EPF vs Mutual Fund vs NPS vs PPF: इमरजेंसी में चाहिए पैसा तो सबसे पहले कौन आएगा काम? फटाफट चेक करें क्या है फायदेमंद
Mutual Fund Vs EPF vs NPS vs PPF: यह लेख म्यूचुअल फंड, ईपीएफ, एनपीएस और पीपीएफ में आपातकालीन स्थिति में पैसे निकालने के समय की तुलना करता है।

Mutual Fund Vs EPF vs NPS vs PPF: क्या है सही?
HighLights
म्यूचुअल फंड (लिक्विड) में अगले कारोबारी दिन तक पैसा संभव।
ईपीएफ क्लेम अब ऑनलाइन 3-5 दिनों में प्रोसेस हो रहे हैं।
एनपीएस निकासी T+2 नियम के तहत, पीपीएफ में धीमी प्रक्रिया होती है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: निवेश करते समय लोग अक्सर ब्याज या रिटर्न देखते हैं, लेकिन असली जरूरत तब समझ आती है, जब अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए। मेडिकल खर्च, नौकरी जाने, घर की जरूरत या किसी दूसरी इमरजेंसी में सवाल होता है कि आपका पैसा कितनी जल्दी बैंक अकाउंट में आ सकता है।
Mutual Fund, EPF, NPS और PPF में इस मामले में काफी अंतर है। किसी में अगले कारोबारी दिन में पैसा मिल सकता है तो किसी में निकासी के कुछ शर्तें पूरी करनी होगी। आइए समझते हैं चारों में क्या है फर्क और कौन सा आएगा आपके काम?
सबसे पहले समझते हैं किसमें कितना समय मिलता है?
| निवेश | पैसा मिलने का समय | निकासी की सुविधा |
| लिक्विड/ओवरनाइट Mutual Fund | अगले कारोबारी दिन | आसान |
| इक्विटी म्यूचुअल फंड | करीब 1-3 कारोबारी दिन | आसाान |
| NPS | T+2 | नियम के तहत |
| EPF | ऑनलाइन क्लेम में 3-5 दिन करीब | नियम के अनुसार अधिकतम 20 दिन |
| PPF | आमतौर पर कुछ कारोबारी दिन | सीमित निकासी |
1. म्यूचुअल फंड (Mutual fund)
अगर आपकी पहली प्राथमिकता जरूरत पड़ने पर पैसा जल्दी निकालना है, तो ओपन-एंटेड Mutual fund काफी सुविधाजनक हो सकती है। खासकर लिक्विड और ओवरनाइट फंड में रिडेम्पशन का पैसा अगले कारोबारी दिन तक मिलने की संभावना रहती है।
वहीं Equity Mutual funds में आमतौर पर 1 से 3 दिन लग सकते हैं। इसलिए अचानक जरूरत पड़ने पर इनकी liquidity epf, ppf और nps जैसी लॉन्ग-टर्म स्कीम्स की तुलना ज्यादा है।
लेकिन यहां एक जरूरी बात है म्यूचुअल फंड में पैसा जल्दी निकाल सकता है, इसका मतलब यह नहीं है कि निवेश सुरक्षित या फिक्स रिटर्न वाला है। खासकर Equity Mutual funds में बाजार गिरने पर आपक निवेश की वैल्यू कम हो सकती है। इसलिए इमरजेंसी फंड के लिए Equity फंड्स पर निर्भर रहना सही रणनीति नहीं मानी जाती।
2. एनपीएस (NPS)
नेशनल पेंशन सिस्टम (National pension System) को मुख्य रूप से रिटायरमेंट के लिए बनाया गया है। इसकी खास बात यह है कि exit withdrawal की processing timeline को घटाकर T+2 किया गया था। यानी जरूरी मंजूरी और प्रक्रिया पूरी होने के बाद निकासी को दो कारोबारी दिनों के भीतर प्रोसेस किया जा सकता है।
लेकिन यहां T+2 का मतलब यह नहीं है कि हर स्थिती में पूरा पैसा दो दिन में आपके बैंक खाते में पहुंच जाएगा। रिटारयमेंट (Retirement) के समय annuity खरीदने जैसी प्रक्रिया होने पर पूरी रकम तुरंत खाते में नहीं आती।
3. एम्प्लॉय प्रोविडेंट फंड (EPF)
एम्प्लॉय प्रोविडेंट फंड (Employee Provident fund) नौकरीपेशा लोगों के लिए रिटायरमेंट सेविंग्स का अहम हिस्सा है। पहले ईपीएफ निकासी (epf withdrawal) को लेकर लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब ऑनलाइन और ऑटोमेटेड प्रोसेस के कारण कई क्लेम तेजी से प्रोसेस हो रहे हैं।
कई ऑनलाइन EPF क्लेम करीब 3 दिन में भी प्रोसेस हो रहे हैं और सामान्य तौर पर 3-5 दिन में पैसा मिल सकता है। हालांकि, नए Employees’ Provident Funds Scheme, 2026 के तहत पूरी तरह सही क्लेम को 20 दिनों के भीतर सेटल किया जाना है।
EPF में देरी क्यों हो सकती है?
अगर Aadhaar-UAN linking, एम्प्लॉयर डिटेल या किसी अन्य वेरिफिकेशन में समस्या आती है तो निकासी में ज्यादा समय लग सकता है। ऐसे मामलों में प्रकिया 2-3 सप्ताह तक खिंच सकती है।
4. पीपीएफ (PPF)
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public provident fund) को लंबे समय के लिए सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। लेकिन अगर सवाल यह हो कि आज जरूरत पड़ी और जल्दी पैसा चाहिए तो कितना आसान होगा?, तो PPF Mutual Fund की तरह फ्लेक्सिबल नहीं है। PPF में कोई निश्चित T+1 या T+2 withdrawal settlement rule नहीं है। निकासी की पात्रता होने के बाद बैंक या पोस्ट ऑफिस में आवेदन करना पड़ता है और उसके बाद संबंधित संस्था की प्रोसेसिंग के हिसाब से पैसा खाते में आता है। बैंक के PPF खाते में आमतौर पर कुछ कारोबारी दिन लग सकते हैं।
