सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana: आपको नहीं मिले 24वीं किस्त के ₹2-₹2 हजार, कहीं आपने भी तो नहीं की ये गलतियां? यहां करें चेक

Published: Fri, 30 Oct 2026 01:29 PM (IST)

PM kisan yojana Eligiblity: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है, लेकिन कई किसानों को अभी तक ₹2000 नहीं मिले हैं।

क्यों नहीं मिले PM kisan yojana के पैसे?

क्यों नहीं मिले PM kisan yojana के पैसे?

HighLights

  1. ई-केवाईसी अधूरी होने पर किस्त रुक सकती है।

  2. जमीन रिकॉर्ड अपडेट न होने से भुगतान अटक सकता है।

  3. आधार-बैंक खाता लिंक न होना भी एक बड़ी वजह।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का (PM kisan yojana 24th installment)इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी खबर है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर यानी आज गुजरात के बनासकांठा से योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत पात्र किसानों के बैंक खाते में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं। लेकिन किस्त जारी होने के बावजूद हर किसान के खाते में पैसा पहुंचना जरूरी नहीं है। कुछ किसान ऐसे में हैं जिनके खाते में अभी तक किस्त की राशि नहीं पहुंची है। ऐसे में अगर आप भी इस कैटेगरी में आते हैं तो ये गलतियां आपको भारी पड़ी हैं।

किन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 24वीं किस्त के पैसे?

1. जिनकी e-KYC हो अधूरी

PM Kisan योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों के लिए e- KYC कराना अनिवार्य है। अगर किसी किसान ने अभी तक ई-केवाइसी पूरी नहीं की है तो उसकी किस्त रुक सकती है। किसान घर बैठे PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर OTP के जरिए e-KYC कर सकते हैं। अगर OTP से प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए भी यह काम कराया जा सकता है।

2. जिनकी जमीन रिकॉर्ड अपडेट ना हो

योजना का लाभ उन्हीं किसान परिवारों को मिलता है जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है। इसके लिए जमीन का सत्यापन यानी Land seeding जरूरी है। अगर किसान के जमीन के दस्तावेजों का सत्यापन नहीं हुआ है या पोर्टल पर Land Seeding का स्टेटस Pending दिख रहा है तो 2,000 रुपये की किस्त अटक सकती है। ऐसे किसान अपने राज्य के कृषि विभाग या संबंधित राजस्व अधिकारी से संपर्क करके जमीन के रिकॉर्ड को अपडेट करा सकते हैं।

3. जिनका बैंक खाता आधार से लिंक ना हो

PM Kisan का पैसा DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए आधार से सीडेड बैंक खाते में भेजा जाता है। अगर किसान का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या NPCI मैपिंग पूरी नहीं हुई है तो भुगतान प्रोसेस नहीं हो पाएगा। ध्यान रखें कि सिर्फ बैंक खाते में आधार नंबर दर्ज होना ही पर्याप्त नहीं हो सकता, खाते की DBT/NPCI मैपिंग भी सही होनी चाहिए। किसान अपनी बैंक शाखा या इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के जरिए इसकी स्थिति पता कर सकते हैं।

4. एक ही परिवार के एक से ज्यादा सदस्य ले रहे हैं लाभ

सरकार ने ऐसे मामलों की भी पहचान की है जहां एक ही किसान परिवार के एक से ज्यादा सदस्य PM Kisan का पैसा ले रहे हैं। उदाहरण के लिए पति-पत्नी दोनों के खाते में किस्त आना या परिवार के किसी वयस्क सदस्य के साथ नाबालिग सदस्य के नाम पर भी लाभ लिया जाना। आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक, ऐसे संदिग्ध मामलों में फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा होने तक भुगतान अस्थायी रूप से रोका गया है।

5. 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदने वाले किसान

PM Kisan पोर्टल पर सरकार ने साफ किया है कि 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन का मालिकाना हक हासिल करने वाले कुछ लाभार्थियों के मामले में पात्रता की जांच की जा रही है। ऐसे संदिग्ध मामलों में भी फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा होने तक किस्त रोकी जा सकती है।

6. ज्यादा पेंशन पाने वाले और पेशेवर लोग

ऐसे रिटायर्ड या सुपरएनुएटेड पेंशनर्स, जिनकी मासिक पेंशन 10,000 रुपये या उससे ज्यादा है, सामान्य तौर पर योजना के पात्र नहीं हैं। इसके अलावा प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट भी योजना के दायरे से बाहर हैं। संवैधानिक पदों पर रहे या वर्तमान में पद पर मौजूद व्यक्ति, मंत्री, सांसद, विधायक, नगर निगम के पूर्व या मौजूदा मेयर और जिला पंचायत के अध्यक्ष भी पात्रता के नियमों के तहत बाहर रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे ₹2-₹2 हजार

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। चुनाव 2026, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।