हो जाएगा। यह प्लेटफॉर्म सभी बीमा कंपनियों को एक जगह लाएगा और कमीशन कम होने से प्रीमियम भी घटेगा।

Bima Sugam: जल्द आने वाला है सरकारी पोर्टल बीमा सुगम, क्या इसके आने से सस्ते हो जाएंगे इंश्योरेंस प्लान

Bima Sugam: जल्द आने वाला है सरकारी पोर्टल बीमा सुगम, क्या इसके आने से सस्ते हो जाएंगे इंश्योरेंस प्लान

HighLights

  1. सितंबर के अंत तक 'बीमा सुगम' होगा शुरू।

  2. सभी बीमा कंपनियां एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी।

  3. कम कमीशन से बीमा प्रीमियम सस्ता होगा।

नई दिल्ली। अगर आप भी अपनी गाड़ी, हेल्थ या लाइफ इंश्योरेंस (Insurance) कराने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। देश में बीमा खरीदने का तरीका अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI के चेयरमैन अजय सेठ ने बताया है कि सरकार का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म 'बीमा सुगम' (Bima Sugam) इस साल सितंबर के आखिर तक पूरी तरह शुरू हो जाएगा।

इस एक सरकारी प्लेटफॉर्म के आने से न सिर्फ पॉलिसी खरीदना बेहद आसान हो जाएगा, बल्कि ग्राहकों को पहले के मुकाबले सस्ता बीमा भी मिल सकता है। आइए जानते हैं कि यह 'बीमा सुगम' क्या है और इससे आपको क्या फायदा होगा।

क्या है 'बीमा सुगम' प्लेटफॉर्म?

बीमा सुगम प्लेटफॉर्म सरकार द्वारा तैयार किया गया एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां देश की सभी छोटी-बड़ी इंश्योरेंस कंपनियां एक ही जगह एक साथ आ जाएंगी। इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि इस प्लेटफॉर्म के आने के बाद आपको अलग-अलग कंपनियों के बारे में जानने के लिए कहीं और नहीं जाना होगा, आपको एक जगह ही सारी जानकारी मिल जाएगी।

बीमा सुगम से इंश्योरेंस प्रीमियम होगा सस्ता?

आमतौर पर जब आप किसी एजेंट या प्राइवेट वेबसाइट से बीमा खरीदते हैं, तो उसमें कंपनियों का एक मोटा कमीशन जुड़ा होता है, जिससे आपकी जेब पर बोझ बढ़ता है और प्रीमियम महंगा हो जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

अधिकारियों के मुताबिक, बीमा सुगम को मॉनिटर करने के लिए मामूली फीस लगेगी, जो बाजार में चल रहे बाकी कमीशन के मुकाबले काफी कम होगी। माना जा रहा है कि इस सरकारी प्लेटफॉर्म पर फीस सिर्फ 5 से 7 परसेंट के आसपास होगी। कमीशन कम होने का सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा और इंश्योरेंस का प्रीमियम सस्ता हो जाएगा।

कब से होगी बीमा सुगम की शुरुआत?

इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI के चेयरमैन अजय सेठ के मुताबिक, धीरे-धीरे इस सरकारी वेबसाइट को चालू किया जाएगा। सितंबर से सबसे पहले इस प्लेटफॉर्म पर कार इंश्योरेंस मिलना शुरू होगा, फिर कुछ टाइम बाद हेल्थ इंश्योरेंस (स्वास्थ्य बीमा) की सुविधा जोड़ी जाएगी और फिर इसके अंतिम चरण में टर्म-लाइफ (जीवन बीमा) जैसी पॉलिसियां भी मिलने लगेंगी।

ये भी पढ़ें: NPS वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब रिटायरमेंट के साथ गंभीर बीमारियों का इलाज भी, बिना ₹1 खर्च किए मिलेगा लाभ