Raksha Bandhan Gold Gift: बहन को सोना देने का बना रहे हैं प्लान? Coin, Jewellery या Digital Gold में क्या बेहतर?
रक्षाबंधन पर बहन को सोने का उपहार देने के लिए ज्वेलरी, सिक्के और डिजिटल गोल्ड में से बेहतर विकल्प चुनने में यह लेख मदद करता है।

बहन को सोना देने का बना रहे हैं प्लान? (AI फोटो)
HighLights
गोल्ड ज्वेलरी: अधिक मेकिंग चार्ज, सुरक्षा जोखिम, भावनात्मक जुड़ाव।
सोने के सिक्के: निवेश हेतु शुद्ध विकल्प, कम मेकिंग चार्ज।
डिजिटल गोल्ड: सुरक्षित, शुद्ध, आसान हस्तांतरण, वित्तीय सुरक्षा का उपहार।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: रक्षाबंधन का त्योहार करीब है और हर भाई अपनी बहन को एक ऐसा उपहार देना चाहता है जो खास होने के साथ-साथ फ्यूचर के लिए सुरक्षित भी हो। भारत में उपहार के तौर पर सोना (gold) हमेशा से पहली पसंद रहा है। लेकिन, बदलते समय के साथ सोने में निवेश और उसे गिफ्ट करने के तरीके भी बदल गए हैं।
अगर आप भी इस रक्षाबंधन(Raksha Bandhan Gift) पर अपनी बहन को सोने का उपहार देने की योजना बना रहे हैं, तो आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि गोल्ड ज्वेलरी (Gold Jewellery), सोने के सिक्के (gold coins) या फिर डिजिटल गोल्ड (digital gold) में से क्या सबसे बेहतरीन विकल्प रहेगा? आइए तीनों विकल्पों की विस्तार से तुलना करते हैं।
1. गोल्ड ज्वेलरी
परंपरागत रूप से बहनों को ज्वेलरी देना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि इससे उनका भावनात्मक जुड़ाव होता है। इसे तुरंत पहना जा सकता है और यह एक बेहतरीन फैशन एक्सेसरी है। ज्वेलरी बनवाने पर आपको भारी मेकिंग चार्जेस चुकाने पड़ते हैं, जो 10% से 25% तक हो सकते हैं। जब आप इसे बेचने जाते हैं, तो मेकिंग चार्ज की रकम पूरी तरह कट जाती है। इसके अलावा, इसे घर में सुरक्षित रखने का जोखिम भी हमेशा बना रहता है।
2. सोने के सिक्के
अगर आप अपनी बहन को निवेश के जरिए से सोना दे रहे हैं तो सिक्के या बार एक अच्छा विकल्प है। इनमें शुद्धता (24k) की गारंटी होती है और ज्वेलरी की तुलना में इनके मेकिंग चार्जेस काफी कम (लगभग 3% से 10%) होते हैं। इन्हें भी बैंक लॉकर या घर की तिजोरी में सुरक्षित रखने की जरूरत होती है, जिससे चोरी का डर और लॉकर का खर्च बना रहता है।
3. डिजिटल गोल्ड
आजकल डिजिटल गोल्ड गिफ्ट करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। यह फिजिकल गोल्ड का एक डिजिटल रूप है। सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इसे महज 10 रुपये से भी खरीदना शुरू कर सकते हैं। इसमें कोई मेकिंग चार्ज नहीं लगता है और आपको 99.9% शुद्ध 24 कैरेट सोना मिलता है। इसे डिजिटल वॉलेट (जैसे- googlepay, phonepay, Paytm) के जरिए सीधे बहन के अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकता है। सुरक्षा की कोई चिंता नहीं होती क्योंकि यह वेंडर्स के सुरक्षित वॉल्ट में रखा जाता है।
बहन जब चाहे इसे बाजार भाव पर बेचकर पैसे ले सकती है या फिर डिलीवरी चार्ज देकर फिजिकल गोल्ड में बदलवा सकती है। डिजिटल गोल्ड पर 3% GST लगता है (जो फिजिकल में भी लगता है), और कुछ प्लेटफॉर्म पर होल्डिंग पीरियड (अधिकतम 5 साल) तय होता है।
क्या है बेहतर?
अगर आपकी बहन को आभूषण पहनने का शौक है और आप भावनाओं को प्राथमिकता देना चाहते हैं, तो ज्वेलरी बेहतरीन है। लेकिन, अगर आपका मुख्य उद्देश्य बहन को एक ऐसा वित्तीय सुरक्षा कवच (Financial Security) देना है जिसमें निवेश की वैल्यू कम न हो, चोरी का डर न हो और जिसे बेचना आसान हो, तो डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) वर्तमान समय का सबसे स्मार्ट और फायदेमंद उपहार है।
