सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

₹100 में कंपनी बेचने वाली TATA Steel ने झोंक दिए 335 करोड़ रुपये, इस कंपनी में हासिल की 74% हिस्सेदारी

Updated: Thu, 20 Aug 2026 10:48 PM (IST)

टाटा स्टील ने टीएम इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड (TMILL) में 23% अतिरिक्त इक्विटी हिस्सेदारी ₹335 करोड़ में खरीदी है, जिससे अब TMILL उसकी सहायक कंपनी बन गई है।

टाटा स्टील ने TMILL में 23% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी।

टाटा स्टील ने TMILL में 23% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी।

HighLights

  1. टाटा स्टील ने TMILL में 23% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी।

  2. ₹335 करोड़ में अधिग्रहण, कुल हिस्सेदारी 74% हुई।

  3. TMILL अब टाटा स्टील की पूर्ण सहायक कंपनी बनी।

नई दिल्ली। टाटा स्टील की बड़ी कंपनियों में से एक टाटा स्टील ने कुछ दिन पहले अपनी पूर्ण सहायक कंपनी जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड को मात्र 100 रुपये में गोवा की चर्चिल ब्रदर्स को बेच दिया था। अब टाटा स्टील लिमिटेड (Tata Steel) ने लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए एक बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है।

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उसने टीएम इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड (TMILL) में 23% अतिरिक्त इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इस अधिग्रहण के साथ ही TMILL अब टाटा स्टील की सब्सिडियरी (सहायक कंपनी) बन गई है। कंपनी ने बताया कि यह खरीद 15 मई, 2026 को हुए शेयर परचेज एग्रीमेंट की शर्तों के अनुसार की गई है।

टाटा ने 335 करोड़ देकर खरीदी 23% हिस्सेदारी

टाटा स्टील ने अपनी फाइलिंग में बताया कि उसने 18 अगस्त, 2026 को कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ़ इंडिया से मंज़ूरी मिलने के बाद 20 अगस्त, 2026 को TMILL में IQ से ₹10/- फेस वैल्यू वाले 41,40,000 इक्विटी शेयर (23% इक्विटी हिस्सेदारी) कुल ₹335 करोड़ में खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

इस लेन-देन के बाद, लॉजिस्टिक्स कंपनी में टाटा स्टील की कुल इक्विटी हिस्सेदारी 51% से बढ़कर 74% हो गई है, जिससे TMILL अब टाटा स्टील की सब्सिडियरी बन गई है। यानी कुछ दिन पहले टाटा स्टील ने अपनी एक सहायक कंपनी बेची थी और कुछ दिन बाद ही एक नई कंपनी खरीदकर उसे अपनी सब्सिडियरी बना ली।

इस सौदे से पहले TMILL एक संयुक्त उद्यम (Joint Venture) कंपनी थी, जिसमें टाटा स्टील, NYK होल्डिंग यूरोप B.V और IQ मार्ट्रेड की हिस्सेदारी थी। अब हिस्सेदारी का ढांचा पूरी तरह बदल गया है।

जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट का भी हुआ अंत

इस अधिग्रहण के पूरा होने के साथ ही, 26 जुलाई 2001 को टाटा स्टील और IQ के बीच हुआ 'जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट' और 26 नवंबर 2009 का 'डीड ऑफ एडहेरेंस' अब समाप्त हो गया है। 20 अगस्त, 2026 से ये सभी पुराने करार प्रभावी रूप से खत्म माने जाएंगे।

यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप में उलटफेर के बीच ₹100 में बिक गई TATA Steel की कंपनी, इस पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी निकली खरीदार

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)