सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PF Balance Check: वेज सीलिंग के बाद इस महीने कितना कटा पीएफ, घर बैठे एक मिनट में करें चेक

Published: Mon, 05 Oct 2026 11:36 AM (IST)

EPFO Wage Ceiling: केंद्र सरकार द्वारा वेज सीलिंग लिमिट ₹15000 से ₹25000 करने के बाद, कर्मचारियों के लिए पीएफ बैलेंस ...और पढ़ें

PF Balance Check: वेज सीलिंग के बाद इस महीने कितना कटा पीएफ, घर बैठे एक मिनट में करें चेक

PF Balance Check: वेज सीलिंग के बाद इस महीने कितना कटा पीएफ, घर बैठे एक मिनट में करें चेक

HighLights

  1. वेज सीलिंग बढ़ने के बाद पीएफ बैलेंस चेक करना अब आसान।

  2. मिस्ड कॉल, SMS और उमंग ऐप से पीएफ बैलेंस देखें।

  3. नियमित पीएफ चेक करने से वित्तीय योजना बनाने में मदद।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा वेज सीलिंग की लिमिट (Wage Ceiling Hike) को ₹15000 से बढ़ा कर ₹25000 किया गया था। जिसका फायदा देश के 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को होने वाला है। ऐसे में सवाल ये है कि वेज सीलिंग लिमिट बढ़ने के बाद आपकी सैलरी से कितना पीएफ कटा है, वो कैसे पता किया जाए (How to Check PF Balance)? तो अगर आप भी अपना पीएफ अकाउंट चेक करना चाहते हैं, तो आइए आज जानते हैं कि घर बैठे कैसे आप पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं।

कितने तरीकों से पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं?

अगर आप पीएफ बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो आप मिस्ड कॉल देकर, SMS के जरिए या फिर उमंग एप के जरिए भी अपना पीएफ बैलेंस चेक सकते हैं। इससे आपको स्पष्टा मिलेगी कि इस महीने आपका कितना पैसा पीएफ अकाउंट में जमा हुआ है।

1. मिस्ड कॉल से ऐसे चेक करें बैलेंस

अगर आप सबसे आसान तरीका ढूंढ रहे हैं, तो मिस्ड कॉल वाला ऑप्शन बेस्ट है:

  • आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर एक मिस्ड कॉल देनी होगी।
  • दो रिंग जाने के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी। ये सर्विस बिल्कुल फ्री है।
  • इसके बाद EPFO की तरफ से आपके फोन पर एक मैसेज आएगा, जिसमें आपका पीएफ बैलेंस, नाम, जन्मतिथि और बाकी डिटेल्स मिल जाएंगी।
  • ध्यान रहे कि इसके लिए आपका मोबाइल नंबर पीएफ रिकॉर्ड में रजिस्टर्ड और UAN एक्टिव होना चाहिए।

2. SMS के जरिए भी कर सकते हैं चेक

  • इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7738299899 पर EPFOHO UAN HIN लिखकर भेजना होगा।
  • मैसेज भेजने के थोड़ी देर बाद EPFO की तरफ से एक रिप्लाई आएगा, जिसमें आपके पीएफ अकाउंट की सारी डिटेल होगी।

3. UMANG एप भी करेगा मदद

  • स्मार्टफोन यूजर्स उमंग (UMANG) एप के जरिए भी आसानी से बैलेंस देख सकते हैं:
  • सबसे पहले अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर या एप स्टोर से UMANG App डाउनलोड करें।
  • अब अपने ईपीएफओ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इसमें रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद एप के सर्च बार में जाकर EPFO सर्च करें।
  • फिर 'View Passbook' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना UAN नंबर दर्ज करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करते ही आप अपना पीएफ बैलेंस आसानी से देख सकेंगे।

पीएफ चेक करना क्यों जरूरी?

हर महीने पीएफ पासबुक चेक करना हर कर्मचारी के लिए जरूरी होता है। क्योंकि कई बार ऐसा देखा गया है कि कंपनी ने पीएफ का पैसा काट तो लिया, लेकिन वो अकाउंट में नहीं पहुंचा। साथ ही कई बार कर्मचारियों को भी पता नहीं होता है कि असल में उनकी सैलरी से कितना पीएफ कट रहा है। इसलिए समय-समय पर पीएफ चेक करते रहना समझदारी भरा कदम होता है, इससे आप आगे की चीजें भी आसानी से प्लान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 5 साल के लिए किसी सुरक्षित जगह पर करना है निवेश? तो यहां टैक्स में छूट के साथ मिल सकता है 8.2% का तगड़ा ब्याज!