विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: देवदत्त पडिक्कल ने बताया कैसे बने गॉल के शतकवीर? स्पिन के खिलाफ रन बनाने के सीक्रेट प्लान का किया खुलासा

Updated: Sun, 16 Aug 2026 08:49 PM (IST)

देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में शतक जड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने स्पिन-फ्रेंडली पिच पर अपनी शानदार बल्लेबाजी और रन बनाने की रणनीति का खुलासा किया।

देवदत्त पडिक्कल

देवदत्त पडिक्कल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। पडिक्कल की बेहतरीन पारी के दम पर भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बना लिए हैं। गॉल की पिच से स्पिनर्स को खूब मदद कर रही है, जिससे श्रीलंकाई गेंदबाजों ने खेल के दूसरे दिन वापसी की।

पडिक्कल ने गॉल की स्पिन फ्रेंडली पिच पर शानदार बैटिंग की और शतक लगाया। उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ बेहतरीन शॉट्स खेले, जिसको लेकर अब उन्होंने खुलासा किया है। पडिक्कल ने शतक लगाने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि स्पिन को मदद कर रही, पिच पर खेलते समय आपके दिमाग में पहले से ही प्लान होना चाहिए। इसी वजह से वे बड़ी पारी खेल सके।

देवदत्त पडिक्कल ने शतक लगाने के बाद दी प्रतिक्रिया

पडिक्कल ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद ब्रॉडकास्टर से बात की। उन्होंने कहा, "मैं पिछले दो सालों से इसका सपना देख रहा हूं। मुझे मौका मिले और फिर मैं वहां पर खास करूं। इन दो सालों में मैंने बहुत मेहनत की है और ऐसा करके मैं आज बहुत खुश हूं। जब आप स्पिन के खिलाफ खेल रहे हों, तो फुटवर्क बहुत मायने रखता है। आपके दिमाग में पहले से ही कुछ प्लान होना चाहिए। आप वहां पर जाकर हर समय रिएक्ट नहीं कर सकते हैं।"

स्पिन के खिलाफ अप्रोच पर बोले पडिक्कल

स्पिन खेलने के लिए अपने खेल पर भी पडिक्कल ने बात की। उन्होंने कहा, "जब आप खेलने के लिए मैदान पर उतरते हैं, तो आपके दिमाग में कुछ शॉट्स होने चाहिए। इससे आप बॉलर पर प्रेशर डाल सकते हैं। मुझे लगता है कि पिछले एक साल में हमने ऐसे तरीके ढूंढ़ने की कोशिश की है, जहां हम गेंदबाजों पर वापस दबाव डाल सकें। मैंने बस ये पक्का करने की कोशिश कर रहा था कि मैं अपना 100 परसेंट देने की कोशिश करूं, चाहे मैं डिफेंसिव शॉट खेलूं या फिर शॉट खेलने के लिए जाऊं। इससे मेरा फुटवर्क बहुत बेहतर हो गया।"

भारतीय टीम मजबूत स्थिति में

गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन तक भारत ने मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है। टीम इंडिया ने 460 रन बना लिए हैं। भारत के लिए पडिक्कल ने 167 रनों की पारी खेली। उनके अलावा केएल राहुल ने 82, जबकि ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- यश धुल और सिद्धार्थ के तूफान में उड़ी नॉर्थ दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत

यह भी पढ़ें- बल्लेबाजों में पैदा किया खौफ, दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज का हासिल किया ताज; आज DJ बनकर गुजार रहा दिन