सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA ग्रुप की कंपनी का अमेरिका में बड़ा धमाका, दिवालिया कंपनी के साथ की अरबों की डील; कोर्ट ने भी दी मंजूरी

Updated: Sat, 29 Aug 2026 08:48 AM (IST)

टाटा केमिकल्स ने अपनी अमेरिकी सहायक कंपनी के माध्यम से दिवालिया सर्ल्स वैली मिनरल्स के सोडा ऐश ग्राहक अनुबंधों को $21.16 मिलियन में हासिल किया है।

टाटा केमिकल्स ने अमेरिकी कंपनी के सोडा ऐश अनुबंध जीते।

टाटा केमिकल्स ने अमेरिकी कंपनी के सोडा ऐश अनुबंध जीते।

HighLights

  1. टाटा केमिकल्स ने अमेरिकी कंपनी के सोडा ऐश अनुबंध जीते।

  2. दिवालिया सर्ल्स वैली मिनरल्स से $21.16 मिलियन में डील।

  3. उत्तरी अमेरिका में टाटा केमिकल्स की बाजार हिस्सेदारी बढ़ेगी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सबसे पुराने बिजनेस समूहों में से एक टाटा समूह (Tata Group) की कंपनी टाटा केमिकल्स लिमिटेड (Tata Chemicals Limited) को लेकर बड़ी खबर है। यह खबर अमेरिका से है। कंपनी ने अमेरिकी बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है और उसने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, टाटा केमिकल्स नॉर्थ अमेरिका इंक (TCNA) के जरिए एक दिवालिया कंपनी के साथ बड़ी डील की है।

टाटा केमिकल्स नॉर्थ अमेरिका इंक (TCNA) ने दिवालियापन प्रक्रिया से गुजर रही सर्ल्स वैली मिनरल्स इंक (Searles Valley Minerals) के सोडा ऐश कस्टमर कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल करने के लिए सफलतापूर्वक बोली जीत ली है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरी खबर क्या है।

टाटा समूह की कंपनी ने हासिल किया सोडा ऐश कस्टमर कॉन्ट्रैक्ट्स

टाटा समूह की कंपनी टाटा केमिकल्स ने बताया कि उसने जिस कंपीनी से करार किया है वह इस समय अमेरिका में 'चैप्टर 11' दिवालियापन (Bankruptcy) की कार्यवाही से गुजर रही है।

कंपनी ने आगे बताया कि टाटा की सहायक कंपनी TCNA को इस प्रक्रिया में सफल बोलीदाता (Successful Bidder) घोषित किया गया है। इस सौदे के तहत, टाटा केमिकल्स अब SVM के उन ग्राहकों को सोडा ऐश की आपूर्ति करेगी, जिनके पास दिसंबर 2028 तक के ऑर्डर हैं।

टाटा की कंपनी को करना होगा 175 करोड़ का भुगतान

इस अधिग्रहण के लिए टाटा केमिकल्स 21.16 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 175 करोड़ रुपये से अधिक) का नकद भुगतान करेगी। इस सौदे को डेलावेयर जिले के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के दिवालियापन न्यायालय (United States Bankruptcy Court) द्वारा मंजूरी दे दी गई है।

इस अधिग्रहण से टाटा केमिकल्स के नॉर्थ अमेरिकन पोर्टफोलियो को जबरदस्त मजबूती मिलेगी। कंपनी को सीधे तौर पर आधा मिलियन (5 लाख) मीट्रिक टन से अधिक के तैयार ग्राहक मिल जाएंगे। इससे न केवल कंपनी का राजस्व बढ़ेगा, बल्कि उत्तरी अमेरिका में ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक संबंध बनाने और बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- कर्जमाफी के 'महासंग्राम' में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के 'मेगा डिस्काउंट' पर लटकी तलवार!

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)