विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़: अंबिकापुर से रायपुर जा रही बस की ट्रक से भिड़ंत, तीन लोगों की मौत और 8 घायल

Published: Mon, 26 Oct 2026 09:37 AM (IST)

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एक निजी बस खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 8-10 लोग घायल हो गए।

छत्तीसगढ़ में बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत।

छत्तीसगढ़ में बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत।

HighLights

  1. बलौदाबाजार में बस-ट्रक की भीषण टक्कर।

  2. हादसे में तीन लोगों की दुखद मौत।

  3. आठ से दस यात्री गंभीर रूप से घायल।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 8 लोग घायल हो गए हैं।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे सिमगा थाना क्षेत्र के दारचुरा गांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक एक निजी बस अंबिकापुर से रायपुर जा रही थी जिसमें 22 लोग सवार थे।

पुलिस ने मुताबिक एक खराब ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था और उधर आने वाले ड्राइवरों को सावधान करने के लिए चारों ओर ट्रैफिक कोन (चेतावनी संकेत) लगाए गए थे, लेकिन बस ड्राइवर शायद उन्हें देख नहीं पाया और बस ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। अधिकारी ने बताया हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 से 10 लोग घायल हो गए हैं।

घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान जारी

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल यात्रियों को गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद से बाहर निकाला गया और फिर एंबुलेंस से सिमगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: बिरयानी के पैसे जुटाने के लिए जेब टटोल रहे थे आरोपी, पीड़ित ने किया विरोध तो कर दी हत्या; हिरासत में 5 आरोपी