सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

₹10 लाख का निवेश और हर महीने ₹80000 का शुद्ध मुनाफा! कम कॉम्पटीशन वाले ये 2 बिजनेस बना देंगे अमीर

Updated: Wed, 19 Aug 2026 08:51 PM (GMT+05:30)

यह लेख कम प्रतिस्पर्धा वाले दो लाभदायक व्यावसायिक विचारों पर प्रकाश डालता है: एग्री ड्राइंग यूनिट और स्क्रैप व्यवसाय। इन व्यवसायों में ₹8-10 लाख के निवेश से हर महीने ₹50,000 से ₹80,000 तक का शुद्ध मुनाफा कमाया जा सकता है।

₹10 लाख के निवेश से शुरू होने वाले कमाल के बिजनेस (AI Image)

₹10 लाख के निवेश से शुरू होने वाले कमाल के बिजनेस (AI Image)

HighLights

  1. एग्री ड्राइंग यूनिट में ₹8 लाख का निवेश।

  2. स्क्रैप व्यवसाय से ₹80,000 तक का मुनाफा।

  3. कम प्रतिस्पर्धा वाले लाभदायक व्यावसायिक अवसर।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| बिजनेस करने का प्लान बना रहे हैं लेकिन बिजनेस आइडिया और मार्केट रिसर्च नहीं है तो आप घाटे में जा सकते हैं। अधिकांश लोग अच्छा खासा पैसा लगाने के बाद जल्दी ही फेल हो जाते हैं। आज के समय में बिजनेस में सफलता पाने के लिए पारंपरिक किराना, कपड़ा या फूड बिजनेस से हटकर कुछ नया शुरू करना होगा। बाजार में कई ऐसे सेक्टर हैं जहां कम कॉम्पटीशन कम और बढ़ती मांग के कारण अच्छी कमाई की संभावना है। खास बात यह है कि इनमें से कई बिजनेस छोटे शहरों में भी तेजी से बढ़ रहे हैं। आइए उन खास बिजनेस के बारे में जान लेते हैं।

एग्री ड्राइंग यूनिट

यह बिजनेस सब्जियों और फलों को सुखाकर (Dehydrate) बेचने का है। आज के समय में प्याज, लहसुन, टमाटर, मिर्च, मेथी और अदरक जैसे मसालों की सबसे ज्यादा मांग रहती है। फूड प्रोसेस्ड कंपनियां, होटल और एक्सपोर्टर्स इसके बड़े खरीदार होते हैं। छोटी यूनिट लगाने के लिए वॉशिंग मशीन, स्लाइसर, ड्रायर, पैकेजिंग मशीन और स्टोरेज रूम की जरूरत होगी। छोटी ड्राइंग यूनिट लगाने के लिए आपको ₹8 लाख तक का निवेश करना पड़ सकता है।

मुनाफे का गणित

मुनाफे की बात करें तो अगर आप 1000 किलो प्याज खरीदा औसतन ₹12/kg के भाव से खरीदते हैं तो ₹12,000 खर्च होंगे। ड्राई होने के बाद लगभग 100-120 किलो उत्पाद होगा, जिसकी बिक्री ₹180-250/kg तक की जा सकती है। प्रोसेसिंग और बिजली खर्च निकालने के बाद 20-30% तक नेट मार्जिन संभव है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक छोटी यूनिट से हर महीने ₹50,000 तक का शुद्ध मुनाफा कमाया जा सकता है।

स्क्रैप का बिजनेस

स्क्रैप बिजनेस को काफी बोरिंग बिजनेस माना जाता है, कई लोग इससे जुड़ना नहीं चाहते हैं लेकिन वास्तव में ये बहुत अधिक कमाई देने वाला बिजनेस माना जाता है। यह सबसे कैश-फ्लो आधारित बिजनेस है। आप फैक्ट्री, मैन्युफैक्चरिंग स्पॉट, कबाड़ी और दुकानों से स्क्रैप खरीदते हैं और बड़े रीसाइक्लर या स्टील प्लांट को बेच सकते हैं। इसमें आपको तीन से चार गुना तक शुद्ध मुनाफा मिल सकता है।

बिजनेस स्टार्ट करने का तरीका 

स्क्रैप का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको लाइसेंस और प्रदूषण की अनुमति भी लेनी होगी। आप एक छोटा सा स्क्रैप यार्ड बनाएं जहां अपने सामान को डंब कर सकते हैं। आप एक साथ कम से कम 50 टन स्क्रैप खरीदें औसतन ₹3 प्रति किलो के हिसाब से खरीदें और एक्सपर्ट्स के मुताबिक ट्रेडिंग में नेट मार्जिन आमतौर पर 3-7% रहता है, जबकि प्रोसेसिंग (कटिंग, बेलिंग, ग्रेडिंग) करने पर 8% से ऊपर जा सकता है।

ये भी पढ़ें : जुलाई में भारत ने खरीदा दबाकर कच्चा तेल, होर्मुज बंद होने पर भी नहीं थमी रफ्तार! तेल का बिल का आंकड़ा देख चौंक जाएंगे

स्क्रैप बिजनेस में लागत और मुनाफा

स्क्रैप का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको कम से कम ₹10 लाख का निवेश करना होगा। इसमें यार्ड बनाने, डाक्यूमेंट्स और स्क्रैप खरीदने का निवेश शामिल है। इसके बाद आप बड़ी रिसाइक्लर्स या स्टील प्लांट्स वाले लोगों को बेच सकते हैं। आमतौर पर छोटी यूनिट्स से भी आप हर महीने ₹60,000-₹8,0000 का शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं।