सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Home Loan लेने पर बैंक ऑफर कर रहा है Home Loan Insurance, ये कितना है जरूरी; आप लें या नहीं?

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 12:25 PM (IST)

    होम लोन इंश्योरेंस परिवार को उधारकर्ता की मृत्यु के बाद लोन चुकाने के बोझ से बचाता है, खासकर यदि वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला हो। यह लेख बताता है क ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Home Loan Insurance Importance: आज सपनों का घर लेना आसान नहीं है। दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में घर लेने के लिए होम लोन (Home Loan) का सहारा लेना ही पड़ता है। अक्सर होम लोन लेते वक्त बैंक होम लोन इंश्योरेंस (Home Loan Insurance) भी ऑफर करता है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है कि बैंक होम लोन इंश्योरेंस को जितना महत्वपूर्ण बता रही है, वह उतना जरूरी है भी या नहीं?

    Home Loan Insurance क्यों है जरूरी?

    अगर उधारकर्ता की पूरा लोन चुकाने से पहले ही मौत हो जाए तो होम लोन इंश्योरेंस परिवार का सहारा बनता है। यह तब ज्यादा काम आता है जब होम लोन चल रहा हो और उधारकर्ता परिवार में कमाने वाला इकलौता हो। उधारकर्ता की मौत के बाद होम लोन इंश्योरेंस बीमा कंपनी द्वारा चुकाया जाता है।

    कितना होता है Home Loan Insurance प्रीमियम?

    होम लोन इंश्योरेंस प्रीमियम कई बीमा कंपनियां एकमुश्त लेती है। वहीं कुछ बैंक भी इसे ऑफर करते हैं। इसका प्रीमियम अमाउंट वह ईएमआई में जोड़ देते हैं। इस तरह से उधारकर्ता ईएमआई के साथ प्रीमियम का भी भुगतान करता है। इसके साथ ही कुछ बैंक सालाना आधार पर प्रीमियम लेते हैं। कुल मिलाकर आपको प्रीमियम कैसे भरना होगा ये आपके बैंक या बीमा कंपनी पर निर्भर करता है। 

    आप लें या नहीं?

    अगर आपने होम लोन लिया है और अपने परिवार में आप कमाने वाले इकलौते हैं, तो होम लोन इंश्योरेंस काफी जरूरी हो जाता है। हालांकि अगर आपने लाइफ इंश्योरेंस लिया है तो ऐसे में होम लोन इंश्योरेंस लें या नहीं, इससे फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि उधारकर्ता की मौत के बाद लाइफ इंश्योरेंस से मिलने वाले पैसों से भी बचा हुआ होम लोन चुकाया जा सकता है। 

    खबरें और भी