सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईरान-इजराइल युद्ध के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: निर्यातकों को मिलेगा 'बीमा कवच', पीयूष गोयल ने दी जानकारी

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 02:23 PM (IST)

    वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार निर्यातकों को बीमा समर्थन जैसी नई योजनाएं देने पर विचार कर रही है। ईसीजीसी और अन् ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    सरकार बीमा समर्थन जैसी नई योजनाएं शुरू करने की संभावना तलाश रही है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बीच निर्यातकों को मदद देने के लिए सरकार बीमा समर्थन जैसी नई योजनाएं शुरू करने की संभावना तलाश रही है। गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस संबंध में निर्यात ऋण गारंटी देने वाली इकाई ईसीजीसी और अन्य विभागों के साथ परामर्श किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा, “हम निर्यातकों की मदद के लिए बीमा समर्थन जैसी कुछ नई योजनाएं विकसित करने पर भी विचार कर रहे हैं... इस बारे में ईसीजीसी और अन्य विभागों से चर्चा की जा रही है।” उन्होंने कहा कि एक अंतर-मंत्रालयी समूह पश्चिम एशिया संकट से जुड़े घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है और निर्यातकों के साथ लगातार संपर्क में है।

    गोयल ने कहा कि सरकार उन निर्यातकों की मदद के उपाय तलाश रही है जिनका माल भेजा जा चुका है लेकिन मौजूदा हालात के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, सीमा-शुल्क विभाग ने पश्चिम एशिया संकट के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने और समुद्री मार्गों में व्यवधान के चलते भारतीय बंदरगाहों पर वापस आने वाले निर्यात माल से निपटने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

    तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका

    ईरान पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले और फिर ईरान के जवाबी हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, जिससे तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। इस संकट के कारण समुद्री मालभाड़ा, हवाई परिवहन लागत और बीमा प्रीमियम में भी बढ़ोतरी हुई है। यह संकट भारतीय निर्यातकों के लिए इस लिहाज से अहम है कि भारत के लिए पश्चिम एशिया का प्रमुख निर्यात बाजारों में से एक है।

    भाषा इनपुट के साथ

    खबरें और भी