सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शेयर बाजार की गिरावट में भी चमके ये 5 शेयर, दिया 75% तक का बंपर रिटर्न; लिस्ट में ₹3-4 वाले स्टॉक शामिल

Published: Sun, 20 Sep 2026 02:14 PM (IST)

पिछले सप्ताह शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई, जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के। इसके बावजूद, पांच शेयरों ने निवेशकों को 74.19 प्रतिशत तक का शानदार रिटर्न दिया।

5 दिन में 75% तक रिटर्न

5 दिन में 75% तक रिटर्न

HighLights

  1. पिछले सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई

  2. बाजार की गिरावट के बावजूद 5 शेयरों ने दिया बंपर रिटर्न

  3. क्विंट डिजिटल ने 74.19% का सर्वाधिक रिटर्न दिया

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पिछला सप्ताह शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 486.8 अंक यानी 0.65 प्रतिशत टूटा और आखिर में 74,294.96 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी में 51.7 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और ये 23,346.40 पर बंद हुआ। मगर 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 74.19 फीसदी तक रिटर्न दिया।

क्विंट डिजिटल

क्विंट डिजिटल का शेयर पिछले हफ्ते टॉप पर रहा, जिसने 74.19 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर बीते हफ्ते 39.95 रुपये से 69.59 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 10 फीसदी की उछाल के साथ 70.02 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 330.37 करोड़ रुपये है।

तहमार एंटरप्राइजेज

तहमार एंटरप्राइजेज का शेयर पिछले हफ्ते 42.28 फीसदी उछला। कंपनी का शेयर प्राइस 3.69 रुपये से 5.25 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 10 फीसदी की गिरावट के साथ 5.25 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 81.79 करोड़ रुपये है।

पटेल एयरटेम्प

पटेल एयरटेम्प शेयर पिछले हफ्ते 39.75 फीसदी ऊपर चढ़ा। कंपनी का शेयर 275 रुपये से 384.30 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 5 फीसदी की मजबूती के साथ 384.30 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 210.22 करोड़ रुपये है।

बोस्टन कॉमर्स

बोस्टन कॉमर्स का स्टॉक पिछले हफ्ते 36.31 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 4.82 रुपये से 6.57 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 10 फीसदी की तेजी के साथ 6.57 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 4.60 करोड़ रुपये है।

सीएसएम टेक्नोलॉजीज

सीएसएम टेक्नोलॉजीज का स्टॉक पिछले हफ्ते 33.45 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 82.81 रुपये से 110.51 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 7.51 फीसदी की तेजी के साथ 110.51 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 569.44 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें - याद है मोहन घी? पाकिस्तान से हुई शुरुआत, फिर हेडमास्टर लालाजी ने दिल्ली आकर पहुंचाया घर-घर; आजाद भारत का पहला बिलोना घी

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)