सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI शेयर पर एनालिस्ट्स का भरोसा, 40% उछाल के साथ ₹1325 तक जा सकता है भाव; ऐसा है आउटलुक

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:15 AM (IST)

अधिकतर एनालिस्ट्स स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर को लेकर पॉजिटिव हैं, उनका मानना है कि सितंबर तिमाही के ...और पढ़ें

SBI दे सकता है अच्छा रिटर्न (AI फोटो)

SBI दे सकता है अच्छा रिटर्न (AI फोटो)

HighLights

  1. अधिकतर एनालिस्ट्स ने SBI शेयर पर 'BUY' रेटिंग दी

  2. ब्रोकरेज फर्मों ने 40% तक उछाल का अनुमान लगाया

  3. Macquarie, CLSA ने ₹1220-₹1325 के टारगेट दिए

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को लेकर अधिकतर एनालिस्ट्स पॉजिटिव हैं। ब्रोकरेज फर्म्स का मानना है कि सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद, इसके शेयर की कीमत मौजूदा स्तर से लगभग 40% तक चढ़ सकती है, जो आज BSE पर 10 बजे 0.77 फीसदी की मजबूती के साथ 977 रुपये पर है।
SBI पर नजर रखने वाले 49 विश्लेषकों में से किसी ने भी इसके शेयर के लिए "सेल" (बेचने) की रेटिंग नहीं दी है। इनमें से 42 विश्लेषकों ने "BUY" (खरीदने) की रेटिंग दी है, जबकि बाकी सात ने "होल्ड" (बनाए रखने) की सलाह दी है।

आइए चेक करते हैं टारगेट

मैक्वेरी (Macquarie) ने SBI पर अपनी "आउटपरफॉर्म" रेटिंग बरकरार रखी है और इसका प्राइस टारगेट ₹1,220 तय किया है। इस ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म ने SBI की लोन ग्रोथ और एसेट क्वालिटी को "बेहतरीन" बताया है, और इसके मार्जिन को "मजबूत" करार दिया है।

CLSA का टारगेट

CLSA ने SBI पर "आउटपरफॉर्म" रेटिंग दी है और इसका प्राइस टारगेट ₹1,325 रखा है, जो बाजार में इस शेयर के लिए दिए गए सबसे ऊंचे टारगेट्स में से एक है। फर्म ने SBI की लोन ग्रोथ को "व्यापक" और डिपॉजिट ग्रोथ को "बेहतरीन" बताया है

HSBC की रेटिंग

HSBC ने SBI पर अपनी "BUY" रेटिंग तो बरकरार रखी है, लेकिन इसका प्राइस टारगेट ₹1,310 से घटाकर ₹1,220 कर दिया है। फर्म ने इस कटौती का कारण लोन ग्रोथ में सुस्ती और कुछ सब्सिडियरी कंपनियों के लिए कम मल्टीपल को माना है।
हालांकि, HSBC ने वित्त वर्ष 2027-2029 के लिए SBI के 'अर्निंग्स पर शेयर' (EPS) के अनुमानों को 4% से 8% तक बढ़ा दिया है।

सिटी और बर्नस्टीन

सिटी ने SBI पर अपनी "BUY" रेटिंग बरकरार रखी है और इसका प्राइस टारगेट ₹1,300 तय किया है। बर्नस्टीन (Bernstein) ने SBI पर "मार्केट-परफॉर्म" रेटिंग दी है और इसका प्राइस टारगेट भी ₹1,300 रखा है। कम क्रेडिट कॉस्ट और हिस्सेदारी बेचने से हुए मुनाफे ने बैंक की प्रॉफिटेबिलिटी को सहारा दिया है।

ये भी पढ़ें - शेयर में रिकॉर्ड उछाल से MTF बुक में नंबर वन बनी रिलायंस इंडस्ट्रीज, मुकेश अंबानी ने कमाए $8.5 अरब डॉलर

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।