सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शेयर बाजार पर दिखा अमेरिका से आई खबर का असर, Nifty-Sensex में गिरावट; मेटल स्टॉक्स सबसे ज्यादा टूटे

Updated: Mon, 31 Aug 2026 09:35 AM (IST)

कमजोर वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल में तेजी के चलते शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है। सबसे ज्यादा बिकवाली ...और पढ़ें

31 अगस्त को गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार

31 अगस्त को गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल में तेजी के बीच शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। Nifty 58 अंकों की गिरावट के साथ 24117 पर खुला है जबकि Nifty Bank 142 प्वाइंट गिरकर 57353 पर ओपन हुआ है। आज के कारोबारी सत्र में प्राइवेट बैंक शेयरों को छोड़कर हर सेक्टर में बिकवाली हावी है। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल शेयरों में देखने को मिल रही है। अमेरिका में शुक्रवार को यूएस फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श ने जैक्सन होल मीटिंग में ब्याज दरों को बढ़ाने के संकेत दिए हैं, जिससे अमेरिका समेत वैश्विक बाजारों में बिकवाली हावी हो गई है।

डाऊ फ्यूचर्स 156 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, एशियाई बाजारों में भी बिकवाली हावी है- नेक्कई 750 अंक तो हेंगसेंग 172 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Nifty50 के टॉप गेनर और लूजर

निफ्टी50 का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 8:35 है यानी 8 शेयरों में खरीदारी और 35 में बिकवाली हावी है और सिर्फ 7 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडेक्स के टॉप गेनर में इटरनल, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज ऑटो और आईसीआईसीआई बैंक हैं, जबकि लूजर में हिंडाल्को, इंडिगो, टाटा स्टील, श्रीराम फाइनेंस और इंफोसिस शामिल हैं।

जैक्सन होल में फेड के एनुअल समिट में बोलते हुए केविन वॉर्श ने कहा कि महंगाई में कोई खास कमी नहीं आ रही है। ऐसे में अगर इंफ्लेशन 2% के तय लक्ष्य के दायरे में नहीं आती है, तो फेडरल रिजर्व को 'काम करना होगा', जिसका सीधा इशारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की तरफ है।

खबरों वाले शेयर

आज के कारोबारी सत्र में HDFC बैंक, सिप्ला, क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस, ऑरोबिंदो फार्मा, जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलिगेयर एंटरप्राइजेज और ऑगमोंट एंटरप्राइजेज जैसे शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें - NSE IPO पर बड़ी खबर! भारत का सबसे बड़ा बैंक और उसकी सब्सिडियरी बेचेंगे हिस्सेदारी; जानें कितना घटाएंगे स्टेक

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)