सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Stock Market गिरा, मगर इन 5 शेयरों ने बीते हफ्ते 5 दिन में लगाई 75% तक की छलांग; स्टॉक्स का दाम बेहद कम

Published: Sun, 06 Sep 2026 02:25 PM (IST)

पिछले हफ्ते कमजोर शेयर बाजार के बावजूद, 5 शेयरों ने निवेशकों को 75% से अधिक का शानदार रिटर्न दिया। इनमें ...और पढ़ें

शेयर बाजार में गिरावट के बीच चमके ये 5 स्टॉक्स (AI फोटो)

शेयर बाजार में गिरावट के बीच चमके ये 5 स्टॉक्स (AI फोटो)

HighLights

  1. पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई

  2. 5 शेयरों ने 75% से अधिक का रिटर्न दिया

  3. एकेआई इंडिया ने सर्वाधिक 75.42% रिटर्न दिया

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पिछले हफ्ते शेयर बाजार कमजोर हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 749.08 अंक यानी 0.96 प्रतिशत के नुकसान में रहा। वहीं एनएसई निफ्टी 277.95 अंक यानी 1.14 प्रतिशत नीचे आया। कमजोर बाजार में भी 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 75 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों के बारे में।

एकेआई इंडिया

एकेआई इंडिया का शेयर पिछले हफ्ते टॉप पर रहा, जिसने 75.42 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर बीते हफ्ते 4.15 रुपये से 7.28 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 10 फीसदी की उछाल के साथ 7.28 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 74.57 करोड़ रुपये है।

मुक्ता एग्रीकल्चर

मुक्ता एग्रीकल्चर का शेयर पिछले हफ्ते 65.63 फीसदी उछला। कंपनी का शेयर प्राइस 2.56 रुपये से 4.24 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 19.77 फीसदी की मजबूती के साथ 4.24 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 9.19 करोड़ रुपये है।

श्री केपीआर इंडस्ट्रीज

श्री केपीआर इंडस्ट्रीज शेयर पिछले हफ्ते 65.47 फीसदी ऊपर चढ़ा। कंपनी का शेयर 20.85 रुपये से 34.50 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 7.68 फीसदी की मजबूती के साथ 34.50 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 69 करोड़ रुपये है।

स्टैंडर्ड सर्फेक्टेंट

स्टैंडर्ड सर्फेक्टेंट का स्टॉक पिछले हफ्ते 64.69 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 62 रुपये से 102.11 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 5 फीसदी की तेजी के साथ 102.11 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 84.36 करोड़ रुपये है।

नीलाचल कार्बो मेटलिक्स

नीलाचल कार्बो मेटलिक्स का स्टॉक पिछले हफ्ते 61.64 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 85 रुपये से 138.20 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 20 फीसदी की तेजी के साथ 138.20 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 344.49 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें - Upcoming IPO: आने वाले हैं 15 आईपीओ, अगले हफ्ते मिलेंगे मौके; GMP अभी से ₹190 तक

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)