शेयर बाजार में कमाई का महा-मौका! आज से खुल रहे इन 4 धांसू कंपनियों के IPO; चेक करें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल्स
आज 31 अगस्त को शेयर बाजार में निवेशकों के लिए कमाई के चार बड़े मौके खुले हैं, जिनमें एक मेनबोर्ड और तीन SME IPO शामिल हैं।
-1788149414615_m.webp)
आज से खुल रहे इन 4 धांसू कंपनियों के IPO
HighLights
आज 31 अगस्त को 4 IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुले।
पर्पल स्टाइल लैब्स मेनबोर्ड IPO, 680 करोड़ का इश्यू।
तीन SME IPO में फायकेम, शांति, आशुतोष फाइबर शामिल।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: शेयर बाजार में प्राइमरी मार्केट के निवेशकों (IPO Investors) के लिए आज यानी 31 अगस्त का दिन बेहद व्यस्त और शानदार रहने वाला है। अगर आप भी IPO में दांव लगाकर शानदार मुनाफा कमाने का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए आज 4 बड़े मौके एक साथ आ गए हैं।
आज बाजार में एक साथ 4 कंपनियों के IPO सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गए हैं। इनमें से एक कंपनी मेनबोर्ड (Mainboard) सेगमेंट की है, जबकि बाकी तीन कंपनियां SME (स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज) सेगमेंट से हैं। खास बात यह है कि इन सभी कंपनियों को ग्रे मार्केट (Grey Market) में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
1. पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ (Purple style labs ipo)
यह आज का इकौलता मेनबोर्ड आईपीओ है और साइज में सबसे बड़ा है।
- इश्यू साइज: 680 करोड़ रुपये (यह पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है, यानी इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है)।
- शेयर जारी: कंपनी कुल 1.18 करोड़ नए शेयर जारी करेगी।
- प्राइस बैंड (Price Band): 546 रुपये से 575 रुपये प्रति शेयर।
- लॉट साइज: 26 शेयरों का एक लॉट।
- न्यूनतम निवेश: रिटेल निवेशकों को कम से कम 1 लॉट (26 शेयर) के लिए ₹14,950 का निवेश करना होगा।
- GMP और संभावित मुनाफा: ग्रे मार्केट में इसका प्रदर्शन मजबूत है। यह शेयर 28 रुपये के प्रीमियम (GMP) पर ट्रेड कर रहा है, जो करीब 5% के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है।
- तारीख: 31 अगस्त से 2 सितंबर तक खुला रहेगा।
2. फायकेम टेक्नोलॉजीज आईपीओ (Phychem Technologies IPO)
यह 14.58 करोड़ रुपये का एक एसएमई (SME) आईपीओ है, जो पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। इसका प्राइस बैंड 51 से 54 रुपये तय किया गया है और इसका लॉट साइज 2000 शेयरों का है। इसमें रिटेल निवेशकों को कम से कम 4000 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी, जिसके लिए न्यूनतम 2,16,000 रुपये का निवेश जरूरी है।
3. शांति इनऑर्गेनिक्स आईपीओ (Shanti Inorganics IPO)
इस एसएमई आईपीओ का प्राइस बैंड 79 रुपये से 83 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है और इसका लॉट साइज 1600 शेयरों का है। इस इश्यू में निवेश करने के लिए किसी भी रिटेल निवेशक को कम से कम 2 लॉट के लिए दांव लगाना अनिवार्य है, यानी आपको कम से कम 2,65,600 रुपये का निवेश करना होगा।
4. आशुतोष फाइबर आईपीओ (Ashutosh Fibre IPO)
यह कंपनी 61.25 लाख फ्रेश शेयर जारी करके बाजार से 56.35 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इसका प्राइस बैंड 87 से 92 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। 1200 शेयरों के लॉट साइज वाले इस आईपीओ में निवेशकों को कम से कम 2400 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी, जिसके लिए न्यूनतम 2,20,800 रुपये का निवेश करना होगा।
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के लिए है। शेयर बाजार और IPO में निवेश जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।)
