सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8th Pay Commission: 7वें वेतन आयोग से भी कम मिला फिटमेंट फैक्टर, तब भी डबल हो सकती है सैलरी; एक्सपर्ट ने समझाया गणित

Updated: Mon, 24 Aug 2026 04:06 PM (IST)

8th Pay Commission Latest News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर कम होने पर भी सैलरी दोगुनी हो सकती है।

आठवें वेतन आयोग: कम फिटमेंट फैक्टर पर भी दोगुनी होगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी

आठवें वेतन आयोग: कम फिटमेंट फैक्टर पर भी दोगुनी होगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की चर्चा तेज है। केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स बेसब्री से बढ़ी हुई सैलरी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच फिटमेंट फैक्टर को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। NC-JCM ने 3.833 फिटमेंट फैक्टर का प्रपोजल दिया है।लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो फिटमेंट फैक्टर सातवें वेतन आयोग कर्मचारियों को मिला था, सरकार उससे भी कम का फिटमेंट फैक्टर दे सकती है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर सातवें वेतन आयोग जितना फिटमेंट फैक्टर (8th Pay Commission Fitment Factor) मिलता है, तब भी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी डबल हो सकती है।

सातवें वेतन आयोग में क्या हुआ था?

सातवें वेतन आयोग के दौरान फिटमेंट फैक्टर 2.57 तय किया गया था। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 7,000 रुपए से बढ़कर 18,000 रुपए (8th Pay Commission Salary Hike) हो गई थी।

  • महंगाई भत्ते का असर: यह बढ़ोतरी उस वक्त हुई थी, जब महंगाई भत्ता (DA) पहले ही 125 प्रतिशत यानी पुरानी बेसिक सैलरी पर 8,750 रुपए तक पहुंच चुका था।
  • असल फायदा: इसका सीधा मतलब था कि DA एडजस्ट करने के बाद, कर्मचारियों को सैलरी में असल अतिरिक्त फायदा सिर्फ 2,250 रुपए का ही हुआ था।

आठवें वेतन आयोग में कैसे होगा फायदा?

ऑल इंडिया NPS इम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल के मुताबिक, आठवें वेतन आयोग में स्थिति पूरी तरह अलग और कर्मचारियों के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि आठवें वेतन आयोग में पिछले आयोग के मुकाबले निश्चित रूप से अधिक फायदा होगा, भले ही फिटमेंट फैक्टर पहले से कम क्यों न हो। उन्होंने इसका पूरा कैलकुलेशन भी समझाया।

  • अगर आठवें वेतन आयोग में न्यूनतम फिटमेंट फैक्टर 2.1 भी रहता है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपएसे बढ़कर करीब 38,000 रुपए हो जाएगी।
  • मौजूदा समय में DA 58% है, जो अभी की बेसिक सैलरी पर करीब 10,400 रुपए बनता है।
  • ऐसे में, कर्मचारियों को जो नया अतिरिक्त फायदा (Additional Benefit) मिलेगा, वह लगभग 9,560 रुपए बैठेगा।
  • प्रतिशत में समझें तो सातवें वेतन आयोग में कर्मचारियों को करीब 32% का फायदा मिला था, जबकि आठवें वेतन आयोग में 2.1 के कम फिटमेंट फैक्टर के बावजूद यह मुनाफा 53% तक जा सकता है।

2.1 फिटमेंट फैक्टर से कैसे बदलेगी बेसिक सैलरी?

अगर सरकार 2.1 का फिटमेंट फैक्टर लागू करती है, तो अलग-अलग लेवल के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कुछ इस तरह संभावित बदलाव देखने को मिल सकता है:

  • लेवल 1: एंट्री बेसिक सैलरी 18,000 रुपए से बढ़कर 37,800 रुपए हो सकती है।
  • लेवल 4: एंट्री बेसिक सैलरी 25,500 रुपए से बढ़कर 53,550 रुपए हो सकती है।
  • लेवल 13: बेसिक सैलरी 1,23,100 रुपए से बढ़कर 2,58,510 रुपए हो सकती है।
ग्रेड वर्तमान बेसिक पे अनुमानित बेसिक पे
Level 1 18,000 37800
Level 2 19,900 41790
Level 3 21,700 45570
Level 4 25,500 53550
Level 5 29,200 61320
Level 6 35,400 74340
Level 7 44,900 94290
Level 8 47,600 99960
Level 9 53,100 111510
Level 10 56,100 117810
Level 11 67,700 142170
Level 12 78,800 165480
Level 13 118,500 248850
Level 13 131,100 275310
Level 14 144,200 302820
Level 15 182,200 382620
Level 16 205,400 431340
Level 17 225,000 472500
Level 18 250,000 525000

जैसा की आप जानते ही हैं कि फिटमेंट फैक्टर ही वह फॉर्मूला है, जो किसी कर्मचारी की बेसिक पे को सीधे तौर पर तय करता है। हालांकि, सैलरी में होने वाला फाइनल रिवीजन पूरी तरह से आठवें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिशों और सरकार द्वारा मंजूर किए गए फाइनल स्ट्रक्चर पर ही निर्भर करेगा।