सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dividend Shares: 53 कंपनियों में डिविडेंड पाने का मौका, हर शेयर पर 214 रुपये की हो सकती है कमाई?

Updated: Mon, 24 Aug 2026 02:32 PM (IST)

अगले हफ्ते शेयर बाजार में 53 से अधिक कंपनियों के शेयर डिविडेंड, बोनस, स्टॉक स्प्लिट और राइट्स इश्यू के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगे।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में अलग-अलग सेक्टर की कई बड़ी कंपनियों ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड, बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट और राइट्स इश्यू की घोषणा की है।

यदि आपको भी इनका फायदा लेना हैं तो आपको शेयरों के एक्स-डेट'पर नजर बनाए रखनी होगी। क्योंकि जो भी निवेशक एक्स-डेट या उसके बाद शेयर खरीदते हैं, उन्हें घोषित डिविडेंड या बोनस नहीं मिलता है। ये फायदा उठाने के लिए आपको एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदने होते हैं।

24, 25 अगस्त को जिलेट और NALCO पर रहेगी नजर

हफ्ते की शुरुआत में कई बड़े शेयरों की 'एक्स-डेट' (ex-date) पर ट्रेडिंग होगी। 24 अगस्त, 2026 को जिलेट इंडिया अपने निवेशकों को 60 रुपये प्रति शेयर का भारी-भरकम फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इसके अलावा, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (NALCO), सेंको गोल्ड और SJVN जैसी कंपनियां एक्स-डिविडेंड (ex-dividend share) ट्रेड करेंगी। उसी दिन, मयंक कैटल फ़ूड 1:1 बोनस इश्यू के लिए 'एक्स-डेट' पर ट्रेड करेगी, जबकि TD पावर सिस्टम्स स्टॉक स्प्लिट (₹2 से ₹1) के लिए 'एक्स-डेट' पर ट्रेड करेगी।

यह भी पढ़ें- दुनिया की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक कंपनियां, भारत की Vedanta Alluminium, NALC0 किस नंबर पर

डिविडेंड देने वाली कंपनियों की लिस्ट

कंपनी का नाम डिविडेंड (रुपये) एक्स-डेट
एएमजे लैंड होल्डिंग्स लिमिटेड 0.20 24 अगस्त 2026
जिलेट इंडिया लिमिटेड 60.00 24 अगस्त 2026
जीके एनर्जी लिमिटेड 0.50 24 अगस्त 2026
इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट 2.55 24 अगस्त 2026
इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड 0.75 24 अगस्त 2026
नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड 1.00 24 अगस्त 2026
नेचरविंग्स हॉलिडेज लिमिटेड 1.60 24 अगस्त 2026
पुदुमजी पेपर प्रोडक्ट्स लिमिटेड 0.60 24 अगस्त 2026
सेनको गोल्ड लिमिटेड 1.00 24 अगस्त 2026
SJVN लिमिटेड 0.35 24 अगस्त 2026
आदित्य विजन लिमिटेड 1.25 25 अगस्त 2026
दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स 10.00 25 अगस्त 2026
डिफ्यूजन इंजीनियर्स लिमिटेड 1.50 25 अगस्त 2026
MAS फाइनेंशियल सर्विसेज 0.75 25 अगस्त 2026
मोबावेन्यू एआई टेक लिमिटेड 0.50 25 अगस्त 2026
एनआर अग्रवाल इंडस्ट्रीज लिमिटेड 2.00 25 अगस्त 2026
प्रेमको ग्लोबल लिमिटेड 2.00 25 अगस्त 2026
शिवालिक बाईमेटल कंट्रोल्स लिमिटेड 2.00 25 अगस्त 2026
DOMS इंडस्ट्रीज लिमिटेड 3.65 27 अगस्त 2026
मनक्सिया कोटेड मेटल्स एंड इंडस्ट्रीज 0.05 27 अगस्त 2026
PFC 3.90 27 अगस्त 2026
प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ लिमिटेड 45.00 27 अगस्त 2026
थॉमस कुक (इंडिया) लिमिटेड 0.50 27 अगस्त 2026
यश हाईवोल्टेज लिमिटेड 1.40 27 अगस्त 2026
अलाइड डिजिटल सर्विसेज लिमिटेड 1.50 28 अगस्त 2026
अरविंद स्मार्टस्पेस लिमिटेड 2.25 28 अगस्त 2026
ब्लैक बॉक्स लिमिटेड 1.00 28 अगस्त 2026
कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड 0.75 28 अगस्त 2026
कोरल इंडिया फाइनेंस एंड हाउसिंग 0.20 28 अगस्त 2026
DAM कैपिटल एडवाइजर्स 1.00 28 अगस्त 2026
डायनामेटिक टेक्नोलॉजीज लिमिटेड 5.00 28 अगस्त 2026
इमामी पेपर मिल्स लिमिटेड 3.20 28 अगस्त 2026
गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स लिमिटेड 0.30 28 अगस्त 2026
गुफिक बायोसाइंसेज लिमिटेड 0.10 28 अगस्त 2026
गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड 1.50 28 अगस्त 2026
हाल्डिन ग्लास लिमिटेड 0.70 28 अगस्त 2026
होनासा कंज्यूमर लिमिटेड (मामाअर्थ) 3.00 28 अगस्त 2026
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) 8.00 28 अगस्त 2026
क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग लिमिटेड 2.00 28 अगस्त 2026
एनबीसीसी (NBCC) इंडिया लिमिटेड 0.46 28 अगस्त 2026
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लि. 1.00 28 अगस्त 2026
पॉली मेडिक्योर लिमिटेड 3.50 28 अगस्त 2026
प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज 10.00 28 अगस्त 2026
रॉयल ऑर्किड होटल्स लिमिटेड 2.50 28 अगस्त 2026
साल्जर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड 2.50 28 अगस्त 2026
स्टर्लिंग टूल्स लिमिटेड 2.75 28 अगस्त 2026
स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड 3.00 28 अगस्त 2026
सुपरशक्ति मेटालिक्स लिमिटेड 0.50 28 अगस्त 2026
स्वान कॉर्प लिमिटेड 0.15 28 अगस्त 2026
वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड 3.50 28 अगस्त 2026
वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड 5.00 28 अगस्त 2026
व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड 5.00 28 अगस्त 2026
युकेन इंडिया लिमिटेड 1.50 28 अगस्त 2026

25 अगस्त को दीपक फर्टिलाइजर्स ₹10 के डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेगी। वहीं, ड्यूकॉन इन्फ्राटेक्नोलॉजीज और एस्सार इंडिया जैसी कंपनियां अपने राइट्स इश्यू की वजह से चर्चा में रहेंगी।

PFC, MCX और Whirlpool में कमाई का मौका

27 अगस्त को पावर फाइनेंस (PFC Dividend) अंतरिम डिविडेंड 3.90 रुपये और प्रोक्टर & गैंबल हेल्थ 45 रुपये के बड़े फाइनल डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेगा। इसी दिन, DOMS Industries में भी ₹3.65 के पेआउट के लिए एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड होने वाला है।

यह भी पढ़ें- 21297 करोड़ मार्केट कैप, सालभर में 140% रिटर्न; अब कंपनी को मिला डेटा सेंटर में केबल्स सप्लाई का बड़ा ऑर्डर

28 अगस्त के दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) 8 रुपये, प्रोटियन ई-गव (Protean eGov Dividend) 10 रुपये और व्हर्लपूल ऑफ इंडिया 5 रुपये का डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर होगा। इतना ही नहीं NBCC, पारस डिफेंस, अरविंद स्मार्टस्पेस और होनासा कंज्यूमर जैसी पॉपुलर कंपनियों के शेयर एक्स-डेट पर ट्रेड करने वाली हैं।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)