Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL के एक मैच में अंपायरिंग करने के मिलते हैं कितने रुपये? Anil Choudhary ने रकम बताकर उड़ा दिए होश

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 03:06 PM (IST)

    पूर्व अंतरराष्‍ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने बताया कि आईपीएल मैच के दौरान अंपायर को एक मैच के कितने रुपये मिलते हैं? ...और पढ़ें

    आरसीबी और जीटी के बीच आईपीएल मैच का दृश्‍य (Pic Credit - IPL.com)

    आरसीबी और जीटी के बीच आईपीएल मैच का दृश्‍य (Pic Credit - IPL.com)

    HighLights

    1. आईपीएल के एक मैच में अंपायर की सैलरी का खुलासा

    2. अनिल ने बताया कि एक सीजन में अंपायर 45-50 लाख रुपये कमा लेता है

    3. चौधरी ने अंतरराष्‍ट्रीय मैच में मिलने वाली रकम का भी खुलासा किया

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पूर्व अंतरराष्‍ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक मैच में ऑफिशिएट करने के लिए कितने रुपये मिलते हैं। अनिल चौधरी ने 2025 में अंतरराष्‍ट्रीय और आईपीएल मैचों में अंपायरिंग करने से संन्‍यास लिया।

    चौधरी ने एक पोडकास्‍ट में खुलासा किया कि एक आईपीएल सीजन से अंपायर कम से कम 45-50 लाख रुपये कमाई कर लेता है। फाइनल में अंपायरिंग करने के 8000 यूएस डॉलर तक मिलते हैं।

    चौधरी का बड़ा खुलासा

    चौधरी ने कहा, 'आईपीएल में एक मैच में अंपायरिंग करने के 4000 यूएस डॉलर मिलते हैं। अगर आप प्‍लेऑफ में अंपायरिंग कर रहे हैं तो 6000 डॉलर मिलेंगे। अगर आप फाइनल में अंपायरिंग करेंगे तो 8000 डॉलर मिलेंगे। इसके अलावा रोजाना भत्‍ता करीब 6000 डॉलर तक होता है। आईपीएल में अंपायरिंग करने वाले अंपायर्स की औसतन कमाई एक सीजन से 45-50 लाख रुपये तक हो जाती है। हां, अगर आप घरेलू क्रिकेट में अंपायरिंग कर रहे हैं और बड़ा नाम है तो उसके 20-25 लाख रुपये अलग।'

    अंतरराष्‍ट्रीय मैचों में कितनी रकम

    अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो चौधरी ने बताया कि टेस्‍ट मैच में 8 लाख रुपये मिलते हैं। मैच हो या नहीं हो, किसी बाधा के कारण रुका हो, या फिर जल्‍दी खत्‍म हो जाए, अंपायर को उसकी पूरी रकम मिलती है।

    पूर्व अंपायर ने कहा, 'एक टी20 इंटरनेशनल मैच में अंपायरिंग करने के 2 लाख रुपये मिलते हैं। टेस्‍ट मैच के 8 लाख रुपये। यह मायने नहीं रखता कि मैच जल्‍दी खत्‍म हो या फिर रद हो। अंपायर की किसी भी हाल में कमाई पर कोई असर नहीं पड़ता।'

    खबरें और भी

    धोनी की तारीफ

    चौधरी ने भारत के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी की जमकर तारीफ की और कहा कि डीआरएस को लेकर उनके फैसले लगभग सटीक होते हैं। चौधरी ने कहा कि धोनी विकेट के पीछे खड़े होते हैं, जहां से गेंद अच्‍छी तरह दिखती है। उनका जजमेंट भी शानदार हैं। धोनी के फैसले लेने की क्षमता का कोई सानी नहीं है। वो रिव्‍यु लेने के मामले में सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- '13 छक्के मारूंगा', Vaibhav Suryavanshi के बेखौफ अंदाज से कुमार संगकारा रह गए थे हैरान

    यह भी पढ़ें- 'शादी का वादा करके 3 साल रखे शारीरिक संबंध', Delhi Capitals के स्‍टार खिलाड़ी पर लगे गंभीर आरोप; क्रिकेटर ने दी सफाई