विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरसीबी ने किया रिटेन तो हैरान रह गया था यह गेंदबाज; कहा- इस बार पूरी ताकत झोंक दूंगा

Published: Mon, 23 Nov 2026 03:02 PM (GMT+05:30)

आरसीबी की टीम ने पांच करोड़ में तेज गेंदबाज को रिटेन किया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यूपी की तरफ से उन्होंने गेंदबाजी में भी प्रभावित किया है।

आरसीबी  (P.C- IPL/BCCI)

आरसीबी (P.C- IPL/BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 के लिए आरसीबी की टीम ने तेज गेंदबाज यश दयाल को रिटेन किया है। कानूनी पचड़े में फंसने के बाद यश दयाल आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं ले सके थे। आरसीबी ने जब उनको आईपीएल 2027 के लिए रिटेन किया, तो उन्हें सबसे ज्यादा हैरानी हुई थी। यश दयाल ने आईपीएल 2027 में टीम के लिए पूरी ताकत झोंक देने की बात कही थी।

यश दयाल ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ इंटरव्यू में कहा कि मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि आरसीबी की टीम मुझे रिटेन करेगी। उन्होंने कहा कि अब टीम ने जब उन पर भरोसा जताया है तो वह टीम के लिए अगले सीजन में अपना 100 फीसदी देने की कोशिश करेंगे। आरसीबी ने पांच करोड़ में उन्हें रिटेन किया है।

यश दयाल फिलहाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश का हिस्सा हैं। उत्तर प्रदेश की झारखंड पर जीत में उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई और दो विकेट हासिल किए। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में चार मैच में छह विकेट हासिल कर चुके हैं।

मुझे टीम इंडिया के लिए खेलना है:यश दयाल

यश दयाल ने इंटरव्यू में कहा कि मैं बस क्रिकेट खेलना चाहता हूं, मैं बस अपनी जिंदगी का आनंद लेना चाहता हूं और क्रिकेट ही मेरी जिंदगी है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए खेलने का सपना उन्होंने अभी नहीं छोड़ा है, मैं 28 साल का हो चुका है और मेरा टारगेट जल्द से जल्द टीम इंडिया के लिए खेलना है।

मैं उन सभी सालों को भूल जाना चाहता हूं जो मेरे हाथ से निकल गए: यश दयाल

यश दयाल ने कानूनी मामलों में फंसने को अपने जीवन का सबसे कठिन दौर बताया। उन्होंने कहा कि जब आपकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर हों और आप टीवी पर मैच देख रहे हों तो घर पर बैठे रहना बहुत बुरा लगता है, मगर अब मैं पूरी तरह क्रिकेट पर फोकस कर रहा हूं। यश दयाल ने कहा कि मैं उन सभी सालों को भूल जाना चाहता हूं जो मेरे हाथ से निकल गए। इसलिए, मैं बस टीम इंडिया में खेलने के सपने को सच करना चाहता हूं,चाहे इसमें कितना भी समय क्यों न लगे। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी गेंदबाजी की लेंथ पर काम किया है। मैंने अपनी यॉर्कर, बाउंसर और लेंथ बॉल पर मेहनत की है। मैं अपनी स्लोअर डिलीवरी पर भी काम कर रहा हूं, मैं यह भी सोच रहा हूं कि मैं और क्या नया कर सकता हूं।

आरसीबी के लिए किया है शानदार प्रदर्शन

आरसीबी के लिए खेलते हुए यश दयाल ने साल 2025 में टीम को चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाया था। उन्होंने उस सीजन 15 मैचों में 36.15 की औसत और 9.59 की इकॉनमी रेट से 13 विकेट चटकाए थे। कानूनी मामलों की वजह से वह आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल सके। हालांकि इसके बाद भी टीम ने उन पर अपना भरोसा कायम रखा है। यश दयाल आरसीबी के अलावा गुजरात टाइटंस का भी हिस्सा रहे हैं। आईपीएल के 75 टी-20 मैच में उन्होंने 72 विकेट चटकाए हैं। वहीं आरसीबी के लिए 43 मैच में उनके नाम 41 विकेट है।

 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: 'सलाइवा क्यों यूज नहीं कर सकते?' शुभमन गिल ने गेंदबाजों के लिए उठाई आवाज; ICC से लगाई गुहार

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: शुभमन गिल के समय से पहले हाथ मिलाने पर मचा बवाल, कहीं गलती तो नहीं कर गए भारतीय कप्तान?

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।