सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Stock Market Holidays: क्या रक्षाबंधन के मौके पर NSE-BSE बंद रहेंगे? दुविधा कर लें दूर

Updated: Mon, 24 Aug 2026 05:42 PM (IST)

रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को BSE और NSE में सामान्य ट्रेडिंग जारी रहेगी, कोई छुट्टी घोषित नहीं की गई है। MCX पर भी कमोडिटी ट्रेडिंग चालू रहेगी, जबकि 2026 की अन्य शेयर बाजार की छुट्टियां तय हैं।

क्या रक्षाबंधन पर शेयर बाजार खुला रहेगा? (AI फोटो)

क्या रक्षाबंधन पर शेयर बाजार खुला रहेगा? (AI फोटो)

HighLights

  1. रक्षाबंधन पर BSE, NSE में सामान्य ट्रेडिंग होगी।

  2. 28 अगस्त को शेयर बाजार में कोई छुट्टी नहीं।

  3. MCX पर भी कमोडिटी ट्रेडिंग जारी रहेगी।

नई दिल्ली। अगस्त के आखिरी हफ्ते रक्षाबंधन है। इसी के साथ फेस्टिवल सीजन की भी शुरुआत हो रही है। ऐसे निवेशक के तौर पर क्या आपके मन में भी यह सवाल या दुविधा हो रही है कि क्या रक्षाबंधन के कारण शुक्रवार, 28 अगस्त को BSE और NSE में ट्रेडिंग होगी या नहीं?

यदि हां तो हम बता दें कि BSE के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, स्टॉक एक्सचेंज खुले रहेंगे क्योंकि इस त्योहार के लिए ट्रेडिंग की कोई छुट्टी घोषित नहीं की गई है।

BSE और NSE के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 28 अगस्त को इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, NDS-RST और ट्राई-पार्टी रेपो सेगमेंट में ट्रेडिंग जारी रहेगी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, रक्षाबंधन पर कमोडिटी ट्रेडिंग भी चालू रहेगी।

2026 में शेयर बाजार की छुट्टियां

2026 के बचे हुए महीनों में भारतीय शेयर बाजार के लिए लगभग छह ट्रेडिंग छुट्टियां तय हैं।

हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, बाजार की अगली छुट्टी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर होगी। इसके बाद 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती और 20 अक्टूबर को दशहरा की छुट्टियां होंगी।

तारीख शेयर बाजार में छुट्टी की वजह
14 सितंबर गणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर दशहरा
10 नवंबर दिवाली-बलिप्रतिपदा
24 नवंबर प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव जी
25 दिसंबर क्रिसमस

नवंबर में दो ट्रेडिंग छुट्टियां होंगी। बाजार 10 नवंबर को दिवाली-बलिप्रतिपदा और 24 नवंबर को प्रकाश गुरपर्व (गुरु नानक देव जी) के मौके पर बंद रहेगा। दिसंबर में, क्रिसमस के कारण 25 दिसंबर को ट्रेडिंग बंद रहेगी।

यह भी पढ़ें- Dividend Shares: अगले हफ्ते 53 कंपनियों में डिविडेंड पाने का मौका, हर शेयर पर 214 रुपये की हो सकती है कमाई?