सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शेयर बाजार की बंपर ओपनिंग, Nifty 24000 के पार; सरकारी बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

Updated: Thu, 03 Sep 2026 09:30 AM (IST)

कच्चे तेल में नरमी और पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर बाजार की तेजी के साथ खुले हैं। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 24000 के पार चला गया है।

सरकारी बैंक शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

सरकारी बैंक शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

HighLights

  1. कच्चे तेल में नरमी से शेयर बाजार में तेजी।

  2. निफ्टी ने शुरुआती कारोबार में 24000 का स्तर पार किया।

  3. सरकारी बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा 1.30% की तेजी।

नई दिल्ली। कच्चे तेल में नरमी और पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। Nifty ने शुरुआती कारोबार में 24000 के स्तर को पार कर लिया, जबकि बैंक निफ्टी 455 प्वाइंट की तेजी के साथ 57627 पर ट्रेड कर रहा है। आज के कारोबारी सत्र में सरकारी बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक और मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। खास बात है कि सरकारी बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी जा रही है और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.30 फीसदी तक चढ़ गया है।

कच्चे तेल की कीमतें ऊपरी स्तरों से फिसलकर 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रही हैं। उधर, एशियाई बाजार भी तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं जिससे बाजार को काफी सहारा मिल रहा है।

Nifty50 के टॉप गेनर और लूजर

निफ्टी50 का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 26:23 है यानी 26 शेयरों में खरीदारी और 23 में बिकवाली हावी है। इंडेक्स के टॉप गेनर में अदाणी पोर्ट्स, कोल इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक शामिल हैं। वहीं, लूजर में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंफोसिस, इंडिगो और टाइटन के शेयर शामिल हैं।

खबरों वाले शेयर

आज के कारोबारी सत्र में खबरों के चलते कुछ शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है। इनमें मीशो, पावर ग्रिड, Hexaware Technologies, ICICI Prudential Life Insurance Company और पेज इंडस्ट्रीज जैसे शेयर शामिल हैं।

Meesho - सॉफ्टबैंक विजन फंड की कंपनी SVF II मीरकैट (DE) LLC, ब्लॉक डील के जरिए मीशो (Meesho) के 7 करोड़ इक्विटी शेयर बेच सकती है।

Power Grid - कंपनी को राजस्थान REZ फेज-IV से बिजली पहुंचाने के लिए एक इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम प्रोजेक्ट के लिए 'लेटर ऑफ इंटेंट' (LoI) मिला है। 

Page Industries - पेज इंडस्ट्रीज को दुबई कोर्ट से एक नोटिस मिला है। यह नोटिस येलो फ्लावर ट्रेडिंग, दुबई की ओर से किए गए एक दावे के संबंध में है।

ये भी पढ़ें - दुबई के शेख के हाथों बिके 8 दशक पुराने भारतीय बैंक का बड़ा धमाका, RBI की सुविधा से जुटाए ₹32 हजार करोड़

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)