विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी से डरी इंग्लैंड की टीम, डेब्यू की भनक से पहले ही शुरू कर दी तैयार; बनाया प्लान

Updated: Sat, 04 Jul 2026 11:39 AM (IST)

सभी को इस बात का इंतजार है कि वैभव सूर्यवंशी डेब्यू कब करेंगे? हालांकि, इसे लेकर टीम इंडिया की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिर भी उनको लेकर इंग्लैंड के खेमे में खौफ का माहौल है।

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू का हो रहा है इंतजार

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू का हो रहा है इंतजार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर चर्चा गरम है। उम्मीद की जा रही है कि वह आज मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टी20 मैच में डेब्यू कर सकते हैं। ऐसी सिर्फ चर्चा ही है, लेकिन इंग्लैंड की टीम इसी से डर गई है। इंग्लैंड के गेंदबाज ने बताया है कि टीम ने उनके खिलाफ तैयारी शुरू कर दी है।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वैभव इस समय शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन मेजबान टीम के पास उनसे निपटने का प्लान भी है। करन का ये बयान बताता है कि वैभव को लेकर इंग्लैंड की टीम कितने खौफ में जी रही है।

इंग्लैंड के हालात लेंगे परीक्षा

करन ने कहा कि वैभव में बेहतरीन प्रतिभा है, लेकिन इंग्लैंड के हालात उनकी परीक्षा लेंगे। करन ने दूसरे टी20 से पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि इंग्लैंड एक अलग चुनौती पेश करेगी। यहां की पिचें काफी अलग हैं और भारत के मुताबिक धीमी हैं। एक गेंदबाज के तौर पर हमारे पास प्लान हैं, लेकिन मैं ये नहीं कहूंगा कि ये सही हैं क्योंकि आप जानते हैं कि वह इस समय शानदार खेल रहे हैं। वह अपने जीवन के सर्वेश्रेष्ठ समय का लुत्फ ले रहे हैं।"

ये होगी बड़ी चुनौती

करन ने कहा कि वैभव का आईपीएल बेशक शानदार रहा हो, लेकिन टीम इंडिया में आने के बाद जो तवज्जो मिलती है वो वैभव की असली परीक्षा साबित हो सकती है। उन्होंने कहा, "मेरे पास भारत में खेलने का अनुभव है, लेकिन भारत में भारतीय क्रिकेटर होना एक अलग बात है। मुझे लगता है कि ये उनकी सबसे बड़ी चुनौती होगी कि वह टीम इंडिया में आने के बाद मिलने वाली तवज्जो और उम्मीदों को कैसे संभालते हैं।"

वैभव ने आईपीएल-2026 में कमाल की बल्लेबाजी की थी और जमकर रन बनाए थे। वह 776 रन बनाने में सफल रहे थे और ऑरैंज केप अपने नाम की थी। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें टीम इंडिया में चुना गया है। आयरलैंड दौरे पर उनका डेब्यू नहीं हुआ था और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी वह नहीं खेले थे। ऐसे में कई दिग्गजों ने टीम मैनेजमेंट के इस फैसले की आलोचना की थी तो कई और लोगों ने कहा था कि वैभव को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- ENG vs IND: संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने बता दिया टीम इंडिया का पूरा प्लान

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 2nd T20I Preview: संजू सैमसन की फॉर्म ने बढ़ाई चिंता, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका