विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़:परीक्षा केंद्र में कलावा हटाने पर विवाद, बजरंग दल और ABVP का प्रदर्शन

Published: Tue, 06 Oct 2026 04:00 AM (IST)

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सीजी सेट परीक्षा केंद्र पर कलावा हटाने को लेकर अभ्यर्थियों और व्यवस्थापकों के बीच विवाद हो ...और पढ़ें

रायगढ़ सीजी सेट परीक्षा में कलावा विवाद (AI फोटो)

रायगढ़ सीजी सेट परीक्षा में कलावा विवाद (AI फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (सीजी सेट) देने पहुंचे अभ्यर्थियों और व्यवस्थापकों के बीच रविवार को रायगढ़ जिले के चांदमारी परीक्षा केंद्र में जमकर विवाद हो गया। केंद्रों पर जांच के दौरान हाथ में बंधे कलावे को लेकर आपत्ति जताई गई।

कलावा हटाने या काटने को लेकर अभ्यर्थियों और केंद्र व्यवस्थापकों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। एक छात्रा को कलावा नहीं हटाने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं देने के आरोप के बाद मामला और गरमा गया।

बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन करने लगे। रविवार को व्यापम द्वारा सीजी सेट की परीक्षा दोनों पालियों में आयोजित की गई। अभ्यर्थी निर्धारित केंद्रों पर पहुंचे, जहां चांदमारी केंद्र के प्रवेश द्वार पर कलावा बांधे अभ्यर्थियों से उसे हटाने के लिए कहा गया। कुछ अभ्यर्थियों ने इसे धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए उतारने से मना कर दिया।

इस विवाद के चलते वहां उपस्थित अभ्यर्थियों में नाराजगी फैल गई। विरोध कर रहे संगठनों का कहना है कि नकल रोकने के लिए मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामग्री पर रोक समझ में आती है, लेकिन कलावा हटाने के लिए स्पष्ट निर्देश नहीं हैं। धार्मिक आस्था से जुड़े धागे को काटने के बजाय वैकल्पिक तरीके से जांच की जा सकती थी।