सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे ₹2-₹2 हजार

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:49 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2026 12:18 PM (IST)

PM Kisan yojana 24th installment released: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी कर ...और पढ़ें

क्या आपके खाते में आ गए ₹2-₹2 हजार? (ai photo)

क्या आपके खाते में आ गए ₹2-₹2 हजार? (ai photo)

HighLights

  1. पीएम मोदी ने गुजरात से 24वीं किस्त जारी की।

  2. 9.34 करोड़ किसानों को 18,690 करोड़ रुपये मिले।

  3. किस्त का स्टेटस pmkisan.gov.in पर ऑनलाइन जांचें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त (PM Kisan Yojana 24th installment) का इंतजार अब खत्म हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से सीधे किसानों के खाते में पैसे भेज दिए हैं। किसानों के खाते में सीधे DBT के जरिए पैसा भेजा गया है। पैसा उन्हीं किसानों के खाते में पहुंचेगा जो इस योजना के लिए पात्र हैं और उनके आवेदन में कोई दिक्कत नहीं।

कितने बजे जारी हुई 24वीं किस्त?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 30 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10:30 बजे गुजरात के बनासकांठा में 'एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन' प्रयोगशाला और 'भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर' पशु फार्म का दौरा किया।

इसके बाद पीएम मोदी ने सुबह लगभग 11:30 बजे, बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनका उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। इसके साथ ही, उन्होंने बटन दबाकर PM-KISAN योजना के तहत 19,000 करोड़ रुपये की 24वीं किस्त जारी कर दी।

यानी PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त सुबह लगभग 11:30 बजे हर पात्र किसान के खाते में जा चुकी है। इस किस्त के जरिए देश भर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे भेजी गई।

आपको नहीं मिला किस्त का पैसा?

अब अगर आप इस योजना के पात्र किसान है और आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं तो आप कुछ आसान स्टेपस को फॉलो कर पीएम किसान योजना (PM Kisan yojana) की 24वीं किस्त के स्टेटस को घर बैठे चेक कर सकते हैं।

खाते में 2000 रुपये आए या नहीं? ऐसे करें चेक

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त (PM Kisan Yojana 24th installment status) का पैसा आपके खाते में आया है या नहीं, यह आप घर बैठे आसानी से पता कर सकते हैं।

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Farmers Corner में जाकर Know Your Status पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भरें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी और OTP के जरिए अपनी पहचान की पुष्टि करें।
  • अब आप आसानी से किस्त का स्टेटस देख सकते हैं। यहां भुगतान जारी होने या लंबित होने की जानकारी मिल सकती है।
  • बैंक खाते में पैसा पहुंचा है या नहीं, इसकी पुष्टि बैंक के SMS, मोबाइल बैंकिंग ऐप, पासबुक अपडेट या बैंक शाखा से करें। सिर्फ पोर्टल पर भुगतान जारी दिखने का मतलब यह नहीं कि, पैसा खाते में पहुंच चुका है।

किस्त ना आए तो क्या करें?

अगर आपका पेमेंट स्टेटस नहीं दिख रहा है या किस्त अटकी हुई है, तो सबसे पहले e-KYC और जमीन से जुड़ी जानकारी जांचें। किसान मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम किसान पोर्टल (PM Kisan portal) पर मौजूद किसान ई-मित्र चैटबॉट से भी जानकारी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Suzlon Energy Q2 Results के बाद शेयर में आई गिरावट, 4% तक टूटे भाव; FII-DII ने भी घटाई हिस्सेदारी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। चुनाव 2026, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।