सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIP Calculation: हर महीने ₹20000 का निवेश कब बनाएगा करोड़पति? ये रहा पूरा कैलकुलेशन

Updated: Fri, 21 Aug 2026 10:54 AM (IST)

SIP Calculation: यह लेख बताता है कि हर महीने ₹20,000 की एसआईपी से 20 साल में कैसे ₹1.83 करोड़ से अधिक का फंड तैयार किया जा सकता है। इसमें एसआईपी की सुरक्षा, निवेश के तरीके और लंबी अवधि के लिए ध्यान रखने योग्य बातों पर प्रकाश डाला गया है।

SIP Calculation: हर महीने ₹20000 का निवेश कब बनाएगा करोड़पति? ये रहा पूरा कैलकुलेशन

SIP Calculation: हर महीने ₹20000 का निवेश कब बनाएगा करोड़पति? ये रहा पूरा कैलकुलेशन

HighLights

  1. ₹20,000 मासिक एसआईपी से 20 साल में ₹1.83 करोड़।

  2. म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है।

  3. लंबी अवधि के लिए निवेश करने पर एसआईपी का लाभ।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी निवेश के लिए कोई बढ़िया तरीका खोज रहे हैं? तो ये खबर आपके लिए है। SIP यानी कि Systematic Investment Plan आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि यहां आपको निवेश के लिए बढ़ी रकम की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कि हर महीने ₹20000 की एसआईपी से 20 साल बाद कितना फंड तैयार होगा?

SIP कितनी सुरक्षित?

SIP की खास बात ये है कि इसमें आप ₹100 से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि SIP के जरिए आप म्यूचुअल फंड (Best Mutual Fund) में निवेश करते हैं तो मार्केट (Stock Market today) के उतार-चढ़ाव का रिस्क बना रहता है। आप चाहें तो मंथली एसआईपी (Monthly SIP) कर सकते है, वीकली कर सकते हैं और हर दिन भी कर सकते हैं।

₹20000 से कितना बनेगा फंड?

  • हर महीने का निवेश: ₹20000
  • समय अवधि: 20 साल
  • एवरेज रिटर्न: 12%
  • निवेश की कुल राशि: ₹48,00,000
  • 20 साल में तैयार फंड: ₹1,83,97,147

कैलकुलेशन से साफ है कि अगर आप 20 सालों तक हर महीने ₹20000 एसआईपी में निवेश करते हैं, तो आप 20 साल में अपने लिए ₹1.5 करोड़ से ज्यादा का फंड तैयार कर लेंगे। हालांकि म्यूचुअल फंड शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो हो सकता है कि रिटर्न कम या ज्यादा हो जाए।

SIP करते समय क्या ध्यान रखें?

एसआईपी करते समय हमेशा आपको अपनी जरूरतों को ध्यान में रखना चाहिए। जरूरत के हिसाब से ही हर महीने निवेश करना चाहिए। अगर आप छोटी उम्र में एसआईपी की शुरुआत कर रहे हैं तो छोटी रकम के साथ कर सकते हैं। लेकिन अगर आप एसआईपी की शुरुआत लेट करेंगे तो आपको थोड़ी ज्यादा रकम निवेश करनी चाहिए ताकि कम समय में आप बड़ा फंड तैयार कर सकें।

याद रखें कि एसआईपी में वो पैसा डालें जिसकी जरूरत आपको आगे बिलकुल नहीं पड़ने वाली है, क्योंकि लंबे समय में ही एसआईपी का फायदा मिल पाएगा, कम समय में नहीं।

Disclaimer: म्यूचुअल फंड में निवेश करना जोखिमों के अधीन है, किसी भी फंड में निवश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। जागरण बिजनेस आपको किसी भी फंड ने निवेश करने की राय नहीं देता है।

ये भी पढ़ें: Multibagger Stock: साढ़े ₹3 का शेयर ₹120 के पार, 5 साल में दिया 3100% का छप्परफाड़ रिटर्न; कौन सा है ये शुगर स्टॉक?